भारत में आईपीएल का सीजन है। हर रोज मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। फ्रैंचाइजी भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ने की कोशिश कर रही हैं। पंजाब किंग्स ने एक ऐसा ही एक पोस्ट किया जिसने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया और अब इस फ्रैंचाइजी को ट्रेलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब किंग्स ने ‘सरपंच साहब’ लिखकर किया पोस्ट
पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। इस मैच के बाद पंजाब किंग्स ने रिकी पोंटिंग का दिया हुआ बयान एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि सरपंच साहब सब जानते थे। कई लोगों को यह पोस्ट पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि भारत में केवल एक ही सरपंच हैं, वह है हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह।
पंजाब किंग्स ने किया यूजर्स को नाराज
भारत के ड्रैग फ्लिक एक्सपर्ट हरमप्रीत सिंह को पेरिस ओलंपिक के दौरान कमेंटेटर तनेजा ने सरपंच नाम दिया था क्योंकि वह टीम की कप्तानी कर रहे थे। पंजाब किंग्स के ट्वीट के बाद यूजर्स ने पोस्ट पर हरमनप्रीत सिंह की तस्वीरें पोस्ट की और बताया कि केवल उन्हीं को कप्तान कहा जाता है। पंजाब किंग्स ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आप अपना सरपंच रखिए हम हमारा रख लेते है।”
इसके बाद फैंस का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने पंजाब किंग्स के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान हैं, इस कारण वह सबसे कप्तान हैं। वहीं कुछ ने कहा कि एक फ्रैंचाइजी के तौर उन्हें ऐसा पोस्ट नहीं करना चाहिए था। लोगों ने कहा कि भारतीय जर्सी पहनने वाले खिलाड़ियों की इज्जत होनी चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि पंजाब कि फ्रैंचाइजी होने के नाते पंजाब के खिलाड़ी पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।