टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। प्रतियोगिताओं के पहले दिन ही भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत की पदक तालिका में सिल्वर मेडल जोड़कर इतिहास रचा था। उसके बाद रविवार सुबह कुछ ऐसा हुआ कि जिसे लेकर हर कोई कंफ्यूज था। सुबह से ही सोशल मीडिया पर भारत को पहला गोल्ड मेडल मिलने के संदेश वायरल होने लगे। साथ में ट्रेंड हो रहा था भारतीय महिला रेसलर प्रिया मलिक का नाम।
हर किसी को ये लग रहा था कि भारत को खेलों के महाकुंभ में गोल्ड मेडल मिला है, लेकिन सच कुछ और ही था। दरअसल हुया ये कि भारतीय महिला रेसलर प्रिया मलिक ने हंगरी के बूडापेस्ट में जारी विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता । पर लोगों को इसे लेकर गलतफहमी हो गई और उन्होंने इसे ओलंपिक से जोड़कर प्रिया मलिक के नाम और भारत के लिए बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया। हर किसी को ये लग रहा था कि भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मिल गया है।
आप देख सकते हैं कि किस तरह लोगों से इतनी बड़ी गलती हो गई और उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल मिलने को लेकर ट्वीट किए।
Here we go again..
The women power
First gold medal of tokyo olympic 2020#priyamalik pic.twitter.com/yv88pbOzoE— Piyush Kumar (@PiyushK9641) July 25, 2021
First Gold Medal For Team India By PRIYA MALIK In Sport Wrestling On Tokyo Olympics 2020#GoldMedalist pic.twitter.com/UOzSHg14vC
— RAVI RAJ (@RAVIRAJ1856) July 25, 2021
First Gold medal for India . Proud moment for all of Us .
The Wrestling Champion .
Congratulations #priyamalik pic.twitter.com/pECRufsMu0
— NOMAN.SHAIKH (@noman4IYC) July 25, 2021
Proud moment big big congratulations to our first gold medalists #priyamalik #proudonyou#Olympics #Olympics2021 #firstgoldmedal #Cheer4India pic.twitter.com/n1xM63bUFA
— Maushmi_49 (@MaushmiGoswami4) July 25, 2021
गौरतलब है कि बूडापेस्ट में हुए विश्व कुश्ती कैडेट चैंपियनशिप में भारतीय महिला रेसलर प्रिया मलिक ने बेलारूस की सेनिया पटापोविच को 5-0 से हराकर 73 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
उनके अलावा अन्य भारतीय महिला रेसलर तनु ने भी अपनी प्रतिद्वंदी बेलारूस की वालेरिया मिकिसिच को मात देते हुए 43 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।