IPL PBKS Team 2024 Players List: पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए हुई नीलामी में 29 करोड़ 10 लाख रुपए लेकर उतरी थी। उसने 24 करोड़ 95 लाख रुपए में 8 खिलाड़ी खरीदे और पर्स में 4 करोड़ 15 लाख रुपए बचा भी लिए। पंजाब किंग्स ने नीलामी में अपने पहले खिलाड़ी के रूप में हर्षल पटेल को खरीदा। इसके लिए उसने 11 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि खर्च की।
इसके बाद पंजाब किंग्स ने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन में आशुतोष शर्मा, ऑलराउंडर विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह और तनय त्यागराजन सभी को उनके बेस प्राइस 20-20 लाख रुपए में खरीदा। उसने प्रिंस चौधरी को भी उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। उसने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन के दूसरे राउंड में साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रिले रोसौव को 8 करोड़ रुपए में खरीदा।
पंजाब किंग्स अब तक एक भी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम में बीते कई सीजन में कई बड़े बदलाव हुए हैं लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है। टीम ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने केवल ही पांच ही खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
इन खिलाड़ियों में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे और भारत के शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने किसी भी टीम के साथ किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई ट्रेड नहीं किया। टीम ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब उसके पास 10 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली हैं। उसके पास पर्स में इन जगहों को भरने के लिए 29.1 करोड़ रुपए हैं।
IPL PBKS Team 2024 Players List
खिलाड़ी | देश | रोल | बेस प्राइस | कितने में बिके |
हर्षल पटेल | भारत | ऑलराउंडर | 2 करोड़ रुपए | 11.75 करोड़ रुपए |
रिले रोसौव | साउथ अफ्रीका | बल्लेबाज | 2 करोड़ रुपए | 8.0 करोड़ रुपए |
क्रिस वोक्स | इंग्लैंड | ऑलराउंडर | 2 करोड़ रुपए | 4 करोड़ 20 लाख रुपए |
आशुतोष शर्मा | भारत (अनकैप्ड) | बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
तनय त्यागराजन | भारत (अनकैप्ड) | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
विश्वनाथ प्रताप सिंह | भारत (अनकैप्ड) | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
शशांक सिंह | भारत (अनकैप्ड) | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
प्रिंस चौधरी | भारत (अनकैप्ड) | गेंदबाज | 20 लाख रुपए | 20 लाख रुपए |
शिखर धवन | भारत | बल्लेबाज | 8.25 करोड़ रुपए | |
प्रभसिमरन सिंह | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज | 60 लाख रुपए | |
जितेश शर्मा | भारत | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख रुपए | |
अर्शदीप सिंह | भारत | गेंदबाज/पेसर | 4.0 करोड़ रुपए | |
नाथन एलिस | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज/पेसर | 75 लाख रुपए | |
हरप्रीत बरार | भारत | गेंदबाज/स्पिनर | 3.8 करोड़ रुपए | |
राहुल चाहर | भारत | गेंदबाज/पेसर | 5.25 करोड़ रुपए | |
कगिसो रबाडा | साउथ अफ्रीका | गेंदबाज/पेसर | 9.25 करोड़ रुपए | |
लियाम लिविंगस्टोन | इंग्लैंड | ऑलराउंडर | 11.50 करोड़ रुपए | |
अथर्व तावड़े | गेंदबाज/पेसर | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपए | |
सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | ऑलराउंडर | 50 लाख रुपए | |
हरप्रीत भाटिया | भारत | बल्लेबाज | 40 लाख रुपए | |
वी केवेरप्पा | भारत | गेंदबाज/पेसर | 20 लाख रुपए | |
शिवम सिंह | भारत | ऑलराउंडर | 20 लाख रुपए | |
ऋषि धवन | भारत | ऑलराउंडर | 55 लाख रुपए | |
सैम करन | इंग्लैंड | ऑलराउंडर | 18.50 करोड़ रुपए | |
जॉनी बेयरस्टो | इंग्लैंड | बल्लेबाज | 6.75 करोड़ रुपए |
IPL PBKS Team 2024 Released Players list
भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, शाहरुख खान, राज अंगद बावा
नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 29 करोड़ 10 लाख रुपए।