रणजी ट्रॉफी 2020 के सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता और राजकोट में खेले जा रहे हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। खेल समाप्त होने तक बंगाल और गुजरात की टीम मजबूत स्थिति में है। वहीं, कर्नाटक और सौराष्ट्र की स्थिति खराब है। चौथे दिन मैच में बने रहने के लिए दोनो टीमों को कड़ी मेहनत करनी होगी। कर्नाटक को एक तरफ जीत के लिए 254 रन और बनाने हैं। वहीं, सौराष्ट्र दूसरी पारी में बड़ी बढ़त बनाना चाहेगी।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर बंगाल और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारी है। बंगाल की टीम दूसरी पारी में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने कर्नाटक को जीत के लिए 352 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने 45 और अनुसूप्त मजूमदार ने 41 रन की पारी खेली। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन ने 4 और कृष्णप्पा गौतम ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। उसे मैच जीतने के लिए 254 रन और बनाने होंगे। कर्नाटक के देवदत्त पड्डीकल 50 और मनीष पांडे 11 रन बनाकर नाबाद हैं। बंगाल के लिए दूसरी पारी में आकाशदीप, ईशान पोरेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले बंगाल की पहली पारी 312 के स्कोर पर सिमट गई थी। कर्नाटक की टीम पहली पारी में 122 रन ही बना पाई थी।
दूसरी ओर, सौराष्ट्र की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। टीम के 5 विकेट 15 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद चेतन सकारिया और अर्पित वासवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। सौराष्ट्र ने 118 रनों की बढ़त बना ली। मैच के चौथे दिन वह अपनी इस बढ़त को और ज्यादा बढ़ाना चाहेगी। वहीं, गुजरात की टीम बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखकर उसे कम से कम स्कोर पर ऑलआउट करना चाहेगी।
गुजरात ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 252 रन बनाए थे। उसके लिए रूजूल भट्ट ने 71 और चिंतन गाजा ने 61 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। गुजरात पहली पारी के आधार पर 52 रन पीछे रह गया। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 304 रन बनाए थे।
Highlights
सौराष्ट्र की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। टीम के 5 विकेट 15 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद चेतन सकारिया और अर्पित वासवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। सौराष्ट्र ने 118 रनों की बढ़त बना ली। मैच के चौथे दिन वह अपनी इस बढ़त को और ज्यादा बढ़ाना चाहेगी। वहीं, गुजरात की टीम बेहतरीन गेंदबाजी जारी रख उसे कम से कम स्कोर पर ऑलआउट करना चाहेगी।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। उसे मैच जीतने के लिए 254 रन और बनाने होंगे। कर्नाटक के देवदत्त पड़ीकल 50 और मनीष पांडेय 11 रन बनाकर नाबाद हैं। बंगाल के लिए दूसरी पारी में आकाश दीप, ईशान पोरेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
कर्नाटक के 3 विकेट 76 रन के स्कोर पर गिर गए। कप्तान करुण नायर 6 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। रविकुमार को आकाश दीप ने 27 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। कर्नाटक को जीत के लिए 265 रन और बनाने हैं। देवदत्त पड़ीकल और मनीष पांडेय क्रीज पर हैं।
सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में लड़खड़ा गई है। उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है, जबकि स्कोरकार्ड अभी सिर्फ 15 रन ही हैं। चैतन्य साकरिया और अर्पित वासवाड़ा क्रीज पर हैं। हार्विक देसाई (0), किशन परमार (0), अवि भरोट (1), विश्वराज जडेजा (6) और शेल्डन जैक्सन (0) सस्ते में चलते बने। गुजरात के लिए चिंतन गाजा ने पांचों विकेट लिए हैं।
दूसरी पारी में सौराष्ट्र की शुरुआत खराब रही। टीम का खाता खुलने से पहले ही किशन परमार पवेलियन लौट गए। चिंतन गाजा की गेंद पर ध्रुव रावल ने उनका कैच लिया। फिलहाल हार्विक देसाई और अवि भरोट क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात की टीम सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में 252 रनों पर सिमट गई। उसके लिए रूजूल भट्ट ने 71 और चिंतन गाजा ने 61 रन की पारी खेली। सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनदकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। गुजरात पहली पारी के आधार पर 52 रन पीछे रह गया।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम की शुरुआत खराब रही। स्टार ओपनर केएल राहुल खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए हैं। 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे ईशान पोरेल ने उन्हें आउट किया। पोरेल की गेंद पर राहुल एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। रविकुमार और देवदत्त पड़ीकल क्रीज पर हैं।
बंगाल की टीम दूसरी पारी में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने कर्नाटक को जीत के लिए 352 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने 45 और अनुसूप्त मजूमदार ने 41 रन की पारी खेली। कर्नाटक के लिए अभिमन्यु मिथुन ने 4 और कृष्णप्पा गौतम ने 3 विकेट लिए।
बंगाल को 8वां झटका आकाश दीप के रूप में लगा। आकाश 10 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। बंगाल ने 8 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। अनुस्तूप मजूमदार 39 और मुकेश कुमार खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं। कर्नाटक पर बंगाल की कुल बढ़त अब 343 रन की हो गई है।
गुजरात के लिए रूजूल भट्ट ने अर्धशतक लगाया। उनकी पारी की बदौलत टीम 200 रन के करीब पहुंच गई है। रूजूल 51 और चिंतन गाजा 28 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात की टीम सौराष्ट्र से फिलहाल 111 रन पीछे है।
गुजरात को पहली पारी में सांतवां झटका लगा है। अनुभवी अक्षर पटेल 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें चिराग जानी ने अवि भरोट के हाथों कैच कराया। गुजरात ने 7 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। रूजूल भट्ट 42 और रूस कलारिया खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ मैच के दूसरी पारी में बंगाल को सांतवां झटका लगा। शाहबाज अहमद 40 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कृष्णप्पा गौतम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। बंगाल ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। उसने कर्नाटक पर 283 रन की बढ़त बना ली है।
गुजरात ने मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। रूजूल भट्ट और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रूजूल 41 और अक्षर 16 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात की टीम सौराष्ट्र से 156 रन पीछे है।
बंगाल की ओर से दूसरी पारी में सुदीप शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। वहीं, गुजरात-सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मैच में अक्षर पटेल और रुजूल को एक बड़ी साझेदारी गुजरात के लिए बनानी होगी।