फॉरवर्ड वंदना कटारिया 23 से 30 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की कमान संभालेंगी। डिफेंडर सुनीता लाकड़ा 18 सदस्यीय टीम की उप कप्तान होंगी। हाल में चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन को फाइनल में हराकर खिताब जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम इस साल ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन की भरपाई करना चाहेगी।
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता, रजनी एटिमार्पू
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, सलिमा टेटे, सुनीता लाकड़ा, रश्मिता मिंज, नवदीप कौर
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, नवजोत कौर, करिश्मा यादव, रानी, दीपिका, मोनिका
फॉरवर्ड: पूनम रानी, अनुराधा देवी थाकचोम, वंदना कटारिया (कप्तान), प्रीति दुबे, सोनिका

