Paris Olympics 2024 India 28th July, Full Schedule In Hindi: पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन भारतीय दल के कई बड़े नाम एक्शन में होंगे। रविवार के दिन भारत के पास मेडल जीतने का भी मौका होगा। एक बार फिर भारतीय निशानेबाजों पर निगाहें टिकी होंगी। इवेंट्स की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं इवेंट्स आधी रात तक चलेंगे।
कई बड़े नाम उतरेंगे मैदान में
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर गोल्ड मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगी। वह 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल्स में उतरेंगी। वहीं महिला आर्चरी टीम भी मेडल पर निशाने लगाएंगी। वह क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेंगी और जीतने पर मेडल मैच खेलेगी। इसके अलावा भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन भी एक्शन में होंगी। वह राउंड ऑफ 32 का मैच खेलेंगी।
पीवी सिंधु और मनिका बत्रा करेंगी सफर की शुरुआत
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी अपने सफर की शुरुआत करेंगी। वहीं पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणॉय भी ग्रुप राउंड का मुकाबला खेलने उतरेंगे। टेबल टेनिस में भी भारत की महिला स्टार खिलाड़ी श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा भी सिंगल्स वर्ग में अपने सफर की शुरुआत करेंगी। वहीं पुरुष सिंगल्स में हरमीत देसाई ग्रुप राउंड का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगे।
समय | इवेंट्स | खिलाड़ी |
12:45 | शूटिंग (10 मीटर एयर रायफल महिला क्वालिफिकेशन) | इलावेनिल वालरिवन रमिता जिंदल |
12:00 | बैडमिंटन (महिला सिंगल्स) | पीवी सिंधु |
13:30 | टेबल टेनिस (महिला सिंगल्स) | श्रीजा अकुला मनिका बत्रा |
13:30 | टेबल टेनिस (पुरुष सिंगल्स) | अचंत शरत कमल |
14:45 | शूटिंग (10 मीटर एयर रायफल पुरुष क्वालिफिकेशन) | संदीप सिंह अर्जुन बबूता |
15:30 | शूटिंग (10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल) | मनु भाकर |
15:50 | बॉक्सिंग | निकहत जरीन |
17:45 | आर्चरी | भारतीय महिला टीम |
17:30 | बैडमिंटन (पुरुष सिंगल्स) | एचएस प्रणॉय |
23:30 | टेबल टेनिस (पुरुष सिंगल्स) | हरमीत देसाई |