PSL 2020 Cricket Score Streaming Online, QUE vs PSZ (Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi): पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में 22 फरवरी 2020 को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से हरा दिया।

PSL 2020 Live Score, Islamabad United vs Multan Sultans Live Score Streaming: 

पेशावर की इस जीत में कामरान अकमल का तूफानी शतक भी शामिल है। अकमल 54 गेंद पर अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उनका पीएसएल में यह तीसरा शतक है। वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने छक्का लगाकर पेशावर की झोली में जीत डाली। टूर्नामेंट में पेशावर की यह पहली जीत है। 21 फरवरी को हुए मैच में उसे कराची किंग्स के हाथों 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की दूसरे मैच में यह पहली हार है। उसने 20 फरवरी को खेले गए उद्घाटन मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 3 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में पेशावर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। उसकी ओर से जेसन रॉय ने 57 गेंद पर 73 और कप्तान सरफराज अहमद ने 25 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। डैरेन सैमी की अगुआई में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।

PSL 2020 Match 5 Live Score, Islamabad United vs Multan Sultans Playing 11 LIVE Updates

आज के मैच का नतीजा आने के बाद क्वेटा और पेशावर दोनों के खाते में 2-2 अंक आ गए। हालांकि, नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में दोनों एक ही पायदान पर नहीं हैं।

Live Blog

17:57 (IST)22 Feb 2020
कामरान का कमाल

कामरान अकमल ने 54 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, शतक लगाने के बाद वे फवाद अहमद की अगली ही गेंद पर जेसन रॉय के हाथों लपक लिए गए। हालांकि, आउट होने से पहले वे अपना काम कर चुके थे। पेशावर का स्कोर इस समय 17 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन है। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर सिर्फ 8 रन बनाने हैं।

17:43 (IST)22 Feb 2020
शतक का इंतजार

15 ओवरों का खेल हो चुका है। पेशावर ने 2 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। कामरान अकमल 50 गेंद पर 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे अपने शतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं। दूसरे छोर पर मौजूद शोएब मलिक भी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:34 (IST)22 Feb 2020
सानिया के पति पहुंचे क्रीज पर

हैदर अली के रूप में पेशावर जाल्मी को दूसरा झटका लगा है। सोहेल खान की गेंद पर वे विकेटकीपर और कप्तान सरफराज अहमद के हाथों लपके गए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंद पर 25 रन बनाए। उनकी जगह सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

17:25 (IST)22 Feb 2020
रोमांचक मोड़ पर मैच

कामरान अकमल 44 गेंद पर 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे अपने शतक से सिर्फ 8 रन दूर हैं। पेशावर जाल्मी का इस समय स्कोर 11.4 ओवर में एक विकेट पर 122 रन है। इस तरह उसे जीत के लिए सिर्फ 27 रन की जरूरत है, जबकि 50 गेंदें अभी फेंके जाना बाकी हैं।

17:17 (IST)22 Feb 2020
अकमल शतक की राह पर

पेशावर जाल्मी ने 9 ओवर में अपना शतक पूरा किया। कामरान अकमल ने इस मैच में 16वीं बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा और पेशावर का शतक पूरा हो गया। कामरान अकमल इस समय 38 गेंद पर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। देखते हैं कि वे कितनी जल्दी अपना शतक पूरा करेंगे?

17:07 (IST)22 Feb 2020
अकमल बेलगाम

कामरान अकमल अब तक 14 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेज चुके हैं। इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। इस समय वे 32 गेंद पर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर मौजूद हैदर अली ने अब तक 7 गेंद में 9 रन बनाए हैं।

16:56 (IST)22 Feb 2020
कामरान का कमाल

कामरान अकमल ने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने मोहम्मद हसनैन की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजकर अपनी फिफ्टी पूरी की। वे जिस अंदाज में खेल रहे हैं उससे लगता है कि वे 50 गेंद के अंदर अपना शतक भी पूरा कर सकते हैं। इस बीच, पेशावर का एक विकेट भी गिर चुका है। टॉम बैंटन 6 गेंद पर 3 बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैदर अली क्रीज पर आए हैं।

16:33 (IST)22 Feb 2020
पेशावर ने ढाया जुल्म

पेशावर जाल्मी के कामरान अकमल ने पहले ओवर से ही क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया। क्वेटा की ओर से पहला ओवर मोहम्मद नवाज लेकर आए। कामरान ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके अलावा पांचवीं  और छठी गेंद को भी सीमा रेखा के पार  पहुंचाया। जिस तरह से कामरान ने पहले ओवर में बल्लेबाजी की, उससे तो लगता है कि पेशावर यह मैच 10 ओवरों में खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

16:19 (IST)22 Feb 2020
अब पेशावर पर नजर

पेशावर जाल्मी की ओर से वहाब रियाज सबसे सफल रहे। उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा डैरेन सैमी, राहत अली और मोहम्मद आमिर खान ने 1-1 विकेट लिए। लियाम डॉसन सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 31 रन दिए। अब देखने वाली बात होगी कि पेशावर जाल्मी कौन सी रणनीति अपनाकर 149 रन के लक्ष्य को पाती है।

16:16 (IST)22 Feb 2020
जेसन रॉय बने हीरो

पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जाल्मी को 149 रन का लक्ष्य दिया है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जेसन रॉय के नाबाद 73 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। जेसन के अलावा कप्तान सरफराज ने 25 गेंद पर 41 रन बनाए। अहमद शहजाद ने 12 गेंद पर 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

16:09 (IST)22 Feb 2020
आजम और नवाज पवेवियन लौटे

क्वेटा ग्लैडिएटर्स का चौथा विकेट भी गिर गया। आजम खान को वहाब रियाज ने अपना शिकार बनाया। वे 18वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। अगले ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज भी राहत अली का शिकार बन गए।  वे राहत अली की गेंद पर उमर अकमल के हाथों लपके गए। मोहम्मद नवाज 2 रन ही बना पाए।

15:54 (IST)22 Feb 2020
रॉय की फिफ्टी, सरफराज चूके

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जेसन रॉय ने 40 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, इससे पहले क्वेटा का कप्तान सरफराज अहमद के आउट होने के रूप में झटका लगा। सरफराज को डैरेन सैमी ने टॉम बैंटन के हाथों कैच करा दिया। सरफराज ने 25 गेंद पर 41 रन की पारी खेली।

15:41 (IST)22 Feb 2020
100 के पार क्वेटा

14वें ओवर का खेल चल रहा है और क्वेटा की टीम ने जेसन रॉय की फिफ्टी के चलते 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सरफराज भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

15:29 (IST)22 Feb 2020
जेसन रॉय दिख रहे खतरनाक

12वें ओवर का खेल चल रहा है और क्वेटा की टीम ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं और आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

15:23 (IST)22 Feb 2020
10 ओवर के बाद क्वेटा

10 ओवर का खेल हो चुका है और क्वेटा की टीम ने 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय और सरफराज अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

15:14 (IST)22 Feb 2020
50 के पार क्वेटा

8वें ओवर का खेल चल रहा है और क्वेटा की टीम ने दो विकेट खोकर 50 रनों कें आंकड़े को पार कर लिया है। सरफराज और जेसन रॉय की जोड़ी अभी मैदान में है। 

14:58 (IST)22 Feb 2020
क्वेटा को पहला झटका

5वें ओवर में 34 के स्कोर पर क्वेटा को पहला झटका लगा है और वॉटसन 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहाब रियाज को पहली सफलता मिली है। 

14:54 (IST)22 Feb 2020
पेशावर ज़ालमी (प्लेइंग इलेवन):

टॉम बैंटन, कामरान अकमल (डब्ल्यू), हैदर अली, शोएब मलिक, लियाम लिविंगस्टोन, लियाम डॉसन, डैरन सैमी (सी), वज़न रियाज़, हसन अली, मोहम्मद आमिर ख़ान, राहत अली

14:54 (IST)22 Feb 2020
क्वेटा प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, शेन वॉटसन, अहमद शहजाद, सरफराज अहमद (w / c), आजम खान, मोहम्मद नवाज, टाइमल मिल्स, अहसान अली, सोहेल खान, मोहम्मद हसनैन, फवाद अहमद