IPL 2019 RR vs KXIP: क्रिस गेल के आतिशी अर्धशतक की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रायल्स को आईपीएल के अपने पहले मैच में 14 रन से हरा दिया। गेल की 47 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों वाली 79 रन की पारी मदद से पंजाब ने चार विकेट पर 184 रन बनाये। इसके जवाब में राजस्थान राॉयल्स 20 ओवर में 9विकेट पर सिर्फ 170 रन ही बना सकी।
एक समय राजस्थान की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचती नजर आ रही थी। इस दौरान जोस बटलर ने आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बटलर और अजिंक्य रहाणे ने आठ ओवरों में 78 रन जोड़े। रहाणे को पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने आउट किया। इसकेबाद बटलर ने संजू सैमसन (30) के साथ साझेदारी की । ऐसा लग रहा था ये दोनों बल्लेबाज ही टीम को जीत दिला देंगे, तभी मैच में एक ऐसी घटना घटी जिससे विवाद पैदा हो गया।
दर्असल, अश्विन ने बटलर को आईपीएल के इतिहास में पहली बार मांकड़िग का शिकार बनाया। उस समय बटलर 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन ने चेतावनी दिये बिना उन्हें मांकड़िग से आउट किया जिससे खेलभावना को लेकर सवाल उठ सकते हैं। इस विकेट से मैच का रूख ही पलट गया । स्टीव स्मिथ (20) के अलावा सैमसन, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी भी जल्दी आउट हो गए। इस तरह पंजाब ने राजस्थान को 14 रनों से हरा दिया। पंजाब की ओर से सैम कुरेन, मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत ने 2-2 विकेट लिए।
[live_score_card league=”ipl” gamecode=”189313″ ]
किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हरा दिया है। जयपुर में पंजाब की ये पहली जीत है। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे क्रिस गेल, जिन्होंने 79 रनों की तूफानी पारी खेली।
गौतम के रुप में अंकित राजपूत ने एक और विकेट झटक लिया है। ये हैट्रिक गेंद है। 4 गेंद में राजस्थान को जीत के लिए 21 रनों की दरकार है।
163 के स्कोर पर राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर रन आउट। आखिरी ओवर में चाहिए जीत के लिए 21 रन।
राजस्थान को अब 15 गेंदों में 28 रन की दरकार है। इस समय मैदान पर कृष्णप्पा गौतम 0 और राहुल त्रिपाठी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुजीब ने बेन स्टोक्स को 6 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही राजस्थान की आधी टीम पवैलियन लौट गई है।
कुरेन ने अपने एक ही ओवर में स्मिथ और संजू सैमसन को चलता किया है और अब दोनों ही बल्लेबाज 0-0 पर खेल रहे हैं।
15वें ओवर में स्टीव स्मिथ के बल्ले से छक्का निकला है। 15 ओवर बाद 135 पर 2। जीत के लिए अब राजस्थान को 30 गेंदों में 50 रनों की दरकार है। संजू 16 और स्मिथ 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बटलर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर आए हैं। स्मिथ 1 साल बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 14 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन।
मैच के 13वें ओवर में जोस बटलर अजीबोगरीब तरीके से आउट होकर पवैलियन की ओर लौट गए हैं। अश्विन इससे पहले गेंद फेंकते उससे पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े बटलर ने क्रीज छोड़ दी। इस बीच अश्विन ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी, जिसे थर्ड अपांयर ने आउट करार दिया।
11वें ओवर में अश्विन ने रनों की रफ्तार पर थोड़ा अंकुश लगाया है। इस ओवर में कुल 3 रन आए और इस तरह टीम का स्कोर 99 रन पर 1 विकेट।
राजस्थान को लगा पहला झटका। अश्विन ने कैरम गेंद पर कप्तान रहाणे को 27 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन का रास्ता दिखाया।
7 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 70 रन। इस ओवर में कुल 7 रन आए। जोस बटलर 47 रन पर खेल रहे हैं जबकि रहाणे 24 रन पर हैं।
छठे ओवर में बटलर ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए कुल 19 रन बटोरे। इसके साथ ही राजस्थान ने 6 ओवर बाद बिना किसी विकेट के 64 रन बना लिए हैं।
चौथे ओवर में बटलर ने 1 चौका और छक्का जड़ राजस्थान का स्कोर 38 रन पर पहुंचा दिया है। बटलर 23 और रहाणे 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शमी के पहले ही ओवर में बटलर ने 2 चौके जड़ दिए हैं। तीन ओवर बाद राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं।
