IPL 2022 PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रन से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब 14 अक तक पहुंच गई। उसका नेट रन रेट +0.255 है। फिलहाल वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर वह अपना 14वां मैच जीतती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 14-14 रन देकर 2-2 विकेट लिए। पंजाब किंग्स की ओर से जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 15 गेंद में 28 और शिखर धवन ने 16 गेंद में 19 रन बनाए। राहुल चाहर 24 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स 2 बदलाव के साथ उतरी। चेतन साकरिया के स्थान पर खलील अहमद और केएस भारत की जगह सरफराज खान की वापसी हुई है।
आईपीएल में दोनों टीमेों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 16 और पंजाब किंग्स ने 14 में जीत हासिल की है। हालांकि, साल 2018 के बाद से पंजाब किंग्स ने पिछले 10 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं।
IPL 2022 PBKS vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।
Indian Premier League, 2022
Punjab Kings
142/9 (20.0)
Delhi Capitals
159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 64 )
Delhi Capitals beat Punjab Kings by 17 runs
IPL 2022, PBKS vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले पावरप्ले में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड बेहतर है।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के अब 14 अक हो गए हैं। उसका नेट रन रेट भी अच्छा है। फिलहाल वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उनके पास अभी एक और मैच है। अगर वह जीत जाते हैं तो प्लेऑफ में उनका टिकट लगभग तय हो जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने एक छोटे स्कोर को बढ़िया तरह से डिफेंड किया। उनके गेंदबाजों ने समय-समय पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के विकेट झटके। पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक-ठीक हुई थी, लेकिन दोनों ओपनर्स के पवेलियन लौटने के बाद उनका बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
एनरिक नॉर्टजे 19वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 9 विकेट पर 134 रन है। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स की उम्मीदें लगभग टूट चुकी हैं। उसने 18वें ओवर में 2 विकेट गंवाए। शार्दुल ठाकुर ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर जितेश शर्मा को डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। जितेश 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रबाडा आए। उन्होंने छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर विकेट गंवा बैठे। अठारह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 9 विकेट पर 131 रन है।
खलील अहमद 17वां ओवर लेकर आए। राहुल चाहर ने उनके ओवर की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 12 रन आए। सत्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 7 विकेट पर 121 रन है। जितेश शर्मा के 32 गेंद में 43 रन हैं। राहुल चाहर के 13 गेंद में 416 रन हैं। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंद में 39 रन बनाने हैं।
शार्दुल ठाकुर 16वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर जितेश शर्मा ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक राहुल चाहर को दी। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 8 रन आए। सोलह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 7 विकेट पर 109 रन है। जितेश शर्मा के 32 गेंद में 43 रन हैं। राहुल चाहर के 7 गेंद में 4 रन हैं। पंजाब को जीत के लिए 24 गेंद में 51 रन बनाने हैं।
पंद्रह ओवर का खेल हो चुका है। पंद्रह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 7 विकेट पर 101 रन है। जितेश शर्मा के 28 गेंद में 36 रन हैं। राहुल चाहर के 5 गेंद में 3 रन हैं। पंजाब ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना सातवां विकेट गंवाया था। ऋषि धवन को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया था। धवन 13 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए थे। उस समय पंजाब के खाते में सिर्फ 82 रन जुड़े थे।
मिशेल मार्श ने 17 ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशथक भी पूरा किया। हरप्रीत के इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 11 रन आए।
पंद्रह ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 116 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल के 8 गेंद में 3 रन हैं। मिशेल मार्श के 36 गेंद में 46 रन हैं।
लियाम लिविंगस्टोन 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया। लिविंगस्टोन आज गजब की फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 15 गेंदें फेंकी और सिर्फ 17 रन दिए हैं और तीन विकेट झटक लिए हैं। पॉवेल 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह अक्षर पटेल क्रीज पर आए। अक्षर ने चौथी गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेल कर एक रन लिया और अपना खाता खोला। चौदह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन है। मिशेल मार्श के 36 गेंद में 46 रन हैं।
लियाम लिविंगस्टोन 12वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत को जितेश शर्मा के हाथों स्टम्प करा दिया। पंत एक छक्के की मदद से 3 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए। बारह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है।
ग्यारह ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 98 रन है। तीसरे विकेट के रूप में ललित यादव पवेलियन लौटे। उन्हें अर्शदीप ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर भानुका राजपक्षे के हाथों कैच कराया। ललित 21 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। मिशेल मार्श 29 गेंद में 41 रन बना चुके हैं।
नौ ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 82 रन है। ललित यादव के 16 गेंद में 19 रन हैं। मिशेल मार्श के 22 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कगिसो रबाडा छठा ओवर लेकर आए। ललित ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 6 रन आए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 59 रन है। ललित के 6 गेंद में 6 रन हैं। मिशेल के 14 गेंद में 20 रन हैं।
अर्शदीप सिंह 5वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर सरफराज खान को पवेलियन की राह दिखा दी। सरफराज को राहुल चाहर ने लपका। सरफराज 16 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ललित यादव आए, लेकिन वह अगली गेंद खाता नहीं खोल पाए। आखिरी गेंद पर ललित यादव को जॉनी बेयरस्टो ने लपका, लेकिन यह नोबॉल हो गई।
ऋषि धवन चौथा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर सरफराज खान ने लगातार चौके लगाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। सरफराज के 11 गेंद में 26 रन हैं। मिशेल के 12 गेंद में 19 रन हैं।
हरप्रीत बराड़ तीसरा ओवर लेकर आए। सरफराज ने उनकी चौथी गेंद पर छक्का लगाया। यही नहीं, अगली दोनों गेंद पर चौके जड़ दिए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 रन आए। तीन ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। सरफराज के 8 गेंद में 17 रन हैं। मिशेल के 9 गेंद में 18 रन हैं।
वार्नर की जगह मिशेल मार्श क्रीज पर आए। उन्होंने एक रन लेकर अपना और कदिल्ली कैपिटल्स का खाता खोला। दूसरा ओवर कगिसो रबाडा लेकर आए। मिशेल ने उनकी पहली और दूसरी गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए। इस ओवर से दिल्ली के खाते में 15 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है। मिशेल के 8 गेंद में 17 और सरफराज के 3 गेंद में 3 रन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर और सरफराज खान ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर वार्नर को राहुल चाहर के हाथों कैच करा दिया। वार्नर गोल्डन डक हुए।
इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच 20 अप्रैल 2022 को भिड़ंत हुई थी। वह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीता था। तब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
IPL 2022, PBKS vs DC Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पंजाब किंग्स अब तक 5 मैच में पावरप्ले में 60+ का स्कोर बना चुकी हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 में ऐसा तीन बार किया है। मिशेल मार्श ने साल 2021 के बाद से 29 पारियों में 47.2 के औसत से 1133 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 2021 के बाद से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कगिसो रबाडा 61 आईपीएल मैच में 97 विकेट ले चुके हैं। लसिथ मलिंगा ने 70 मैच में 100 आईपीएल विकेट लिए थे। संभावना है कि रबाडा उन्हें पीछे छोड़ देंगे।