आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में 2 शतक लग गए। अभी एक पारी बाकी है। पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार (19 फरवरी) को कराची में न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग और टॉम लैथम ने शतक जड़ा। विल यंग ने 107 और टॉम लैथम ने नाबाद 118 रन की पारी खेली। दोनों की पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए।

चैंपियंस ट्रॉफी में 5 बार ऐसा हुआ कि एक ही पारी में 2 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। सबसे पहले यह कारनामा भारत के वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने किया था। दोनों ने कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में शतक जड़ा था। सहवाग ने 126 और गांगुली ने नाबाद 117 रन की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि 5 में से 3 बार ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ हुआ है। 1 बार न्यूजीलैंड और 1 बार पाकिस्तान के खिलाफ हुआ है।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

Pakistan 
260 (47.2)

vs

New Zealand  
320/5 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 1 )
New Zealand beat Pakistan by 60 runs

चैंपियंस ट्रॉफी में एक पारी में दो शतक

वीरेंद्र सहवाग (126) और सौरव गांगुली (117*) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2002।
क्रिस गेल (101) और ड्वेन ब्रावो (112*) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2006।
शेन वॉटसन (136*) और रिकी पोंटिंग (111*) बनाम इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2009।
शाकिब अल हसन (114) और महमुदुल्लाह (102*) बनाम न्यूजीलैंड, कार्डिफ, 2017।
विल यंग (107) और टॉम लैथम (100*) बनाम पाकिस्तान, कराची, 2025।

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए 5वां शतक

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो विल यंग ने 107 और टॉम लैथम ने 118 रन की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंद पर 61 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और नसीम शाह ने 2-2 विकेट लिए। रऊफ ने 83 रन लुटाए। अबरार अहमद को 1 विकेट मिला। चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए शतक लगाने वाले लैथम चौथे बल्लेबाज बने। इससे पहले क्रिस केंर्स, नाथन एस्टल, केन विलियमसन और विल यंग ने यह कारनामा किया। यंग और लैथम ने इसी मैच में यह कारनामा किया। पूरी खबर पढ़ें