अपने अभिनय के दम पर कई शानदार फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण का खेल के प्रति झुकाव किसी से छिपा नहीं है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। पिछले साल दीपिका ने स्टार अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी।
दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस रिश्ते को एक नाम देने का फैसला लिया था। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रणवीर-दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच रणवीर ने खुलासा किया है कि आखिर उनके दिन की शुरुआत किस तरह होती है।
एक इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि रणवीर सिंह उनके साथ बैडमिंटन खेलते हैं? इसके जवाब में दीपिका ने कहा था हां रणवीर उनके साथ बैडमिंटन खेलते हैं। वह स्कोर भी साझा कर सकती हैं लेकिन उससे रणवीर नाराज हो जाएंगे।
he said he started his day getting beaten by his wife in badminton pic.twitter.com/5P90izvQ9v
— (@rsdpyaar) November 1, 2019
इसी बीच रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव हुए जहां उन्होंने बताया कि वह अपनी अगली फिल्म तख्त के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने दिन की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि वो पने दिन की शुरूआत दीपिका पादुकोण से बैडमिंटन में हारने के बाद करते हैं।
दिलचस्प बात है कि इन दिनों दीपिका-रणवीर दोनों ही 83 की शूटिंग करने में बिजी हैं। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के ऊपर आधारित है जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।