RCB vs CSK: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। हर बार की तरह इस बार भी चिन्नास्वामी में रनों की जमकर बरसात हुई। दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए। आखिरी ओवर तक गए इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 रन से जीता। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे। ये रन थोड़े कम होते अगर आखिरी ओवर में आरसीबी ने बड़ी गलती न की होती।
आखिरी ओवर ने पलटी बाजी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। डेवन कॉनवे और शिवम दुबे के अर्धशतक के दम पर टीम ने 19 ओवर में ही 210 रन बना लिए थे। आरसीबी की कोशिश थी कि आखिरी ओवर में कम से कम रन आए। ये अहम ओवर डालने के लिए गेंद हर्षल पटेल को थमाई गई और फिर जो हुआ वो आरसीबी की उम्मीदों के परे था।
हर्षल पटेल ने डाला आखिरी ओवर
आखिरी ओवर आरसीबी की ओर से एक नहीं दो गेंदबाजों ने डाला। इस ओवर में छह की जगह 10 गेंदे डाली गई और कुल 16 रन आए। ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। इसके बाद अगली गेंद हाइ फुल टॉस होने के कारण नो बॉल करार दी गई। फ्री हिट पर केवल एक रन आया।
ओवर की तीसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद आतिरिक्त गेंद भी हाई फुल टॉस रही। एक ओवर में दो फुलटॉस डालने के कारण हर्षल पटेल को गेंदबाजी से हटा दिया गया।
ग्लेन मैक्सवेल ने पूरा किया ओवर
ओवर में चार गेंदे बाकी थी। हर्षल का ओवर पूरे करने के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए। आते ही पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने छक्का जमा दिया। मैक्सवेल ने दबाव में अगली गेंद डाली और फिर रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराया। आखिरी की दो गेंदों पर केवल ही रन आए।
चेन्नई को 8 रन का हुआ फायदा
इस ओवर में बल्ले से केवल 8 रन आए लेकिन नो बॉल और वाइड के कारण चेन्नई को 8 और मिले और उनका स्कोर 226 तक पहुंच गया। यही आठ रन आरसीबी को आखिर में भरे पड़े। वो केवल 218 रन ही बना सकी और मैच 8 रन से हारी।