IPL 2023,RCB vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में 20वां मैच शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए।

जीत के लिए मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना पाई और उसे 23 रन से हार मिली। ये दिल्ली की लगातार पांचवीं हार रही और इस टीम के अब तक एक भी अंक नहीं हैं। वहीं आरसीबी को इस जीत के साथ दो अंकों की प्राप्ति हुई और अब इस टीम के 4 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में ये टीम सातवें नंबर पर आ गई है।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Royal Challengers Bangalore 
174/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
151/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 20 )
Royal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 23 runs

Live Updates

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Live Score: डेविड वार्नर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 114.83 का है।

19:14 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली के आरसीबी ने 23 रन से हराया

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की टीम को लगातार पांचवीं हार मिली। इस हार के बाद इस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी थोड़ी क्षीण पड़ती हुई नजर आ रही है।

19:02 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: जीत से एक विकेट दूर आरसीबी

दिल्ली की टीम का नौवां विकेट गिर चुका है और अमन खान को 18 रन के स्कोर पर मो. सिराज ने कोहली के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया है। दिल्ली की टीम को जीत के लिए अब 12 गेंदों पर 45 रन बना लिए हैं। दिल्ली ने 18 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं।

18:53 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली का आठवां विकेट गिरा

दिल्ली का आठवां विकेट ललित यादव के रूप में गिरा और उन्हें विजय कुमार ने 4 रन पर मैक्सवेल के हाथों आउट करवा दिया। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों पर 64 रन बनाने हैं। इस टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।

18:46 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

दिल्ली की पारी के 15 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और इस टीम ने 7 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। ललित यादव और अमन खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।

18:41 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: मनीष पांडे ने 37 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मनीष पांडे का आरसीबी के खिलाफ संघर्ष जारी है और उन्होंने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए साथ ही दिल्ली ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया। इस टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।

18:36 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली ने गंवाया छठा विकेट, अक्षर पटेल आउट हुए

अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली और विजय कुमार की गेंद पर मो. सिराज ने उनका कैच लपक लिया। दिल्ली के लिए जीत अब दूर नजर आ रही है। इस टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं।

18:26 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: 11 ओवर का खेल समाप्त

दिल्ली की पारी के 11 ओवर खत्म हो चुके हैं और इस टीम को जीत के लिए अब 54 गेंदों पर 105 रन बनाने हैं। अक्षर पटेल और मनीष पांडे का संधर्ष जारी है। ये दिल्ली की आखिरी जोड़ी है जिससे टीम को उम्मीद है। यहां से दिल्ली के लिए जीत आसान तो नहीं दिख रही है। अगर दिल्ली इस मैच को हार जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

18:18 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट अभिषेक पोरेल के रूप में गिया जिन्हें तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया। हर्षल पटेल की गेंद पर वो वेन पार्नेल के हाथों 5 रन बनाकर कैच आउट हो गए। दिल्ली की टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी मनीष पांडे और अक्षर पटेल मौजूद हैं।

18:09 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

दिल्ली की टीम ने 8 ओवर के बाद 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। इस टीम की जीत की उम्मीद अब लगभग धूमिल सी हो गई है। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और अभिषेक पांडे डटे हुए हैं।

18:07 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: कप्तान डेविड वॉर्नर हुए आउट

दिल्ली को बड़ा झटका कप्तान डेविड वॉर्नर के रूप में लगा जो 19 रन बनाकर विजय कुमार की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए। दिल्ली की टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं।

17:55 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: 5 ओवर में दिल्ली ने गंवाए 3 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ काफी खराब शुरुआत की है और इस टीम के तीन शीर्ष के बल्लेबाज सिर्फ 5 ओवर के अंदर ही आउट हो गए। इस समय क्रीज पर कप्तान डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे मौजूद हैं। 5 ओवर के बाद इस टीम का स्कोर 25 रन हो गया है।

17:40 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: यश धुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे

दिल्ली कैपिटल्स की टीम संकट में दिखाई दे रही है। 3 ओवर के भीतर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। यश धुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद सिराज को विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2.2 ओवर में 3 विकेट पर 2 रन। डेविड वार्नर 1 रन बनाकर क्रीज पर।

17:35 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: मिचेल मार्श को वेन पर्नेल ने डक पर पवेलियन भेजा

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही है। मिचेल मार्श को वेन पर्नेल ने डक पर पवेलियन भेजा। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1.4 ओवर में 1 रन पर 2 विकेट। डेविड वार्नर 1 और यश धुल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

