भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की 8 जून को सगाई हुई। रिंकू और प्रिया के सगाई समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। प्रिया सरोज को जब रिंकू ने अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं।

प्रिया और रिंकू की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रिया और रिंकू ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हीं। सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरीज लगाकर बधाई देने वाले बहुत से लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

‘बदल रही है आज जिंदगी की चाल जरा…’

प्रिया सरोज अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में रिंकू सिंह के नाम की मेहंदी लगाए दिख रही हैं। प्रिया ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर लगाई है उसमें वह शीशे के सामने खड़ी हैं और अपने हाथों पर रचाई गई मेहंदी की तस्वीर ले रही हैं। उनकी मेहंदी ऐसे डिजाइन हुई है, जिसमें बीच में रिंकू सिंह का भी नाम लिखा है। प्रिया की इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘लुटेरा’ का गाना ‘हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए, गुलों की शोखियां जो भवरे आ के लूट गए, बदल रही है आज जिंदगी की चाल जरा, इसी बहाने क्यों ना…’ भी बज रहा है।

प्रिया सरोज ने अपनी Instagram स्टोरी को रिंकू को टैग करते हुए रेड हार्ट वाली और बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी पोस्ट की। प्रिया की मेहंदी वाली तस्वीर को रिंकू सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। उनकी स्टोरी में भी वही गाना बज रहा है। रिंकू सिंह ने भी प्रिया सरोज की इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेड हार्ट और बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी पोस्ट की।

Priya Saroj Mehndi designs, Priya Saroj Rinku Singh Engagement, MP Priya Saroj And Indian Cricketer Rinku Singh
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया।
Priya Saroj Mehndi designs, Priya Saroj Rinku Singh Engagement, MP Priya Saroj And Indian Cricketer Rinku Singh
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपनी Insta Story बनाया।

प्रिया सरोज 2024 में लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। उनकी मां का नाम मुन्नी देवी है। तूफानी सरोज और मुन्नी देवी की 4 बेटियां और एक बेटा है। प्रिया सरोजने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक (बीए) की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है।