Vijay Hazare Trophy: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2025-26 के लीग मैचों में जमकर रन बनाए। रिंकू ने यूपी के लिए इस टूर्नामेंट में खेले सातों लीग मैचों में टीम के लिए रन बनाए और बतौर कप्तान भी वो चमक गए।
रिंकू सिंह इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान लीग राउंड खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर रहे। यही नहीं उन्होंने बतौर कप्तान सभी लीग मैचों में यानी सातों लीग मैचों में भी जीत दर्ज की और टीम को शान के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।
रिंकू ने सबसे ज्यादा औसत से बनाए रन
रिंकूं सिंह ने अब तक खेले 7 लीग मैचों में 408 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतकीय पारी खेली है। इस दौरान रिंकू सिंह का बेस्ट स्कोर नाबाद 106 रन रहा है। इन 7 मैचों में रिंकू सिंह ने 281 गेंदों का सामना किया है और 408 रन ठोके हैं। उनके बल्ले से 7 मैचों में 16 छक्के और 32 चौके भी निकले साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 145.19 का रहा।
Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे के 7वें राउंड के बाद अंकतालिका, टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाज
रिंकू सिंह ने 7 मैचों में 136.00 की औसत से रन बनाए और वो लीग मैचों में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहबाज अहमद रहे जिन्होंने 7 मैचों में 130.00 की औसत से 7 मैचों में 390 रन बनाए तो वहीं तीसरे स्थान पर साहब युवराज रहे जिन्होंने 4 मैचों में 127.50 की औसत के साथ 255 रन बनाए।
विजय हजारे के 7 लीग मैचों के बाद सबसे ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
| बैटर | मैच | पारी | रन | औसत | नॉट आउट |
| रिंकू सिंह | 7 | 7 | 408 | 136 | 4 |
| शाहबाज अहमद | 7 | 6 | 390 | 130 | 3 |
| साहब युवराज | 4 | 4 | 255 | 127.5 | 2 |
| शिवम भांबरी | 2 | 2 | 125 | 125 | 1 |
| हरनूर सिंह | 5 | 5 | 231 | 115.5 | 3 |
