पाकिस्तान सुपर लीग का छठा सीजन लाहौर और कराची में खेला जा रहा है। गुरुवार (25 फरवरी) तक टूर्नामेंट की सभी छह टीमों ने 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं। लाहौर कलंदर्स 4 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इस्लामाबाद यूनाइटेड के भी 4 अंक हैं, लेकिन वह कम रन रेट के कारण दूसरे पायदान पर है। अब तक सिर्फ दो टीमों का खाता नहीं खुला है। इनमें शाहिद अफरीदी की टीम मुल्तान सुल्तान्स और क्रिस गेल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स है।
लाहौर कलंदर्स की बात करें तो उसने अपने पहले मुकाबले में पेशावर जाल्मी और दूसरे मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स को हराया था। दूसरी ओर, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स को शिकस्त दी है। लाहौर के कप्तान सोहैल अख्तर हैं। उनकी टीम में फखर जमान, मोहम्मद हफीज, डेविड विज, जो डेनली और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं, इस्लामाबाद की टीम के कप्तान शादाब खान कप्तान हैं। उनके अलावा फिलिप सॉल्ट, एलेक्स हेल्स, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ और हसन अली जैसे स्टार प्लेयर हैं।
बाबर आजम, शर्जील खान, डैनियल क्रिश्चियन, मोहम्मद नबी, कॉलिन इनग्राम, इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ियों से सजी कराची किंग्स ने पहले मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स को रौंदा था। इसके बाद दूसरे मैच में उसे इस्लामाबाद के खिलाफ हार मिली थी। वह 2 मैच में 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका रनरेट +1.398 है। तीसरे स्थान पर पेशावर जाल्मी है। उसके 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक है। वह रनरेट में कराची किंग्स से पीछे है। उसका रनरेट -0.086 है। उसकी टीम में इमाम उल हक, कामरान अकमल, शोएब मलिक, हैदर अली, रवि बोपारा, वहाब रिजाय, डैरेन सैमी जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।
आखिरी दो स्थान यानी पायदान पायदान पर मुल्तान और छठे स्थान पर क्वेटा है। मुल्तान को पहले मैच में इस्लामाबाद और दूसरे मैच में पेशावर ने हराया। उसकी टीम में मोहम्मद रिजवान, क्रिस लिन, जेम्स विंस, रिले रॉसो, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, शाहिद अफरीदी और सोहैल तनवीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। आखिरी पायदान सरफराज अहमद की कप्तानी वाली क्वेटा की टीम है। उसे लाहौर और कराची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसकी टीम में सरफराज के अलावा टॉम बैंटन, क्रिस गेल, बेन कटिंग जैसे स्टार प्लेयर हैं।
पॉइंट टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
लाहौर कलंदर्स | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.792 |
इस्लामाबाद यूनाइटेड | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.468 |
कराची किंग्स | 2 | 1 | 1 | 2 | +1.398 |
पेशावर जाल्मी | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.086 |
मुल्तान सुल्तान्स | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.583 |
क्वेटा ग्लेडिएटर्स | 2 | 0 | 2 | 0 | -2.007 |