पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत यूं तो 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। हालांकि इवेंट्स की शुरुआत 24 जुलाई से हो जाएगी। वहीं इन खेलों में भारत के सफर की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। भारत में इन खेलों को आप मुफ्त में भी देख सकते हैं।
Paris Olympics 2024 Day 1, 25th July Live Updates: Watch Here
117 एथलीट्स का दल ले रहा है हिस्सा
भारत की ओर से 117 एथलीट्स का दल पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाला है। भारत 16 खेलों के 69 इवेंट्स में हिस्सा लेगा। भारतीय खिलाड़ी 95 मेडल्स पर दावेदारी पेश करेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल हासिल किए थे। यह इन खेलों में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते थे।
25 जुलाई से एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी
पेरिस ओलंपिक में भारत के इवेंट्स की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। पहले दिन भारतीय तीरंदाज एक्शन में होंगे। 26 जुलाई को छोड़कर खेलों के खत्म होने तक भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। जानिए भारत में आप इन खेलों को कैसे देख सकते हैं।
पेरिस ओलंपिक में कब शुरू होंगे भारत के इवेंट्स?
पेरिस ओलंपिक में भारत के इवेंट्स 25 जुलाई से शुरू होंगे। 25 जुलाई को भारतीय तीरंदाज एक्शन में होंगे। भारत के इवेंट्स 11 अगस्त तक चलेंगे।
किस समय शुरू होंगे पेरिस ओलंपिक में भारत के इवेंट्स?
भारत के तीरंदाजी इवेंट्स 25 जुलाई को भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू होंगे।
पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन कहां हो रहा है?
ओलंपिक खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। भारत के इवेंट्स 33 अलग-अलग स्थानों पर होंगे।
भारत में कैसे देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक खेलों का लाइव टेलीकास्ट?
भारत में पेरिस ओलंपिक खेलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा। वहीं दूरदर्शन पर भी इसका मुफ्त प्रसारण किया जाएगा।
भारत में कैसे देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में ओलंपिक खलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी जिसे दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं।