Kane Williamson Double Century vs Pakistan: केन विलियमसन (Kane Williamson) ने गुरुवार को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट (NZ vs PAK 1st Test) मैच में दोहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनगए। उन्होंने पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को पीछे छोड़ दिया।

इस महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने वाले केन विलियमसन (Kane Williamson) ने पहले टेस्ट के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की। 32 वर्षीय विलियमसन के अब टेस्ट में पांच दोहरे शतक हैं, जो मैकुलम से एक अधिक है। विलियमसन ने 395 गेंदों पर अपनी नाबाद पारी में 21 चौके और एक छक्का जड़ा।

न्यूजीलैंज के लिए सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज (Batsmen Scored Most Double Century for New Zealand)

न्यूजीलैंज के लिए ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) के नाम चार डबल सेंचुरी है। वहीं रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग ने 3-3 दोहरा शतक जड़ा है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के लिए ब्रेंडन मैकुलम तिहरा शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। केन विलियमसन (Kane Williamson) ने शानदार ढंग से साल 2022 का अंत किया।

केन विलियमसन का साल 2022 में टेस्ट में प्रदर्शन (Kane Williamson in Test in 2022)

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इस साल दो टेस्ट खेले थे और 96 रन बनाए थे। दोनों ही टेस्ट उन्होंने जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। इस दौरान 4 पारियों में उन्होंने 2,15,31 और 48 का स्कोर किया था। साल 2022 में अब उन्होंने 3 टेस्ट की 5 पारियों में 296 रन बना लिए हैं।

केन विलियमसन करियर (Kane Williamson Career)

केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अबतक 89 टेस्ट की 155 परियों में 54.05 की औसत से 7568 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 33 अर्धशतक जड़े हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) उनसे 3 शतक आगे हैं। उन्होंने साल 2019 के बाद से टेस्ट में शतक नहीं जड़ा है।