Pro Kabaddi 2019, U Mumba vs Gujarat fortunegiants: प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्कारण का 22वां मैच यू मुंबा और गुजरात फॉर्ज्यूनजायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यू मुंबा ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए गुजरात फॉर्ज्यूनजायंट्स को 12 अंकों के बड़े अंतर से हारा दिया। यू मुंबा ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात के ऊपर बढ़त बना ली थी। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक यू मुंबा गुजरात से दो अंक आगे था। हाफ टाइम तक दोनों का स्कोर 9-7 था।

लेकिन हाफ के बाद यू मुंबा ने अंकों को तेजी से झटका और मैच खत्म होने तक गुजरात को 32-20 से हारा दिया। यू मुंबा के लिए सुरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 9 अंक हासिल किए हैं। सुरेंद्र के अलावा अभिषेक सिंह ने 6 और रोहित ने 3 अंक हासिल किए। गुजरात के लिए मोरे बी और अंकित ने तीन-तीन और परवेश ने दो अंक हासिल किए।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1706″]

 

Live Blog

Highlights

    21:37 (IST)02 Aug 2019
    किसने झटके कितने अंक

    यू मुंबा के लिए अबतक सुरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 9 अंक हासिल किए हैं। सुरेंद्र के अलावा अभिषेक सिंह ने 6 और रोहित ने 3 अंक हासिल किए। गुजरात के लिए मोरे बी और अंकित ने तीन-तीन और परवेश ने दो अंक हासिल किए।

    21:30 (IST)02 Aug 2019
    28-15 से आगे चल रहा है मुंबा

    यू मुंबा ने गुजरात के ऊपर लंबी लीड बना ली है। दूसरे हाफ का 16 मिनट का खेल हो चुका है और मुंबा 28-15 से आगे चल रहा है।

    21:16 (IST)02 Aug 2019
    गुजरात की टीम ऑल आउट हुई

    दूसरे हाफ से पांचवें मिनट में यू मुंबा के अभिषेक सिंह ने गुजरात के अंकित को आउट कर ऑल आउट किया। इस सीजन में पहला मौका है जब गुजरात की टीम ऑल आउट हुई है।

    21:07 (IST)02 Aug 2019
    पहले हाफ का खेल

    गुजरात और मुंबा के बीच मैच के पहले हाफ का खेल खतम। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक यू मुंबा को गुजरात के खिलाफ दो अंकों की बढ़त हासिल है।

    20:54 (IST)02 Aug 2019
    दोनों टीमों का बेहतरीन प्रदर्शन

    14 मिनट का खेल हो चुका है दोनों टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं और मैच नेक तो नेक जा रहा है।

    20:48 (IST)02 Aug 2019
    सचिन तंवर ने पहला रेड किया

    यू मुंबा और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच मैच शुरू। गुजरात की ओर से सचिन तंवर ने पहला रेड किया।