PBKS vs RCB IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 27 मार्च को पहला डबल हेडर था। दूसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 5 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य मिला था। उसने इसे 6 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन का सफलतापूर्वक पीछा करने वाली टीम बन गई है। उसने चौथी बार ऐसा किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। वह तीन बार यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 2 बार ऐसा कारनामा किया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स एक-एक बार ऐसा करने में सफल रही हैं।

पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल ने 24 गेंद में 32, शिखर धवन ने 29 गेंद में 43, भानुका राजपक्षे ने 22 गेंद में 43, लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में 19, शाहरुख खान ने 20 गेंद में नाबाद 24 और ओडियन स्मिथ ने 8 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। स्मिथ ने 3 छक्के और एक चौका, शाहरुख ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। ओडियन स्मिथ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

वहीं, मयंक ने 2 चौके और 2 छक्के, धवन ने 5 चौके और एक छक्का, भानुका ने 4 छक्के और 2 चौके और लिविंगस्टोन ने 2 छक्के लगाए। इसके अलावा आरसीबी के गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन भी दिए, जो अंत में हार और जीत के बीच का अंतर साबित हुए। आरसीबी की ओर से सिराज ने 2, जबकि आकाश दीप, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट लिए।

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले आरसीबी की ओर से फाफ डुप्लेसिस ने 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 57 गेंद में 88 रन बनाए। विराट कोहली ने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 29 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 14 गेंद में 32 रन की नाबाद पारी खेली।

दिल्ली ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत, ललित और अक्षर ने 30 गेंद में ठोके 75 रन

विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के बीच 17 गेंद में 37 रन की नाबाद साझेदारी हुई। आरसीबी की ओर से 9 चौके और 13 छक्के लगे। पंजाब की ओर से अर्शदीप और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए। हालांकि, पंजाब किंग्स गेंदबाजों ने 23 अतिरिक्त रन भी लुटाए।

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच में आरसीबी जीत हासिल करने में सफल रही है। पंजाब किंग्स ने 16 मुकाबलों में अपना डंका बजाया है। हालांकि, भारत में दोनों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इनमें पंजाब 12 और आरसीबी ने 11 मैच जीतने में सफल रही। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थीं।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Punjab Kings 
208/5 (19.0)

vs

Royal Challengers Bangalore  
205/2 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 3 )
Punjab Kings beat Royal Challengers Bangalore by 5 wickets

Live Updates

PBKS vs RCB IPL 2022: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर दोनों को ही अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है।

23:27 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: शाहरुख खान ने लगाया विजयी शॉट

शाहरुख खान ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर करारे चौके के साथ पंजाब को आईपीएल 2022 में पहली जीत दिला दी। उन्होंने हर्षल पटेल की इस ओवरपिच गेंद को पीछे जाकर लॉन्ग ऑफ के बीच दे मारा और अपनी टीम के खाते में दो अंक डाल दिए।

23:16 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स को 12 गेंद में चाहिए 11 रन

पंजाब किंग्स की पारी के 18 ओवर हो चुके हैं। 18वें ओवर में पंजाब किंग्स ने अपने खाते में 25 रन बटोरे। इस ओवर में ओडियन स्मिथ ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 195 रन है। उसे अब जीत के लिए 12 गेंद में 11 रन चाहिए।

23:08 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब को तीन ओवर में चाहिए 36 रन, आरसीबी को 5 विकेट की दरकार

पंजाब किंग्स की पारी के 17 ओवर हो चुके हैं। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 170 रन है। ओडीन स्मिथ ने 3 गेंद में 2 रन बनाए हैं। शाहरुख खान ने 13 गेंद में 12 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 13 गेंद में 14 रन की साझेदारी हुई है। 19 रन अतिरिक्त के खाते से आए हैं। पंजाब किंग्स को जीत के लिए अभी 3 ओवर में 36 रन बनाने हैं। लक्ष्य आसान नहीं दिख रहा है।

23:03 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स को 15वें ओवर में लगा पांचवां झटका

पंजाब किंग्स को 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पांचवां झटका लगा। आकाश दीप ने लियाम लिविंगस्टोन को डीप एक्स्ट्रा कवर पर अनुज रावत के हाथों कैच कराया। लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाए। उनकी जगह ओडीन स्मिथ क्रीज पर आए हैं। ओडीन स्मिथ अकेले अपने दम पर मैच खत्म करने में सक्षम हैं। हालांकि, यह तो वक्त ही बताएगा कि यह बात सही साबित होती है या पंजाब के हिस्से हार आती है।

22:42 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स ने 2 गेंद में गंवाए 2 विकेट

