PBKS vs DC IPL 2024: आईपीएल 2024 में शनिवार का दिन डबल हेडर का दिन है। 23 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पंजाब और दिल्ली सीजन के अपने पहले मैच में जीत चाहेगी। पिछला सीजन दोनों ही टीमों के लिए अच्छा नहीं रहा था। वे दोनों इस बार वापसी करने की कोशिश में होंगी।

IPL 2024 PBKS vs DC Live Streaming

चंडीगढ़ के मैदान पर खेला जाएगा पहला मैच

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम पहली बार किसी आईपीएल मैच की मेजबानी करेगा। अब तक यहां तो मैच हुए हैं वहां विकेट धीमा नजर आया है। दिन के मैच में यह और धीमी हो सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। गेंदबाजों को गेंद सटीक लेंथ पर डालनी होगी।

IPL 2024 PBKS vs DC Playing 11

मैदान के रिकॉर्ड

इस मैदान पर सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के 23 मैच हुए हैं। 23 मैच में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 15 मैच जीती है। वहीं 8 मैच चेज करने वाली टीम के नाम रहे। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर 148 है जो कि दूसरी पारी में 116 हो जाता है।

मौसम का हाल

23 मार्च को चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा जिससे फैंस को पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। मैच के समय तापमान 32 डिग्री तक हो सकता है। वहीं तापमान में 35 प्रतिशत ह्यूमिडिटी होगी।

IPL 2024 PBKS vs DC Live Score

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम बराबरी पर नजर आती हैं। दोनों के बीच 32 मैच खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं वहीं पंजाब ने भी 16 मैच अपने नाम किए हैं। पंजाब के खिलाफ दिल्ली का सबसे बड़ा स्कोर 231 है। वहीं उसका न्यूनतम 67 है। पंजाब की बात करें तो दिल्ली के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर 202 और न्यूनतम 104 है।