पीकेएल का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बंगाल वारियर्स बनाम यू मुंबा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बंगाल की टीम ने आखिरी वक्त में बाजी मारते हुए 37-35 के अंतर से मैच को जीत लिया है। वहीं दिन के पहले मैच में दिल्ली ने जीत हासिल करके फाइनल में टिकट पक्का कर लिया है। अब इस मैच में जीत हासिल करते बंगाल की टीम 19 को दिल्ली के साथ फाइनल में भिड़ेगी।

दिन के पहले मैच में दिल्ली ने कमाल का प्रदर्शन किया और पहली बार पीकेएल के इतिहास में धमाल मचाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। नवीन कुमार ने कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब फाइनल मुकाबले में देखना होगा कि बंगाल और दिल्ली में से कौन इस सीजन का विजेता बनता है।

 

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1820″]

Live Blog

Highlights

    21:50 (IST)16 Oct 2019
    बंगाल ने जीता मुकाबला

    आखिरी टाइम में बंगाल की टीम ने बाजी मारते हुए मुंबा को 37-35 के अंतर से मैच को जीत लिया है। अब दिल्ली से उसकी भिड़ंत फाइनल में होगी।

    21:26 (IST)16 Oct 2019
    ऑलाउट हुई मुंबा

    दूसरे हाफ के 11वें मिनट में यू मुंबा की टीम बंगाल के डिफेंस के आगे पस्त होकर ऑलाउट हो गई है। अब बंगाल ने मुंबा पर 30-20 की बढ़त बना ली है।

    21:19 (IST)16 Oct 2019
    बंगाल ने बनाई बढ़त

    दूसरे हाफ के 4 मिनट का खेल हो गया है और बंगाल की टीम ने इसमें 19-13 की बढ़त बना ली है। यू मुंबा को वापसी की दरकार होगी।

    20:53 (IST)16 Oct 2019
    बंगाल ने बनाई बढ़त

    खेल के 5वें मिनट में बंगाल ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली है। दोनों ही टीमें कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेलती दिख रही हैं।

    20:49 (IST)16 Oct 2019
    मुंबा ने खोला खाता

    इस मुकाबले के तीसरे मिनट में मुंबा की टीम ने अपना खाता खोल लिया है। बंगाल वारियर्स संबाल कर खेलती नजर आ रही है। जो टीम जीतेगी उसे दिल्ली में फाइनल से भिड़ना होगा।

    20:34 (IST)16 Oct 2019
    फाइनल में पहुंची दिल्ली

    दबंग दिल्ली ने पहली बार पीकेएल के इतिहास में फाइनल में जगह बना ली है। नवीन के कमाल प्रदर्शन के दम पर दिल्ली ने बेंगलुरू को 44-38 के अंतर से हरा दिया है।

    20:11 (IST)16 Oct 2019
    कांटे की हो रही है टक्कर

    दूसरे हाफ में दिल्ली और बेंगलुरू दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ बेंगलुरू अपनी मजबूती दिखा रही है तो दिल्ली अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है। दिल्ली अभी 31-24 से आगे है।

    20:03 (IST)16 Oct 2019
    दूसरे हाफ में भी दिल्ली का जलवा

    दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है और दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले में भी कमाल की शुरुआत की है और 27-16 की बढ़त बना ली है। 

    19:54 (IST)16 Oct 2019
    पहले हाफ में बेंगलुरू पस्त

    पहले हाफ यानी कि 20 मिनट का खेल हो गया है और दिल्ली की टीम ने दो बार बेंगलुरू को ऑलाउट करके 26-18 की बढ़त बनाई है। दूसरा हाफ और रोमांचक होने की उम्मीद है।

    19:47 (IST)16 Oct 2019
    नवीन का सुपरटेन पूरा

    नवीन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में ही अपना सुपरटेन पूरा कर लिया है। उन्हें रोकना मुश्किल दिख रहा है। 23-12 की बढ़त दिल्ली ने बना रखी है।

    19:41 (IST)16 Oct 2019
    बेंगलुरू कर रही वापसी

    पहले दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत के बाद अप पवन के दम पर बेंगलुरू की टीम वापसी कर रही है। करीब दस मिनट का खेल हो रहा है और दिल्ली ने अब 13-8 की बढ़त बनाए हुई है।

    19:33 (IST)16 Oct 2019
    पहली रेड में दिल्ली की कमाल शुरुआत

    इस महामुकाबले की पहली ही रेड में दिल्ली ने दो अंको के साथ अपना खाता खोला है। वहीं, बेंगलुरू की टीम ने भी पहली रेड में अपना खाता खोला है।

    19:26 (IST)16 Oct 2019
    जबरदस्त उत्साह मैदान में

    इस मुकाबले के लिए फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली और बेंगलुरू दोनों फैंस उत्साह में दिख रहे हैं। कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।