राजस्थान के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके है और रहाणे ने आते ही शॉट खेलना शुरू कर दिया है। आखिरी तीन गेंदों पर रहाणे ने 3 चौके जड़ दिए हैं।
सरफराज ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया और किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 184 रन पर पहुंचा दिया। अब मेजबान राजस्थान को जीत के लिए 185 रन बनाने होंगे, जो मेजबान के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
आखिरी ओवर फेंकने के लिए बेन स्टोक्स आए हैं और पहली ही गेंद पर पूरन को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया है।
गेल के आउट होने के बाद पंजाब के रनों की रफ्तार थम सी गई है। 18वें ओवर जोफरा आर्चर फेंकने आए हैं। सरफराज 30 जबकि पूरन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बेन स्टोक्स की 4 गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के बाद गेल का बल्ला थम गया है। स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हुए।
बेन स्टोक्स की 4 गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के बाद गेल का बल्ला थम गया है। स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हुए।
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पंजाब ने 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। गेल 65 और सरफराज 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर बाद पंजाब की टीम का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन। अर्धशतक पूरा करने के बाद गेल अब लंबे शॉट लगाने की फिराक में हैं।
गेल ने कुलकर्णी को लगातार तीन चौके और 1 छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गेल ने 33 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।
चौका! क्रिस गेल के बल्ले से धवल कुलकर्णी की गेंद पर निकला शानदार चौका।
10वें ओवर में धवल कुलकर्णी ने कुल 7 रन दिए। आखिरी गेंद पर खाया चौका। इसके साथ ही गेल 29 रन पर पहुंच गए हैं। ये है स्कोर-68/2
मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 9 ओवर बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन। गेल अभी भी 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
60 रन के स्कोर पर पंजाब को लगा दूसरा झटका, मयंक अग्रवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर धवल कुलकर्णी ने बाउंड्री पर लपका शानदार कैच
जयदेव उनदकट के ओवर में गेल ने चौका जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने भी छक्का जड़ दिया है।
बेन स्टोक्स के पहले ओवर में कुल 9 रन आए। पंजाब का 5 ओवर बाद स्कोर 1 विकेट पर 31 रन। मयंक 15 और गेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जोफरा आर्चर ने चौथे ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन।
तीसरे ओवर की 5वीं गेद पर 1 रन लेने के साथ ही गेल ने इतिहास रच दिया है। गेल आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
कृष्णप्पा गौतम का ये ओवर महंगा साबित हुआ है। इस ओवर में कुल 8 रन आए। मयंक 8 और गेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मयंक ने दूसरे ओवर में छक्का जड़ अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वहीं, गेल अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं।
पहले ओवर में 6 रन आए और धवल को राहुल के रुप में 1 सफलता मिली। अब बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल आए हैं। हाल ही में मयंक ने भारत के लिए शानदार टेस्ट डेब्यू किया था।
ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब को लगा पहला झटका। केएल राहुल विकेट पीछे कैच आउट हुए। धवल ने 4 रन के निजी स्कोर पर उन्हें बटलर के हाथों कैच आउट कराया।
केएल राहुल और क्रिस गेल पंजाब की ओर से ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं, पहला ओवर फेंकने के लिए धवल कुलकर्णी आए हैं। ये टूर्नामेंट का चौथा मैच है।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, कृष्णप्पा गौतम, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, जोफरा आर्चर, जयदेव उनदकट, धवल कुलकर्णी।
किंग्स इलेवन पंजाब: क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
कुछ ही देर में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे और पंजाब के कप्तान आर अश्विन टॉस के लिए मैदान में आएंगे।