पंजाब किंग्स ने 13वें ओवर में 17 रन अपने स्कोर में जोड़े। लिविंगस्टोन ने तीसरी और भाानुका ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 139 रन है। हालांकि, 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज ने आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने भानुका को शाहबाज अहमद के हाथों पॉइंट पर कैच कराया। भानुका 22 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 4 छक्के लगाए। भानुका की जगह युवा राज बावा आए हैं। लेकिन वह अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। वह अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। राज की जगह शाहरुख खान क्रीज पर आए हैं। लिविंगस्टोन ने 4 गेंद में 8 रन बनाए हैं।

22:32 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: एक्स्ट्रा कवर पर लपके गए शिखर धवन

शिखर धवन को आउट करने के साथ ही पिछले सीजन के पर्पल कैप विनर हर्षल पटेल ने इस आईपीएल में अपना खाता खोला। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन को एक्स्ट्रा कवर अनुज रावत के हाथों कैच कराया। धवन 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। धवन की जगह लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए हैं। लिविंगस्टोन बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

22:27 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब को जीत के लिए 9 ओवर में चाहिए 90 रन

पंजाब किंग्स की पारी के 11 ओवर हो चुके हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 116 रन है। शिखर धवन ने 27 गेंद में 41 रन बनाए हैं। भानुका राजपक्षे ने 15 गेंद में 33 रन बनाए हैं। दस रन अतिरिक्त के खाते से आए हैं। भानुका और धवन के बीच 23 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। धवन और भानुका ने 11वें ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया। पंजाब को अभी जीत के लिए 9 ओवर में 90 रन चाहिए।

22:18 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में बनाए 84 रन, गंवाया एक विकेट

पंजाब किंग्स की पारी के 9 ओवर हो चुके हैं। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। शिखर धवन ने 23 गेंद में 32 रन बनाए हैं। भानुका राजपक्षे ने 7 गेंद में 10 रन बनाए हैं। दस रन अतिरिक्त के खाते से आए हैं।

22:10 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: खराब गेंद का फायदा नहीं उठा पाए मयंक अग्रवाल, लौटना पड़ा पवेलियन

फाफ डुप्लेसिस ने 8वें ओवर के लिए वानिंदु हसरंगा को गेंद थमाई। हसरंगा का इस सीजन यह पहला ओवर था। उन्होंने पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल को स्क्वायर लेग पर शाहबाज अहमद के हाथों कैच करा दिया। वानिंदु की यह गेंद गुगली थी। काफी शॉर्ट और लेग स्टंप पर थी, लेकिन मयंक खराब गेंद का फायदा उठा नहीं पाए। मयंक की जगह भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं।

22:05 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब ने 7 ओवर में बनाए 71 रन

पंजाब किंग्स की पारी के 7 ओवर हो चुके हैं। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 71 रन है। शिखर धवन ने 19 गेंद में 29 और मयंक अग्रवाल ने 23 गेंद में 32 रन बनाए हैं। 10 रन अतिरिक्त के खाते से आए हैं। पंजाब को अभी जीत के लिए 13 ओवर में 135 रन बनाने हैं।

21:53 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में ठोके 57 रन

पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। शिखर धवन ने 12 गेंद में 18 और मयंक अग्रवाल ने 18 गेंद में 29 रन बनाए हैं। मयंक ने 2 चौके और 2 छक्के, जबकि धवन ने 3 चौके लगाए हैं। 10 अतिरिक्त रन भी आए हैं।

21:42 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में बनाए 28 रन

पंजाब किंग्स की पारी के तीन ओवर हो चुके हैं। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना विकेट खोए 28 रन है। शिखर धवन ने 7 गेंद में 9 और मयंक अग्रवाल ने 11 गेंद में 9 रन बनाए हैं। 10 रन अतिरिक्त से मिले हैं।

21:32 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में बनाए 7 रन

पंजाब किंग्स की ओर से मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से डेविड विली पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर मयंक ने अपना और टीम का खाता खोला। विली के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर धवन ने भी अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है।

21:21 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: आरसीबी ने आखिरी 10 ओवर में जोड़े 135 रन

पहली विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी के बाद आरसीबी का स्कोर 60-70 पर टिका हुआ था। हालांकि, आरसीबी ने अंतिम 10 ओवर में 135 रन बनाए। पहली बार आरसीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 88 रन बनाए। विराट कोहली ने दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया। फाफ के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने अपनी तूफानी पारी से आरसीबी के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

20:58 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब को 18वें ओवर में मिली दूसरी सफलता

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन की राह दिखाई। शाहरुख खान ने लॉन्ग ऑफ पर लंबी डाइव लगाकर डुप्लेसिस का कैच लपका। डुप्लेसिस 57 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 7 छक्के लगाए। डुप्लेसिस की जगह दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं।

20:49 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: कोहली-डुप्लेसिस ने 51 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी की

