Asian Games 2018 Day 10 Score Streaming, Asian Games 2018 Medal Tally, Medal Table, Standings, एशियाई गेम्स २०१८, एशियाई गेम्स 2018 मैडल टैली:
भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक है। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला। 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए। कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया। भारत अब पदक तालिका में आठवें नंबर पर आ गया है। भारत के खाते में अब 8 गोल्ड, 18 सिल्वर 21 कास्यं पदक के साथ भारत के कुल 48 पदक हो गये हैं।
इधर मंगलवार को भारत की पदकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत के लिए कई उम्मीदें संजोये हिमा दास 200 मीटर रेस से बाहर हो गई हैं। हाल ही में आईएएएफ अंडर-20 चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीत इतिहास रचने वाली हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर रेस में फॉल्श स्टार्ट के कारण बाहर हो गई। रेस में हिस्सा लेने वाले खिलाड़यों को बंदूक की आवाज के बाद दौड़ना शुरू करना होता है लेकिन हिमा ने बंदूक चलने से पहले ही अपना स्थान छोड़ दिया और इस तरह वह बाहर हो गईं। हिमा के जाने के बाद से देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उम्मीद थी कि हिमा इस स्पर्धा में पदक जीत कर ही लौटेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने 400 मीटर रेस में भारत के लिए रजत पदक जीता था।
हालांकि भारत के लिए उम्मीद की किरण दुती चंद से हैं। भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। दुती ने सेमीफाइनल के हीट-1 में 23.00 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग 23.01 सेकेंड का समय निकाल कर दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की कोंग लिंगवेई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। उन्होंने 23.32 सेंकेड का समय निकाला।
भारतीय मुक्केबाजों के लिए 18वें एशियाई खेलों का 10वां दिन निराशाजनक रहा। भारत की दोनों महिला मुक्केबाज सोनिया लाठर और पवित्रा को क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को अपने-अपने भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया उत्तर कोरिया की सोन ह्वा जो से 57 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में 0-5 से हार गई। ह्वा शुरूआत से सोनिया पर हावी रही। उन्होंने अपने आक्रमण से सोनिया को दबाव में ला दिया जिसके कारण सोनिया ठीक से अपना पंच तक नहीं लगा पाई। एक अन्य मुकाबले में 60 किलोग्राम लाइट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पवित्रा को इंडोनेशिया की हुस्वातुन हसाना से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से मात खानी पड़ी।