इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर अपने वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं। भारतीय गानों पर डांस करते उनके वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फैंस हैरान हैं कि हिंदी का अच्छा ज्ञान नहीं होने के बावजूद वह ताल से ताल मिलाने में सफल कैसे हो रहे हैं। उनके इन वीडियो में अक्सर उनकी मॉडल वाइफ कैंडिस एन फालजन (Candice Ann Falzon अब कैंडिस वार्नर) भी दिखाई देती रहती हैं।

वीडियो में कैंडिस अपने पति का बखूबी साथ निभाते दिखती हैं। हालांकि, कैंडिस सिर्फ वीडियो में ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी डेविड वार्नर के लिए हमेशा से संबल रही हैं। डेविड वार्नर खुद स्वीकारते हैं कि कैंडिस के कारण ही बॉल टैम्परिंग प्रकरण के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी कर पाए।

बॉल टैम्परिंग कांड की तरह डेविड और कैंडिस की लव स्टोरी (Love Story) भी काफी चर्चित है। वार्नर ने 2015 में सुपर मॉडल कैंडिस फालनज से शादी की थी। कैंडिस मशहूर मॉडल थीं और अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती थीं।

खबरों की मानें तो वार्नर से शादी से पहरले कैंडिस का 8 लोगों के साथ अफेयर रहा था। इनमें से 7 खिलाड़ी थे। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, रग्ली लीग फुटबॉलर बारेथ अनस्ता (2002-2005) उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। बारेथ के बाद उनका नाम प्रोफेशनल रग्बी यूनियन प्लेयर मैट हेंजाक (2005-2007) के साथ भी जुड़ा था। मॉडलिंग के दिनों में कैंडिस और ब्राजीलियन फुटबॉलर मैथ्यू पूल एंडरसन (2011-13) के बीच अफेयर की खबरें भी खूब आईं थीं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम के मिडफील्डर रहे डेविड कार्नी, साइप्रस के स्टार टेनिस प्लेयर मार्कोस बगदातिस और प्रोफेशनल रग्बी यूनियन लीग फुटबॉलर बेन राबर्ट्स जैसे खिलाड़ियों के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे रहे। उनका सबसे ज्यादा चर्चित अफेयर न्यूजीलैंड के रग्बी यूनियन और रग्बी लीग फुटबॉलर सोन बिल विलियमस के साथ बताया जाता है। 2007 के दौरान उनकी और सोन बिल विलियम्स की कुछ विवादित तस्वीरें और वीडियो भी सुर्खियों में रहे थे। सोन और कैंडिस को बाथरूम में एक-साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। कहा जाता है कि कैंडिस का ब्रिटिश कॉमेडियन डेविड विलियम्स के साथ भी अफेयर था।

सिडनी में 13 मार्च 1985 को पैदा हुईं कैंडिस उर्फ कैंडी की डेविड वार्नर से शादी से पहले सर्फ लाइफ सेवर और मॉडल के रूप में पहचान थी। वह सुपर मॉडल रहने के अलावा ऑस्ट्रेलियन सर्फिंग चैंपियन भी रह चुकीं हैं। दो साल पहले कैंडी को लेकर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डीकॉक और डेविड वार्नर के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। खबरों की मानें तो डीकॉक ने कैंडी के बारे में कुछ विवादित टिप्पणी की थी, उसके बाद वॉर्नर आग बबूला हो गए थे।

 

View this post on Instagram

 

Barbados was paradise but sadly it’s time to go. Next stop Miami!!!

A post shared by Mrs Candice Warner (@candywarner1) on

 

View this post on Instagram

 

The girls!! #islandlife #stlucia

A post shared by Mrs Candice Warner (@candywarner1) on

 

View this post on Instagram

 

What a holiday it has been so far!

A post shared by Mrs Candice Warner (@candywarner1) on


हालांकि, क्रिकेट के गलियारों में कैंडी को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। इंग्लैंड की फैन टीम बार्मी-आर्मी ने कैंडिस के अफेयर्स को लेकर लेकर गाना बनाया था। फिलहाल कैंडिस और डेविड वार्नर 3 बेटियों (इवी मैए, इंडी रैए औक इस्ला रोज) के माता-पिता हैं। दोनों ही अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। कैंडिस और वार्नर भी एक दूसरे को बेइंतहा मुहब्बत करते हैं।