Olympics 2024: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर ओलंपिक की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद सब कुछ बदल गया जिसमें उन्होंने 87.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वह सब कुछ हासिल किया जिसके वे हकदार थे।
नीरज चोपड़ा एक बार फिर पेरिस ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उनसे काफी उम्मीदें हैं और उम्मीद की जा रही है कि वो फिर से पिछली बार की तरह भारत को गोल्ड मेडल दिया सकते हैं। यहां सबसे अहम बात है वो ये कि नीरज चोपड़ा में इतनी काबिलियत है कि वो ये कमाल दोहरा सकते हैं।
नीरज को अरशद से मिलेगी कड़ी टक्कर
नीरज चोपड़ा को इस बार जिन खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है उसमें पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले नंबर पर आते हैं। हालांकि नीरज को अरशद के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर और चेकिया के जैकब वडलेज से कड़ी टक्कर मिलेगी जो अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पिछले ओलंपिक में अरशद नदीम ने ओलंपिक एथलेटिक्स फाइनल के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया था, लेकिन वे टॉप 3 में जगह बनाने में असफल रहे और पांचवें स्थान पर रहे।
पेरिस ओलंपिक में नीरज के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर अरशद नदीम हो सकते हैं, लेकिन ऐसा हो ये जरूरी भी नहीं है, लेकिन ओलंपिक में जैवलिन थ्रो मुकाबले से पहले आइए पहले नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के आमने-सामने के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं जिससे पता लगेगा कि दोनों कहां खड़े हैं।
नीरज और अरशद का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इवेंट | नीरज चोपड़ा | अरशद नदीम |
दक्षिण एशियाई खेल 2016 | पहला (82.23 मीटर) | तीसरा (78.33 मीटर) |
एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2016 | दूसरा (77.60 मीटर) | तीसरा (73.40 मीटर) |
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2016 | पहला (86.48 मीटर) | 30वां (67.17 मीटर) |
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 | पहला (85.23 मीटर) | 7वां (78.00 मीटर) |
राष्ट्रमंडल खेल 2018 | पहला (86.47 मीटर) | 8वां (76.02 मीटर) |
एशियाई खेल 2018 | पहला (88.06 मीटर) | तीसरा (80.75 मीटर) |
टोक्यो ओलंपिक 2020 | पहला (87.58 मी) | 5वां (84.62 मी) |
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 | दूसरा (88.13 मी) | 5वां (86.16 मी) |
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 | पहला(88.17 मी) | 2वां (87.82 मी) |
नीरज चोपड़ा पाकिस्तान के दिग्गज थ्रोअर के खिलाफ 9-0 के चौंका देने वाले रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर हैं। हालांकि नदीम ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 90.18 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था और भाला फेंक प्रतियोगिता में उनका उनका व्यक्तिगत थ्रो भारतीय दिग्गज से बेहतर है। इस बार नीरज और अरशद क्वालिफाई करने के लिए 6 अगस्त को मैदान पर उतरेंगे और अगर दोनों आगे बढ़ते हैं तो पदक के लिए 8 अगस्त को दोनों अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे।