पैरालंपिक 2024 में पूजा ओझा शीर्ष तीन में जगह बनाने में विफल रहीं और महिलाओं की कयाक एकल 200 मीटर केएल1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। इससे रविवार (8 सितंबर) को पैरालंपिक में भारत का रिकॉर्ड तोड़ अभियान समाप्त हो गया। भारत ने पेरिस पैरालंपिक का समापन रिकॉर्ड सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ किया। वह पदक तालिका में 18वें स्थान पर रहा।
भारत को पेरिस खेलों का अंतिम पदक शनिवार की देर रात एथलेटिक्स में मिला। पुरुषों की भाला फेंक एफ41 श्रेणी में नवदीप सिंह के रजत पदक को स्वर्ण में अपग्रेड कर दिया गया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ 24वें स्थान पर था। पैरालंपिक के अंतिम दिन, पूजा के अलावा किसी भारतीय एथलीट एक्शन में नहीं था। उन्होंने अपना सेमीफाइनल 1-1:17.03 के समय के साथ पूरा किया। वह तीसरे स्थान पर रहने वाली इटली की एलेनोरा डी पाओलिस से 7.03 सेकंड पीछे रहीं।
हीट के दौरान पूजा पांचवें स्थान पर रहीं
शीर्ष तीन खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे। कनाडा की ब्रायना हेनेसी (57.00) और चीन की माओसन (57.26) ने सेमीफाइनल 1 के शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा किया। हीट के दौरान पूजा पांचवें स्थान पर रही थीं। पूजा के अलावा प्राची यादव एक अन्य कैनो स्प्रिंटर थीं। उन्होंने शनिवार को महिलाओं की वीएल2 200 मीटर में आठवां स्थान हासिल किया था। भारत के एकमात्र पुरुष कैनो स्प्रिंटर यश कुमार शनिवार (8 सितंबर) को केएल1 200 मीटर सेमीफाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। केएल1 श्रेणी उन स्प्रिंटर्स के लिए है, जो हाथों के सहारे आगे बढ़ते हैं। उन्हें बहुत सीमित धड़ से मदद मिलती है। उनका पैर काम नहीं करता है।
पैरालंपिक पदक तालिका
| स्थान | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
| 18 | भारत | 7 | 9 | 13 | 29 |
| 1 | चीन | 94 | 74 | 49 | 217 |
| 2 | ब्रिटेन | 47 | 42 | 31 | 120 |
| 3 | अमेरिका | 36 | 41 | 26 | 103 |
| 4 | नीदरलैंड | 26 | 17 | 12 | 55 |
पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के पदक विजेता
- अवनी लेखरा, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग) – स्वर्ण
- मोना अग्रवाल, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग) – कांस्य
- प्रीति पाल, महिलाओं की 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- मनीष नरवाल, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग) – रजत
- रुबीना फ्रांसिस, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग) – कांस्य
- प्रीति पाल, महिलाओं की 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- निषाद कुमार, पुरुषों की ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स) – रजत
- योगेश कथुनिया, पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स) – रजत
- नितेश कुमार, पुरुषों की एकल स्पर्धा SL3 (बैडमिंटन) – स्वर्ण
- थुलसिमति मुरुगेसन, महिला एकल SU5 (बैडमिंटन) – रजत
- मनीषा रामदास, महिला एकल SU5 (बैडमिंटन) – कांस्य
- सुहास यतिराज, पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन) – रजत
- राकेश कुमार/शीतल देवी, मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी) – कांस्य
- सुमित अंतिल, पुरुष भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स) – स्वर्ण
- नित्या श्री सिवान, महिला एकल SH6 (बैडमिंटन) – कांस्य
- दीप्ति जीवनजी, महिला 400 मीटर T20 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- सुंदर सिंह गुर्जर, पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- अजीत सिंह, पुरुष जेवलिन F46 (एथलेटिक्स) – रजत
- मरियप्पन थंगावेलु, पुरुष हाई जंप T63 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- शरद कुमार, पुरुष हाई जंप T63 (एथलेटिक्स) – रजत
- सचिन खिलारी, पुरुष शॉट पुट F46 (एथलेटिक्स) – रजत
- हरविंदर सिंह, पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (तीरंदाजी) – स्वर्ण
- धरमबीर, पुरुष क्लब थ्रो 51 (एथलेटिक्स) – स्वर्ण
- प्रणव सूरमा, पुरुष क्लब थ्रो 51 (एथलेटिक्स) – रजत
- कपिल परमार, पुरुष जूडो – 60 किग्रा (जूडो) – कांस्य
- प्रवीण कुमार T64 हाई जंप (एथलेटिक्स) – स्वर्ण
- होकाटो सेमा, पुरुष शॉट पुट F57 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- सिमरन सिंह, महिला 200 मीटर टी12 (एथलेटिक्स) – कांस्य
- नवदीप सिंह, पुरुष जेवलिन एफ41 (एथलेटिक्स) – स्वर्ण
