Pro Wrestling League 2018 Schedule: प्रो रेसलिंग लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रहा है। इस लीग में 6 टीमें आपस में मुकाबला करेगी। यूपी दंगल, हरियाणा हैमर्स, मुंबई महारथी, पंजाब रॉयल्स, दिल्ली सुल्तान और वीर मराठा इस लीग में अपने-अपने पहलवान के साथ उतरेंगे। इस लीग में कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जो देश-विदेश में अपनी काबलियत का प्रदर्शन पहले ही कर चुके हैं। साक्षी मलिक, सुशील कुमार और विनेश फोगाट जैसे बड़े नाम भी आपको इस लीग में नजर आएंगे। हर टीम की कोशिश इस सीजन का खिताब अपने नाम करने की होगी। पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट चैम्पियन ग्रेट खली का मानना है कि वीर मराठाज टीम इस सीजन का खिताब जीत सकती है। बता दें कि वीर मराठाज इस सीजन में शामिल होने वाली नई टीम है। इस टीम में विश्व चैम्पियनशिप में तीन बार कांस्य और वर्तमान की रजत पदक विजेता वासिलिसा मार्जालिउक भी शामिल हैं।

sushil kumar
सुशील कुमार। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस)

आइए जानते हैं कि प्रो रेसलिंग सीजन 3 के मुकाले कब और कहां खेला जाएगा…

– प्रो रेसलिंग सीजन 3 की शुरुआत मंगलवार 09 जनवरी से दिल्ली सुल्तान और मुंबई महारथी के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 5 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
– 10 जनवरी(बुधवार) को लीग का दूसरा मुकाबला वीर मराठा और हरियाणा हैमर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
– 11 जनवरी(गुरुवार) को लीग का तीसरा मुकाबला पंजाब रॉयल्स और यूपी दंगल के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-12 जनवरी (शुक्रवार) को लीग का चौथा मुकाबला हरियाणा हैमर्स और दिल्ली सुल्तान के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-13 जनवरी (शनिवार) को लीग का पांचवां मुकाबला यूपी दंगल और मुंबई महारथी के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-14 जनवरी (रविवार) को लीग का छठा मुकाबला पंजाब रॉयल्स और वीर मराठा के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-15 जनवरी (सोमवार) को लीग का सातवां मुकाबला दिल्ली सुल्तान और यूपी दंगल के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-16 जनवरी (मंगलवार) को लीग का आठवां मुकाबला हरियाणा हैमर्स और पंजाब रॉयल्स के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
-17 जनवरी(बुधवार) को लीग का नौवां मुकाबला मुंबई महारथी और वीर मराठा के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-18 जनवरी(गुरुवार) को लीग का दसवां मुकाबला पंजाब रॉयल्स और दिल्ली सुल्तान के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-19 जनवरी(शुक्रवार) को लीग का अगला मुकाबला वीर मराठा और यूपी दंगल के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

– 20 जनवरी(शनिवार) को लीग का अगला मुकाबला मुंबई महारथी और हरियाणा हैमर्स के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-21 जनवरी (रविवार) को लीग का अगला मुकाबला दिल्ली सुल्तानों और वीर मराठा के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-22 जनवरी (सोमवार) को लीग का अगला मुकाबला पंजाब रॉयल्स और मुंबई महारथी के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

-23 जनवरी (मंगलवार) को लीग का आखिरी मुकाबला यूपी दंगल और हरियाणा हैमर्स के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 6 बजे से सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।