ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू की लगातार महिला एकल खिताब जीतने की तमन्ना अधूरी रह गयी। उन्हें रविवार (27 नवंबर) को हांगकांग सुपर सीरीज फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से सीधे गेम में हारकर उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। सिंधू को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21 17-21 से पराजय मिली। जु यिंग के लिये यह मैच बदला चुकता करने जैसा था जो हाल में सिंधू से रियो ओलंपिक खेलों में हारी थी। अब चीनी ताइपे की खिलाड़ी का इस भारतीय के खिलाफ जीत का रिकार्ड 5 . 3 है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और चौथी वरीय जु यिंग पहले मैच से ही बढ़त बनाये थी और वह बेहतर खेल दिखाते हुए 18 . 11 से आगे चल रही थी। यिंग ने बढ़त को कायम रखते हुए शुरूआती गेम बिना किसी परेशानी के अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में सिंधु ने थोड़ा दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन एक बार फिर वह जु यिंग के स्ट्रोक प्ले की रेंज और रफ्तार के आगे जूझती दिखी। जु यिंग ने अपनी कलाई का बेहतर इस्तेमाल करते हुए अपने शाट पर नियंत्रण रखा। हालांकि सिंधू ने इस गेम को आसानी से विपक्षी खिलाड़ी के नाम नहीं करने दिया और उसने 10 – 10 की बराबरी हासिल की।

सिंधू ने चुनौती पेश करते हुए जब 11 . 10 से बढ़त बनायी, तब जु यिंग एक स्मैश को बाहर गिरा बैठीं। लेकिन जू यिंग ने बराबरी हासिल करते ही ब्रेक के बाद बढ़त बना ली। दो और अंक तक इस भारतीय खिलाड़ी का हार नहीं मानने का जज्बा दिखा लेकिन विपक्षी खिलाड़ी ने इसके बाद उसे आगे नहीं बढ़ने दिया और दूसरा गेम अपने नाम किया।

Live Updates
12:19 (IST) 27 Nov 2016
सिंधू मैच में कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। इस वक्त स्कोर 16-19 चल रहा है।
12:10 (IST) 27 Nov 2016
दोनों खिलाड़ी इस वक्त 10-10 के प्वाइंट पर हैं।
12:02 (IST) 27 Nov 2016
दूसरे सेट में सिंधू मजबूत नजर आ रही हैं। उन्होंने 4 प्वाइंट हासिल कर लिए हैं।
11:59 (IST) 27 Nov 2016
पीवी सिंधू पहला सेट हार गईं। ताई जु यिंग ने 21-15 से मात दी।
11:50 (IST) 27 Nov 2016
इस वक्त सिंधू का स्कोर 8 और ताई जु यिंग का स्कोर 12 है।
11:49 (IST) 27 Nov 2016
सिंधू की कोशिशों के बावजूद ताई जु यिंग सिंधू पर भारी लग रही हैं।
11:45 (IST) 27 Nov 2016
सिंधू मैच में वापसी करते हुए अपने 6 प्वाइंट कर लिए हैं।
11:43 (IST) 27 Nov 2016
इस वक्त ताई जु यिंग सिंधू से आगे चल रही हैं। उन्होंने 56 प्वाइंट जोड़ लिए हैं। सिंधू 4 प्वाइंट पर हैं।
11:40 (IST) 27 Nov 2016
दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। सिंधू ने शुरुआती प्वाइंट ले भी लिया।
11:35 (IST) 27 Nov 2016
मैच कुछ ही देर में शुूरू होने वाला है। पीवी सिंधू और ताई जु यिंग आ गई हैं।
11:30 (IST) 27 Nov 2016
ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने 20 नवंबर को अपना पहला सुपर सिरीज़ खिताब जीता था। फाइनल मुकाबल में सिंधु ने चीन की सुन यू को शिकस्त दी थी। पीवी सिंधु ने पहला सेट 21-11 से जीता, हालांकि दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया। आखिरी सेट में सिंधु औऱ सुन यू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दबाव में भारतीय शटलर ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 21-11 से मुकाबला जीत लिया था।
11:30 (IST) 27 Nov 2016
ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने 20 नवंबर को अपना पहला सुपर सिरीज़ खिताब जीता था। फाइनल मुकाबल में सिंधु ने चीन की सुन यू को शिकस्त दी थी। पीवी सिंधु ने पहला सेट 21-11 से जीता, हालांकि दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया। आखिरी सेट में सिंधु औऱ सुन यू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दबाव में भारतीय शटलर ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 21-11 से मुकाबला जीत लिया था।
11:27 (IST) 27 Nov 2016
दोनों का सात बार आमना-सामना हुआ है। उन मुकाबलों में से 3 सिंधू ने और 4 ताई जु यिंग ने जीते हैं।
11:24 (IST) 27 Nov 2016
पीवी सिंधू की वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर हैं। वहीं ताई जु यिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं।
11:17 (IST) 27 Nov 2016
राष्ट्रीय चैम्पियन समीर वर्मा पुरुष एकल के फाइनल में खेल रहे थे। वह फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार एनजी का लोंग एंगस से भिड़ रहे थे।
11:17 (IST) 27 Nov 2016
सिंधू का मैच अभी शुरू नहीं हुआ है।