पाकिस्तान के क्रिकेटर वसीम अकरम यूं तो अपने देश के महान खिलाड़ियों में शामिल हैं, और उन्हें बहुत इज्जत दी जाती है लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने हैं। वसीम अकरम पाकिस्तानी आवाम के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह है लोकप्रिय पॉर्न स्टार मिया खलिफा। अकरम और मिया खलीफा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसके बाद पाकिस्तानी लोग काफी गुस्से में हैं।

वसीम अकरम मिया खलीफा के साथ आए नजर

वसीम अकरम एक क्रिकेट बेटिंग कंपनी को एंडोर्स कर रहे हैं। इस कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वसीम अकरम के साथ पॉर्न स्टार मिया खलीफा भी नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिया खलीफा भी इस कंपनी की एंबेसडर हैं। इसी कारण वह भी वसीम अकरम के साथ पोस्टर हैं। यही बात लोगों को हजम नहीं हो रही।

वसीम अकरम ने शेयर किया वीडियो

दिग्गज वसीम अकरम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जो बाजी कंपनी का एड शूट है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मजा करने और उत्साह बढ़ाने के लिए मुझे बाजी एप पर जॉइन करिए। चलिए रोमांच का एकसाथ आनंद लेते हैं और कुछ यादें साथ में बिताते हैं। मैं इस सफर को आपके साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”

ट्रोल हो रहे हैं वसीम अकरम

यूजर ने लिखा, ‘बेशर्मी की इंतेहा हैं। पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम पॉर्मन स्टार के साथ एड कर रहे हैं।’ वहीं कुछ ने लिखा की वसीम अकरम को अल्लाह रास्ता दिखाए। वहीं कुछ यूजर्स को यकीन ही नहीं हुआ कि वसीम अकरम इस तरह के एड के लिए राजी हो गए। वसीम अकरम ने अब तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

वसीम अकरम अपने परिवार के साथ पाकिस्तान नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। पाकिस्तान में बेटिंग को इस्लाम में हराम माना जाता है। यही कारण है कि कई क्रिकेटर्स टी20 लीग्स के दौरान जर्सी पर बेटिंग कंपनी के लोगो नहीं लगवाते हैं। इसके लिए उन्हें हर्जाना भी भरना पड़ता है।