17:30 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बतौर इंपैक्ट प्लेयर पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 0.3 ओवर में 1 रन पर 1 विकेट। पृथ्वी शॉ को अनुज रावत ने रन आउट किया। डेविड वार्नर 1 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल मार्श क्रीज पर। दिल्ली का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 1 रन।

17:17 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: दिल्ली कैपिटल्स को 175 रन का टारगेट मिला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को 175 रन का टारगेट मिला। अनुज रावत 22 गेंद पर 15 और शाहबाज अहमद 12 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 34 गेंद पर 42 रन की साझेदारी हुई। एनरिक नॉर्खिया के ओवर में 8 रन बने।

16:55 (IST) 15 Apr 2023
IPL 2023 Live: अनुज रावत और शाहबाज अहमद क्रीज पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। अनुज रावत 4 और शाहबाज अहमद 7 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 7 रन बने। दोनों के बीच 16 गेंद पर 14 रन की साझेदारी हुई।

16:42 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: कुलदीप यादव ने दो गेंद पर दो विकेट झटके

कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को 24 रन पर पवेलियन भेजा। दिनेश कार्तिक आते ही पवेलियन लौट गए। शाहबाज अहमद बगैर खाता खोले क्रीज पर। आरसीबी का स्कोर 14.2 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन।

16:39 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: हर्षल पटेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा

हर्षल पटेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 गेंद पर 6 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का क्रो 14 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन। शाहबाज अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

16:30 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: मिचेल मार्श ने महिपाल लमरोर को पवेलियन भेजा

मिचेल मार्श ने महिपाल लमरोर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 26 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 117 रन। ग्लेन मैक्सवेल 16 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर हर्षल पटेल क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 60 रन बने और 2 विकेट गिरे।

16:16 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: विराट कोहली को ललित यादव ने यश धुल के हाथों कैच कराया

विराट कोहली को ललित यादव ने यश धुल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 34 गेंद पर 50 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 10.1 ओवर में 2 विकेट पर 89 रन। ग्लेन मैक्सवेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। महिपाल लमरोर 11 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर।

16:14 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB: विराट कोहली ने आईपीएल 20223 का तीसरा अर्धशतक जड़ा

विराट कोहली ने आईपीएल 20223 का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। वह 33 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर। महिपाल लमरोर 11 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन।

16:09 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: आरसीबी का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29 गेंद पर 38 और महिपाल लमरोर 9 गेंद पर 8 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 9 रन बने।

16:00 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 21 गेंद पर 27 और महिपाल लमरोर 5 गेंद पर 4 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 7 रन बने।

15:50 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: मिचेल मार्श ने फाफ डुप्लेसिस को भेजा पवेलियन

मिचेल मार्श ने फाफ डुप्लेसिस को आउट करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला झटका दिया। टीम का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन। विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर। मार्श के ओवर में पहली गेंद पर कोहली ने और तीसरी गेंद पर फाफ ने चौका लगाया था। महिपाल लमरोर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

15:44 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 9 गेंद पर 13 और फाफ डुप्लेसिस 9 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर। मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में 10 रन बने।

15:34 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। एनरिक नॉर्खिया ने दिल्ली कैपिटल्स के तरफ गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद वाइड रही। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। ओवर में 11 रन बने। कोहली 9 और डुप्लेसिस 1 रन बनाकर क्रीज पर।

15:10 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

15:08 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

15:07 (IST) 15 Apr 2023
DC vs RCB Toss Live: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में हुआ है। दिल्ली की टीम में मिचेल मार्श की रोवमैन पॉवेल की जगह वापसी हुई। आरसीबी में डेविड विली की जगह वानिंदु हसरंगा को मौका मिला। आरसीबी के लिए विजयकुमार वैशाक डेब्यू करेंगे।

14:47 (IST) 15 Apr 2023
RCB vs DC Live: क्या दिल्ली का खुलेगा खाता

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 में 4 मैच हारी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। टीम चाहेगी कि वह खाता खोले। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 3 में से 1 मैच जीतकर 7वें नंबर पर है। वह अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

IPL 2023,Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Live Score: लगातार चार मैच गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले दो मैचों में पराजय से पस्त रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में अगर सकारात्मक परिणाम हासिल करना है तो उसके खिलाड़ियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की वर्तमान सत्र में शुरुआत बेहद खराब रही और पहले चारों मैच गंवाने के कारण अभी तक उसका खाता नहीं खुला है। डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है और टीम प्रबंधन भी उचित संतुलन बनाने के लिए जूझ रहा है। वार्नर और उपकप्तान अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसके अन्य बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए हैं। वार्नर भी अच्छे स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए हैं लेकिन अक्षर ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। वार्नर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन उनका 114.83 का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय है। वह तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं और दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने के कारण उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं।