26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने वाली है। 206 देशों के एथलीट्स खेलों के सबसे बड़े मंच पर मेडल्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे। भारत का भी 113 एथलीट्स का दल पेरिस जाएगा। ओलंपिक खेलों में भारत का इतिहास 124 साल पुराना है। उन्होंने 27 बार इन खेलों में हिस्सा लिया। भारत ने पहली बार साल 1900 में इन खेलों में हिस्सा लिया था। उस साल भी ओलंपिक खेलों का आयोजन पेरिस में ही हुआ था। 124 सालों में भारत ने इन खेलों में बहुत कुछ हासिल किया।

1900 में पहली बार ओलंपिक में लिया हिस्सा

ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में हुई थी लेकिन भारत ने सबसे पहले 1900 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। 1900 में केवल एक ही खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिनका नाम नॉर्मन प्रिटकार्ड था। उन्होंने देश के लिए दो मेडल जीते हैं। प्रिटकार्ड ने 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल्स में सिल्वर मेडल जीता था। इन मेडल्स को ओलंपिक एसोसिएशन के मुताबिक भारत के खाते में गिना जाता है जबकि वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक यह मेडल्स ब्रिटेन के खाते में हैं।

हॉकी में भारत ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

भारत को सबसे ज्यादा मेडल हॉकी में मिले हैं। भारत ने इस खेल में 12 मेडल जीते हैं। इन 12 मेडल्स में भारत ने 8 गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत को पहला मेडल 1928 के ओलंपिक में मिला था जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं उन्होंने 41 साल के सूखे के बाद टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत ने ओलंपिक में जीते 35 मेडल

भारत ने अब तक ओलंपिक में 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज समेत कुल 35 मेडल जीते हैं। यह 35 मेडल उन्होंने 8 अलग-अलग खेलों में जीते। भारत ने हॉकी में 12, शूटिंग में चार, एथलेटिक्स में तीन, रेसलिंग में सात, बैडमिंटन में तीन, वेटलिफ्टिंग में दो, बॉक्सिंग में तीन और टेनिस में एक मेडल जीता है।

खेलगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
हॉकी81312
रेसलिंग257
शूटिंग1214
एथलेटिक्स123
बॉक्सिंग33
वेटलिफ्टिंग112
टेनिस11

टोक्यो ओलंपिक में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 टोक्यो ओलंपिक में किया। टोक्यो में भारत ने सात मेडल जीते। भारत को एथलेटिक्स में एक, वेटलिफ्टिंग में एक, हॉकी में एक, बॉक्सिंग में एक, बैडमिंटन में एक और रेसलिंग में दो मेडल जीते।

खेलनाममेडल
एथलेटिक्सनीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)गोल्ड
रेसलिंग रवि दहिया
बजरंग पूनिया
सिल्वर
ब्रॉन्ज
बॉक्सिंगलवलिना बोरगोहेनब्रॉन्ज
वेटलिफ्टिंगमीराबाई चानूसिल्वर
बैडमिंटनपीवी सिंधुब्रॉन्ज
हॉकीपुरुष टीमब्रॉन्ज