Puneri Paltan vs Dabang Delhi: दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में पुणेरी पलटन को 60-41 से हराकर बड़ी जीत अपने नाम की। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और पुणेरी को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया। नवीन कुमार की दमदार शुरुआत की बदौलत दबंग दिल्ली ने मैच के पहले 7 मिनट के अंदर ही पुणेरी पलटन को ऑल आउट कर मैच में पकड़ बना ली। इस दौरान नवीन कुमार ने अपने प्रो कबड्डी लीग के दूसरे ही सीजन में 400 रेड प्वॉइंट पूरा किया। नवीन ने 41 मैचों में यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 30-16 से बढ़त ले ली थी। दिल्ली की ओर से नवीन ने सबसे अधिक प्वॉइंट बटोरने का काम किया। वहीं पहले हाफ में पुणे का खेल साधराण रहा और टीम दो बार ऑल आउट हो गई। दूसरे हाफ में भी पुणे की टीम वापसी करने में नाकाम रही और मैच में तीसरी बार ऑल आउट हो गई। अगले चार मिनट के अंदर ही टीम चौथी बार ऑल आउट हो गई और टीम की हार तय हो गई। [show_pro_kabaddi_scorecard id=”1797″]
Live Updates

Live Blog

Highlights

    20:32 (IST)29 Sep 2019
    दिल्ली ने जीता मैच

    दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में पुणेरी पलटन को 60-41 से हराकर बड़ी जीत अपने नाम की। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और पुणेरी को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर किया।

    20:22 (IST)29 Sep 2019
    बड़ी जीत की ओर दिल्ली

    अगले चार मिनट के अंदर ही टीम चौथी बार ऑल आउट हो गई और टीम की हार तय हो गई। पुणेरी को यहां बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा सकता है।

    20:17 (IST)29 Sep 2019
    दिल्ली 15 अंक आगे

    दूसरे हाफ में भी पुणे की टीम वापसी करने में नाकाम रही और मैच में तीसरी बार ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने अब  प्वॉइंट्स की बढ़त बना ली है।

    20:05 (IST)29 Sep 2019
    पुणे की कोशिश वापसी पर

    पहले हाफ में पुणे का खेल साधराण रहा और टीम दो बार ऑल आउट हो गई। दूसरे हाफ में पुणेरी की टीम मैच में वापस आने की कोशिश कर रही है।

    19:55 (IST)29 Sep 2019
    पहला हाफ खत्म

    पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 30-16 से बढ़त ले ली थी। दिल्ली की ओर से नवीन ने सबसे अधिक प्वॉइंट बटोरने का काम किया।

    19:47 (IST)29 Sep 2019
    ऑल आउट पुणेरी

    नवीन कुमार की दमदार शुरुआत की बदौलत दबंग दिल्ली ने मैच के पहले 7 मिनट के अंदर ही पुणेरी पलटन को ऑल आउट कर मैच में पकड़ बना ली।

    19:39 (IST)29 Sep 2019
    नवीन के 400 अंक पूरे

    नवीन कुमार ने अपने प्रो कबड्डी लीग के दूसरे ही सीजन में 400 रेड प्वॉइंट पूरा किया। नवीन ने 41 मैचों में यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    19:35 (IST)29 Sep 2019
    दिल्ली की अच्छी शुरुआत

    नवीन कुमार ने सुपरेड के साथ दबंग दिल्ली का खाता खोला। दिल्ली की शानदार शुरुआत। दर्शन कादियान ने पुणे को अंक दिलाया।

    19:31 (IST)29 Sep 2019
    नवीन पर नजरें

    नवीन कुमार दबंग दिल्ली की ओर से इस सीजन सबसे अधिक अंक बटोरने वाले रेडर हैं। वहीं पवन ने बुल्स के लिए सबसे अधिक रेड किए हैं। यहां जानें टॉप रेडर्स के बारे में...https://www.jansatta.com/khel/pro-kabaddi/stats/

    19:21 (IST)29 Sep 2019
    पुणेरी पलटन की टीम

    रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
    डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
    ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

    19:12 (IST)29 Sep 2019
    टॉप पर दिल्ली

    प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली और बंगाल की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। जबकि हरियाणा और बेंगलुरु बुल्स को क्वॉलिफाई करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। जानिए बाकी टीमों का हाल... https://www.jansatta.com/khel/pro-kabaddi/points-table/

    19:03 (IST)29 Sep 2019
    दबंग दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर नजर

    रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
    डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
    ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।