प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के दूसरे मैच में शुक्रवार को पुनेरी पल्टन ने यू-मुम्बा को मात देते हुए लीग का विजयी आगाज किया है। पल्टन ने मुम्बा को गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए मैच में 33-21 से मात दी। मैच का पहला अंक मुम्बा ने हासिल किया, लेकिन फिर पल्टन ने पलटवार करते हुए उसे पूरे मैच में पीछे रखा। पल्टन ने जल्द ही पहले हाफ में 5-1 से बढ़त ले ली थी। मुम्बा की टीम ने इस अंतर को पाटने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।

हाफ टाइम तक पल्टन ने 17-10 की बढ़त ले ली थी। मुम्बा की टीम ने दूसरे हाफ में वापसी करने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह सफल नहीं रहीं। दूसरे हाफ में पल्टन पूरी तरह से मुम्बा पर हावी रही और अपने खाते में लगातार अंक जोड़ते हुए मैच जीत ले गई। पल्टन ने इस मैच में रेड से अपने खाते में 12 अंक जोड़े तो टैकल से 15 अंक जुटाए। उसने साथ ही चार ऑल आउट और दो अतिरिक्त अंक भी हासिल किए।

वहीं मुम्बा ने रेड से 11 अंक हासिल किए और टैकल से सात अंकों का अपने खाते में इजाफा किया। उसके हिस्से ऑल आउट से एक भी अंक नहीं आया, लेकिन वह तीन अतिरिक्त अंक लेने में सफल रही।

यहां पढ़ें U Mumba vs Puneri Paltan मैच अपडेट : 

10:09 PM : पुणेरी पलटन ने यू मुंबा को 33-21 से हराया।

10:05 PM : डू ऑर डाई रेड में राजेश मंडल ने पुणेरी पलटन को अंक दिलाया।

10:01 PM : दूसरे राउंड में संदीप नरवाल आउट हुए। पुणेरी के पास 12 रन की बढ़त।

9:56 PM : यू मुंबा के ना रेडर चल रहे हैं ना डिफेंडर। वहीं पुणेरी ने 13 अंकों की लीड बना ली है। पुणेरी मैच के पेस को धीमा करती हुई।

9:52 PM : पिछले सीजन जब दोनों के बीच आखिरी भिडंत हुई थी तब पुणेरी ने मुंबा को 22 अंक से मात दी थी। आज भी इसी तरह की लीड दिख रही है।

9:49 PM : यू मुंबा इस मैच में दूसरी बार ऑलआउट। पुणेरी पलटन के पास 15 अंक की बढ़त।

9:45 PM : यू मुंबा 10, जबकि पुणेरी पलटन 18 प्वाइंट्स के साथ।

9:41 PM : अनूप कुमार और संदीप नरवाल के बीच द्वंद चलता हुई। संदीप ने थाई होल्ड कर अनूप का मूमेंटम तोड़ने का शानदार काम किया है। अनूप ने संदीप को 2 बार अपना शिकार बनाया।

9:35 PM : पुणेरी पलटन बढ़त को लगातार कायम करने की कोशिश करते हुए। पहले राउंड को खत्म हने में कुछ ही मिनट बाकी। डू ऑर डाई रेड में यू मुंबा ने एक प्वाइंट लिया।

9:29 PM : पुणेरी पलटन ने पहले राउंड में शुरुआत में ही मुंबा पर बढ़त बना ली है। मुंबा को ये लीड कम जल्द करनी होगी।

9:25 PM : पुणेरी पलटन 1 ने यू मुंबा  7 पर शानदार बढ़त बना ली है। ऑलआउट के करीब मुंबा।

9:17 PM : यू मुंबा बनाम पुणेरी पल्टन मैच शुरू। राजेश मंडल शुरुआती रेड में अंक जुटाने में नाकाम।

9:06 PM : यू मुंबा :

रेडर – दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने, शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके

9:03 PM : पुणेरी पल्टन :

रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे

डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान

ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो