Pro Kabaddi 2018: पवन सहरावत के 11, रोहित कुमार के सात और महेंदर सिंह के छह अंकों की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मेजबान यूपी योद्धा 37-27 से हरा दिया। बेंगलुरू की सात मैचों में यह छठी जीत है। टीम के अब 31 अंक हो गए हैं और वह जोन-बी में शीर्ष पर है। वहीं, यूपी को 12 मैच में छठी शिकस्त झेलनी पड़ी है और टीम 28 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। यहां शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरू ने रेड से 19, टैकल से 12, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए। यूपी के लिए नितेश कुमार ने छह और कप्तान ऋषां देवदिगा तथा सचिन कुमार ने पांच-पाचं अंक लिए। टीम ने रेड से 14, टैकल से 12, और एक अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को दी मात: पहले हाफ में चार अंकों से पिछड़ने के बावजूद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए दबंग दिल्ली ने आज के पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 39-33 से हरा दिया। दिल्ली की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है। टीम के अब 22 अंक हो गए हैं और वह जोन-ए में चौथे नंबर पर है। वहीं, हरियाणा को 11 मैच में आठवीं शिकस्त झेलनी पड़ी है और टीम 18 अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है।

शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली के लिए नवीन कु मार ने नौ और मेराज शेख, चंद्रन रणजीत तथा रविन्दर पाल ने छह-छह अंक हासिल किए। दिल्ली ने रेड से 23, टैकल से 12 और आलआउट से चार अंक अपने नाम किए। हरियाणा के लिए विकास कंडोला और सुनील ने चार-चार जबकि नवीन तथा मयूर शिवत्कर ने तीन-तीन अंक लिए। टीम ने रेड से 20, टैकल से नौ, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

Live Blog

Pro Kabaddi 2018 Score, Haryana Steelers vs Dabang Delhi Score Updates: 

Highlights

    22:17 (IST)08 Nov 2018
    बेंगलुरु बुल्स ने जीता मैच

    बेंगलुरु बुल्स ने इस मुकाबले में यूपी योद्धा को 37-27 से मात दी।

    22:02 (IST)08 Nov 2018
    मैच में पिछड़ रहा यूपी

    मैच खत्म होने में 7 मिनट बाकी रह गए हैं। यूपी योद्धा इस वक्त 17-27 से पिछड़ रहा है।

    21:50 (IST)08 Nov 2018
    18 मिनट शेष

    दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पहले 2 मिनट के खेल तक यूपी कोई भी अंक नहीं जुटा सका है। वहीं बेंगलुरु के खाते में 2 और प्वाइंट। यूपी 11, बेंगलुरु 22

    21:43 (IST)08 Nov 2018
    पहले हाफ का खेल समाप्त

    पहले 20 मिनट के खेल तक बेंगलुरु बुल्स ने 20-11 से लीड बना रखी है। यहां से देखना होगा कि अगले हाफ में क्या यूपी पासा पलट सकेगा?

    21:39 (IST)08 Nov 2018
    बेंगलुरु की लीड कायम

    पहले 17 मिनट के खेल तक बेंगलुरु बुल्स ने 18-9 से लीड बना रखी है। काशीलिंग शानदार खेल दिखा रहे हैं।

    21:30 (IST)08 Nov 2018
    10 मिनट का खेल समाप्त

    मैच के पहले 10 मिनट तक कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बेंगलुरु ने 8-5 से लीड बना रखी है।

    21:20 (IST)08 Nov 2018
    दूसरा मैच शुरू

    यूपी और बेंगलुरु के बीच आज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। पहले 2 मिनट के खेल तक दोनों टीमों ने 1-1 की बराबरी बना रखी है।

    21:02 (IST)08 Nov 2018
    दिल्ली ने जीता मैच

    दबंग दिल्ली की इस सीजन तीसरी जीत और हरियाणा पर पहली। दिल्ली ने मैच 39-33 से अपने नाम किया।

    20:54 (IST)08 Nov 2018
    दिल्ली के पास 5 अंक की लीड शेष

    मैच समाप्ति में महज 120 सेकेंड शेष। दिल्ली के पास 5 अंकों की लीड शेष रह गई है। दिल्ली 34, हरियाणा 29

    20:44 (IST)08 Nov 2018
    6 मिनट शेष

    मैच खत्म होने में 6 मिनट शेष। दिल्ली ने 33-25 से लीड बना रखी है। 

    20:34 (IST)08 Nov 2018
    हरियाणा दूसरी बार ऑलआउट

    दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। दिल्ली ने पलटवार करते हुए पांचवें मिनट हरियाणा को ऑलआउट कर मुकाबले में लीड बना ली है। दिल्ली 24, हरियाणा 20

    20:22 (IST)08 Nov 2018
    पहला हाफ समाप्त

    पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। हरियाणा ने वापसी करते हुए 19-15 से लीड बना ली है।

    20:13 (IST)08 Nov 2018
    हरियाणा ऑलआउट

    मैच के पहले 12 मिनट तक दिल्ली ने तेजी दिखाई और हरियाणा ऑलआउट। रविंद्र पहल शानदार फॉर्म में। दिल्ली 12, हरियाणा 7

    20:08 (IST)08 Nov 2018
    बराबरी पर मैच

    मैच के पहले 6 मिनट तक बराबरी देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें इस वक्त 4-4 की बराबरी पर हैं। मुकाबला काफी रोमांचक दिखाई दे रहा है।

    20:03 (IST)08 Nov 2018
    हरियाणा स्टीलर्स ने जीता टॉस

    हरियाणा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। दिल्ली ने पहली ही रेड में अंक लिया। दिल्ली आज तक कभी भी हरियाणा से जीत नहीं है। पहले मिनट की समाप्त पर हरियाणा ने लीड बनाई। हरियाणा 2, दिल्ली 1

    19:55 (IST)08 Nov 2018
    दिल्ली बनाम हरियाणा

    दबंग दिल्ली: चंद्रन रंजीत, विशाल माने, विराज लांडगे, पवन कुमार, रवींदर पहल, राजेश नरवाल, शबीर बापू, सिद्धार्थ, खोमसान थोंगखाम, अनिल कुमार, कमल किशोर जाट, योगेश हूडा, जोगिंदर नरवाल, सतपाल नरवाल, मेराज शेख, तुशार बलराम भोइर, तापस पाल, विशाल, नवीब कुमार।

    हरियाणा स्टीलर्स: मोनू गोयत, सुरेंदर नाडा, विकाश खंडोला, वजीर सिंह, मोहम्मद जाकिर हुसैन, प्रतीक, पैट्रीक जाउ मुवई, कुलदीप सिंह, मयूर शिवतारकर, नीरज कुमार, विकास, अरुण कुमार।