पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच प्रो कबड्डी लीग 2019 में आज सातवें सीजन का छठा मुकाबाला खेला गया, जिसे हरियाणा ने जीतकर सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। हरियाणा स्टीलर्स से पुनेरी पलटन की टीम 10 प्वॉइंट पीछे रह गई और 24 प्वाइंट ही हासिल कर सकी। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से नवीन कुमार ने 14 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं पुनेरी की तरफ से पवन कादियान ने सबसे ज्यादा 10 प्वाइंट्स हासिल किए। दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला था। अभी और 21 मैच इन दोनों टीमों को खेलना है।

दोनों ही टीमों की कोशिश अपने आने वाले मैचों में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में टॉप पर बने रहने की होगी। अनूप कुमार की कोचिंग में पुनेरी पलटन की टीम से आगे के मैचों के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं हरियाणा स्टीलर्स भी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ कर चुकी है और वह आगे भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1690″]

Live Blog

Highlights

    21:29 (IST)22 Jul 2019
    नवीन ने पूरा किया सुपर टेन

    हरियाणा स्टीलर्स को नवीन 10 प्वाइंट्स दिला चुके हैं। नवीन के सुपर टेन की बदौलत हरियाणा पुनेरी से 9 अंक आगे चल रही है।

    21:24 (IST)22 Jul 2019
    विकास काला का शानदार प्रदर्शन

    हरियाणा के विकास काला पुनेरी पर भारी नजर आए हैं। दोनों ही टीमों के बीच 11 अंकों का फासला है। पुनेरी के लिए वापसी करना है तो लगातार अंक बटोरने होंगे।

    21:18 (IST)22 Jul 2019
    पुनेरी को करनी होगी वापसी

    ब्रेक के दौरान कोच अनूप कुमार ने पलटन के खिलाड़ियों को काफी देर तक दिशा निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक पुनेरी के खिलाड़ी वापसी करने में सफल नहीं रहे हैं।

    21:13 (IST)22 Jul 2019
    दूसरे हाफ में भी हावी हरियाणा

    हरियाणा के खिलाड़ी दूसरे हाफ में भी लगातार अंक बटोरने का काम किया। पुनेरी के लिए यहां से वापसी करना बेहद जरूरी है। नवीन सुपर टेन से सिर्फ दो प्वॉइंट पीछे है।

    21:07 (IST)22 Jul 2019
    हरियाणा को 6 रेड प्वाइंट दिला चुके नवीन

    नवीन हरियाणा को 6 रेड प्वाइंट दिला चुके हैं। हाफ टाइम होने तक हरियाणा की टीम पुनेरी से 12 अंक आगे है। हरियाणा के पास जीत दर्ज करने का शानदार मौका है।

    21:00 (IST)22 Jul 2019
    हरियाणा 12 अंक आगे

    सेल्वामनी की सुपर रेड से शुभम शिंदे, गिरीश मारुति एर्नाक और पवन कादियान बाहर हो गए हैं। हरियाणा को तीन प्वाइंट मिले। हरियाणा 12 अंक आगे।

    20:52 (IST)22 Jul 2019
    ऑल आउट पुनेरी

    पुनेरी पलटन की टीम ऑल आउट हो गई। नवीन ने बड़े ही चतुराई के साथ पुणेरी को दबाब में डाला। नवीन अगली रेड के दौरान आउट हो गई।

    20:48 (IST)22 Jul 2019
    नवीन ने दिखाया शानदार खेल

    नवीन ने पुनेरी के दो खिलाड़ियों को आउट कर दो अंक हासिल कर लिया। नवीन बड़े ही फुर्ती के साथ टीम को अंक दिलाया।

    20:43 (IST)22 Jul 2019
    हरियाणा को पहला प्वॉइंट

    पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मुकाबला दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। अमित कुमार ने हरियाणा को पहला प्वॉइंट दिलाया।