IPL 2022 RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 13वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
आरसीबी की इस जीत में दिनेश कार्तिक और शाहबाद अहमद ने अहम भूमिका निभाई। दिनेश कार्तिक ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए। शाहबाज अहमद 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 26 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए।
दिनेश कार्तिक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कार्तिक और शाहबाज ने छठे विकेट के लिए 32 गेंद में 67 रन की साझेदारी की। एक समय आरसीबी ने 12.3 ओवर में सिर्फ 87 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट नवदीप सैनी के हिस्से आया।
इससे पहले राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 47 गेंद में नाबाद 70 रन और शिमरन हेटमायर ने 31 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए। बटलर और हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 83 रन की नाबाद साझेदारी की। बटलर और हेटमायर ने आखिरी 5 ओवर में 66 रन जोड़े। इसके साथ ही ऑरेंज कैप भी जोस बटलर के पास आ गई।
जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान एक भी चौका नहीं लगाया, लेकिन 6 छक्के लगाए। हेटमायर ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स किसी ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं थीं। यह थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
Indian Premier League, 2022
Rajasthan Royals
169/3 (20.0)
Royal Challengers Bangalore
173/6 (19.1)
Match Ended ( Day – Match 13 )
Royal Challengers Bangalore beat Rajasthan Royals by 4 wickets
IPL 2022, RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भारत में एक दूसरे के खिलाफ 8-8 मैच जीते हैं।
ट्रेंट बोल्ट 18वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर शाहबाज अहमद ने चौका और छक्का लगाया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर बोल्ट ने उन्हें बोल्ड कर दिया। शाहबाज 26 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। शाहबाज की जगह हर्षल पटेल क्रीज पर आए हैं। दिनेश कार्तिक के 19 गेंद में 35 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट पर 155 रन है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 15 रन बनाने हैं। लक्ष्य बिल्कुल भी कठिन नहीं है।
17 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन है। दिनेश कार्तिक के 19 गेंद में 35 रन है। वह अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। शाहबाज अहमद के 21 गेंद में 33 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंद में 28 रन चाहिए। लक्ष्य कठिन नहीं है।
15 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 125 रन है। दिनेश कार्तिक के 13 गेंद में 31 रन है। वह अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। शाहबाज अहमद के 15 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंद में 45 रन चाहिए। लक्ष्य कठिन नहीं है।
13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 88 रन है। शाहबाद अहमद के 12 गेंद में 14 रन हैं। कार्तिक के खाते में 3 गेंद में एक रन आया है। आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंद में 82 रन की जरूरत है। 14वां ओवर रविचंद्रन अश्विन करने आए हैं।
ट्रेंट बोल्ट 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े नवदीप सैनी ने रदरफोर्ड का कैच लपका। रदरफोर्ड 10 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं।
नवदीप सैनी 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से आरसीबी के खाते में 15 रन आए। इस ओवर में शाहबाद अहमद ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन है। उसे जीत के लिए 48 गेंद में 84 रन बनाने हैं। शाहबाज और रदरफोर्ड के बीच 19 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। शाहबाज के 10 गेंद में 13 और रदरफोर्ड के 9 गेंद में 5 रन हैं।
चहल ने अपनी 5वीं गेंद पर डेविड विली को बोल्ड कर दिया। विली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चहल की यह गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ थी। टप्पा पड़ने के बाद इतनी तेजी से अंदर की ओर आई कि बैट-पैड के बीच में घुसी और मिडिल स्टंप उड़ा ले गई। डेविड विली आवाक रह गए। डेविड विली की जगह शाहबाज अहमद और कोहली की जगह शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए। नौ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 64 रन है।
नौवां ओवर चहल लेकर आए। उनके इस ओवर में आरसीबी ने विराट कोहली और डेविड विली के विकेट गंवाए। चहल की चौथी गेंद पर कोहली के पैड पर लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में गई। कोहली रन लेने के लिए काफी आगे आ गए थे। डेविड विली ने मना किया। इस बीच संजू सैमसन ने जल्दी से गेंद उठाई और चहल की ओर फेंकी और तीसरे अंपायर ने कहा कि कोहली आउट हैं।
आरसीबी को दूसरा झटका आठवें ओवर में लगा। राजस्थान के लिए यह ओवर नवदीप सैनी लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को विकेट के पीछे संजू के हाथों कैच करा दिया। अनुज 25 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। अनुज की जगह डेविड विली क्रीज पर आए। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन है।
सातवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। उन्होंने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डुप्लेसिस को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस 20 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है। अनुज रावत के 22 गेंद में 24 रन हैं।
चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 40 रन है। चौथा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। उनके इस ओवर से बैंगलोर के खाते में 7 रन आए। अनुज रावत के 18 गेंद में 20 रन हैं। फाफ डुप्लेसिस के 12 गेंद में 18 रन हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस एलबीडब्ल्यू थे, लेकिन अंपायर्स कॉल होने के कारण आउट नहीं हुए। बैंगलोर को अभी जीत के लिए 90 गेंद में 130 रन बनाने हैं।
दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। उनके इस ओवर से बैंगलोर के खाते में 9 रन आए। अनुज रावत ने ओवर की आखिरी 2 गेंद में 2 चौके जड़े। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। अनुज के 6 गेंद में 9 और डुप्लेसिस के 6 गेंद में 3 रन हैं।
अनुज रावत ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद में डुप्लेसिस ने फिर एक रन लिया। एक ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बिना विकेट खोए 3 रन है। डुप्लेसिस के 2 और अनुज के एक रन हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से अनुज रावत और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। डुप्लेसिस ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
दोनों ही टीमों का यह तीसरा मैच है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक मैच जीता है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया था। ऐसे में उसकी कोशिश अपनी लय बरकरार रखने की होगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बनाए। आकाशदीप ने 20वां ओवर किया। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 23 रन आए। इस ओवर में बटलर ने 2 और हेटमायर ने एक छक्का लगाया। जोस बटलर 47 गेंद में 70 रन और शिमरन हेटमायर 31 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। बटलर और हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 83 रन की नाबाद साझेदारी की।
राजस्थान रॉयल्स का 19 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 146 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर से राजस्थान के खाते में 19 रन आए। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर के 42 गेंद में 55 रन हैं। हेटमायर ने 29 गेंद में 35 रन बनाए हैं। बटलर ने सिराज की पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का जड़ा।
राजस्थान रॉयल्स का 18 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 127 रन है। हर्षल पटेल के इस ओवर से राजस्थान के खाते में 9 रन आए। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर के 40 गेंद में 43 रन हैं। हेटमायर ने 25 में 28 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का 17 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 118 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर से राजस्थान के खाते में 11 रन आए। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर के 38 गेंद में 41 रन हैं। हेटमायर ने 21 में 21 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का 16 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 107 रन है। वानिंदु हसरंगा के इस ओवर में राजस्थान के खाते में सिर्फ 4 रन आए। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर के 36 गेंद में 39 रन हैं। हेटमायर ने 17 में 13 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का 13 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है। हर्षल पटेल के इस ओवर में राजस्थान के खाते में सिर्फ 3 रन आए। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर के 28 गेंद में 34 रन हैं। हेटमायर ने 7 में सिर्फ एक रन बनाया है।
राजस्थान रॉयल्स का 12 ओवर के बाद स्कोर 3 विकेट पर 86 रन है। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और शिमरन हेटमायर हैं। बटलर ने 27 गेंद में 33 बनाए हैं। हेटमायर ने अभी दो गेंद खेली हैं, लेकिन खाता नहीं खोल पाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स को 12वें ओवर में तीसरा झटका लगा। वानिंदु हसंरगा ने अपनी चौथी गेंद पर संजू सैमसन को खुद ही लपक लिया। संजू 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन की जगह शिमरन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। देवदत्त पडिक्कल हर्षल पटेल की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। पडिक्कल ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के लगाए। पडिक्कल की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स का 9 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल हैं। बटलर ने 23 गेंद में 30 और पडिक्कल ने 25 गेंद में 36 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 43 गेंद में 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। नौवें और आठवें ओवरसे राजस्थान के खाते में क्रमशः 12 और 14 रन आए।
राजस्थान रॉयल्स का 7 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 47 रन है। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल हैं। बटलर ने 18 गेंद में 21 और पडिक्कल ने 18 गेंद में 20 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। सातवें ओवर में बटलर को दो जीवनदान मिले। इसके बाद बटलर ने आकाशदीप की गेंद पर छक्का लगाया।
राजस्थान रॉयल्स का 6 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल हैं। बटलर ने 14 गेंद में 10 और पडिक्कल ने 16 गेंद में 19 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स का 5 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। इस समय क्रीज पर जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल हैं। बटलर ने 11 गेंद में 7 और पडिक्कल ने 13 गेंद में 17 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दूसरा ओवर डेविड विली लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में बैंगलोर को पहली सफलता दिलाई। विली ने पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। यशस्वी 6 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल बीट हुए। यशस्वी ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
IPL 2022, RR vs RCB Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। इनमें से आरसीबी ने 12 और राजस्थान ने 10 जीते हैं। दो मैच का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 24 अप्रैल 2021 को वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच भारत में अब तक 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। दो मैच का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।