16 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 158 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस हैं। दोनों के बीच 54 गेंद में 108 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने ने 51 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी की थी। कोहली ने 23 गेंद में 34 रन बनाए हैं। डुप्लेसिस ने 53 गेंद में 82 रन बनाए हैं, जबकि 21 अतिरिक्त रन हैं।

20:39 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: कोहली-डुप्लेसिस ने 7 गेंद में लगाए 4 छक्के

डुप्लेसिस ने 13वें ओवर में बतौर कप्तान अपना पहला आईपीएल पचासा पूरा किया। उन्होंने ओडियन स्मिथ की यॉर्कर गेंद पर स्कूप कर फाइन लेग के ऊपर से छक्के लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। डुप्लेसिस ने इसके बाद 14वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर भी छक्के लगाए। 14वें ओवर में कोहली ने भी छक्का लगाया। उन्होंने 5वीं गेंद पर यह कारनामा किया। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 136 रन है।

20:27 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: कोहली-डुप्लेसिस ने 30 गेंद में जोड़े 41 रन

12 ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 83 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। कोहली ने 14 गेंद में 17 रन बनाए हैं। डुप्लेसिस ने 38 गेंद में 34 रन बनाए हैं, जबकि 19 अतिरिक्त रन हैं।

20:14 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: आरसीबी ने 9 ओवर में बनाए 57 रन, गंवाया एक विकेट

नौ ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस हैं। कोहली ने 4 गेंद में 3 रन बनाए हैं। डुप्लेसिस ने 30 गेंद में 17 रन बनाए हैं, जबकि 16 अतिरिक्त रन हैं।

20:06 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब को 7वें ओवर में मिली पहली सफलता

सात ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज अनुज रावत रहे। उनको राहुल चाहर ने 21 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अनुज ने 20 गेंद की अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। फाफ डुप्लेसिस ने 22 गेंद में 13 रन बनाए हैं, जबकि 16 अतिरिक्त रन हैं।

19:53 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: 25 में से 11 अतिरिक्त रन लुटा चुके हैं पंजाब के गेंदबाज

चार ओवर का खेल हो चुका है। आरसीबी ने बिना विकेट खोए 25 रन बनाए हैं। डुप्लेसिस ने 17 गेंद में 7 और अनुज रावत ने 7 गेंद में 7 रन बनाए हैं, जबकि 11 अतिरिक्त रन हैं।

19:36 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पहले ओवर में आरसीबी ने एक रन ही बनाया

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए संदीप शर्मा पहला ओवर लेकर आए। उनके पहले ओवर की 5वीं गेंद पर एक रन लेकर डुप्लेसिस ने अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में आरसीबी के हिस्से एक रन ही आया।

19:27 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: ये है रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, 4 शरफेन रदरफोर्ड, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, 8 शाहबाज अहमद, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, डेविड विली।

19:26 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: ये है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजापक्षा (विकेटकीपर), 5 शाहरुख खान, राज बावा, ओडियन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।

19:07 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: मयंक अग्रवाल ने इसलिए गेंदबाजी चुनी

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। मयंक जानते हैं कि मुंबई के तापमान को देखते हुए दूसरी पारी में ओस का आगमन होगा इसलिए उन्होंने पहले सूखी गेंद के साथ गेंदबाज़ी करना मुनासिब समझा।

19:01 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: पंजाब किंग्स को खलेगी जॉनी बेयरस्टो की कमी?

दूसरी ओर पंजाब किंग्स को जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी जो इंग्लैंड टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। वहीं कागिसो रबाडा भी हाल ही में साउथ अफ्रीका के लिए बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के कारण बाहर हैं ।

18:55 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: दिनेश कार्तिक पर रहेंगी निगाहें

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के पास शेरफेन रदरफोर्ड और फिन एलन जैसे खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के हरफनमौला वानिंदु हसरंगा और भारत के दिनेश कार्तिक पर भी नजरें रहेंगी।

18:41 (IST) 27 Mar 2022
PBKS vs RCB IPL 2022 Live: आरसीबी को खल सकती है मैक्सवेल और हेजलवुड की कमी

आरसीबी को पहले कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड की कमी खलेगी। मैक्सवेल शादी के कारण अभी टीम से नहीं जुडे़ हैं, जबकि हेजलवुड पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं।

18:35 (IST) 27 Mar 2022

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर दोनों को ही अपने आईपीएल खिताब का इंतजार है। विराट कोहली ने 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी से रॉयल चैलेजंर्स बंगलौर (आरसीबी) की कमान ली थी। उनकी कप्तानी में आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2016 में रहा। तब टीम ने फाइनल खेला था। वहीं, कोहली ने उस सीजन 4 शतक के साथ 900 से ज्यादा रन बनाए थे। आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। डुप्लेसिस 37 साल के हैं। उनका करियर कुछ ही वर्षों का है। ऐसे में उनकी कोशिश अपनी अगुआई में आरसीबी को पहला खिताब दिलाने की होगी।