कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 33वें मैच में पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को हराकर अपने घर पर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। पटना पाइरेट्स की टीम ने अपने आखिरी घरेलू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी योद्धा को 41-20 से हरा दिया। पटना के लिए प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग का 47वां और इस सीजन का तीसरा सुपर टैन पूरा किया। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में बंगाल की टीम महज दूसरी बार यू-मुंबा को हराने में कामयाब रही है। इस रोमांचक मुकाबले को बंगाल ने 32-30 से अपने नाम किया। पहले हाफ में मुंबा 11-16 से आगे थी। दूसरे हाफ में के प्रपंजन ने सुपर रेड करके तीन महत्वपूर्ण प्वॉइंट हासिल कर बंगाल को वापस मैच में ला दिया।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1717″]

Live Blog

21:28 (IST)09 Aug 2019
यूपी का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

यूपी पिछले तीन मैचों में डिफेंस की बदौलत बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी, लेकिन आज रेडर और डिफेंडर दोनों फ्लॉप रहे हैं।

21:15 (IST)09 Aug 2019
डिफेंस का शानदार खेल

नीरज कुमार और जयदीप ने मैच की शुरुआत से ही पटना के डिफेंस को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। दोनों ही खिलाड़ी लगातार यूपी के खिलाड़ी को आउट कर रहे हैं।

21:05 (IST)09 Aug 2019
पहला हाफ पटना के नाम

पहले हाफ के दौरान पटना की टीम ने यूपी को दो बार ऑल आउट कर मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। प्रदीप नरवाल ने 9 प्वॉइंट हासिल किए।

20:54 (IST)09 Aug 2019
पटना आगे

नीरज कुमार आज अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। नीरज ने पटना को चार प्वॉइंट डिफेंस से दिलाया है। पटना की टीम मजबूत स्थिति में...

20:44 (IST)09 Aug 2019
नरवाल आउट

पटना के लिए प्रदीप नरवाल ने शुरुआत में दो अंक हासिल किए। दूसरी बार रेड करने आए नरवाल को यूपी के डिफेंडरों ने धर दबोचा।

20:25 (IST)09 Aug 2019
स्कोर 27-27 की बराबरी पर

आखिर तीन मिनट का खेल रह गया है। दोनों टीमों के बीच प्वॉइंट्स का ज्यादा फासला नहीं है। ऐसे में यहां से जो टीम समझदारी के साथ खेलेगी वह मैच अपने नाम कर सकती है। 

20:15 (IST)09 Aug 2019
ऑल आउट हुई बंगाल

अर्जुन डेसवाल ने इस मैच के दौरान अपने करियर का पहला सुपरटैन हासिल किया। डेसवाल की वजह से मुंबा की टीम बंगाल को ऑल आउट करने में कामयाब रही।

20:08 (IST)09 Aug 2019
बंगाल की बढ़त

दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट के दौरान प्रपंजन के 4 अहम प्वॉइंट की वजह से यू मुंबा पर 2 प्वॉइंट की बढ़त बनाने का काम किया।

20:01 (IST)09 Aug 2019
प्रपंजन ने किया सुपर रेड

रोहित बालियान दूसरे हाफ में पहला रेड लेकर आए हैं। के प्रपंजन ने सुपर रेड करके बंगाल को वापस मैच में ला दिया है।

19:52 (IST)09 Aug 2019
वापसी की कोशिश

बंगाल की टीम ने वापसी के संकेत दिए हैं। अजिंक्य रोहिदास कापरे को पहली रेड में ही बंगाल ने बाहर भेजा।

19:46 (IST)09 Aug 2019
7 प्वॉइंट पीछे बंगाल

सुरेंद्र सिंह को आउट कर बंगाल ने प्वॉइंट बटोरा। बंगाल 13 मिनट के बाद 7 प्वॉइंट पीछे है औऱ उसे जल्द से जल्द वापसी करनी होगी।

19:39 (IST)09 Aug 2019
4 अंकों से आगे मुंबा

बंगाल की टीम शुरुआती पांच मिनट के दौरान ही मुंबा से 4 अंकों से पिछड़ गई है। मुंबा के खिलाफ बंगाल रिकॉर्ड खराब रहा है।

19:30 (IST)09 Aug 2019
पटना पाइरेट्स की टीम

रेडर : आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर : महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर : हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

19:21 (IST)09 Aug 2019
बंगाल वॉरियर्स की टीम

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

19:10 (IST)09 Aug 2019
यू मंबा की टीम

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।