भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 12 नवंबर 2024 की शाम लगातार दूसरी जीत हासिल की। उसने टूर्नामेंट में अपने दूसरे मैच में साउथ कोरिया को 3-2 से हराया। दक्षिण कोरिया की एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहली हार है। उसने टूर्नामेंट में अपने पहला मैच जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था।
बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से संगीत कुमारी (तीसरे मिनट) ने एक और दीपिका ने दो गोल (चौथा मिनट और 56वां मिनट) किये। दीपिका ने मैच में अपना दूसरा गोल पेनल्टी स्ट्रोक से किया और भारत को मैच में आगे कर दिया। साउथ कोरिया की ओर से यूरी ली ने 34वें मिनट और चियोन यूनिबी ने 39वें मिनट (पेनल्टी स्ट्रोक से) में गोल किये।
हाफ टाइम तक मैच का स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 से था। भारत बनाम साउथ कोरिया मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे शुरू हुआ। भारत बनाम साउथ कोरिया मैच से पहले चीन ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस बार उसने मलेशिया को 5-0 से हराया। चीन की टीम 2 मैच में ही 20 गोल कर चुकी है।
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ 4-0 से जीत के साथ की थी। सलीमा टेटे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पहले, तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल किये थे। भारत की ओर से संगीता कुमारी ने दो, जबकि प्रीति दुबे और उदिता ने 1-1 गोल किये थे।
Women’s Asian Champions Trophy 2024 India vs South Korea Hockey Teams: ये हैं भारत और साउथ कोरिया की महिला हॉकी टीमें
भारत: सविता पूनिया (गोलकीपर), बिचू देवी खारीबाम (गोलकीपर), उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, नेहा, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी देवी, नवनीत कौर (उपकप्तान) , प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
साउथ कोरिया: एएन सुजिन, चेओन युनबी, चोई सारा, ग्वोन जुगयोंग, होंग हुइगयोंग, जिन सुयोन, जंग सुंघी, किम युन्जी (गोलकीपर), किम जोंगिह्न, किम मिनजेओंग, किम सिओना, ली गेयुन, ली सियोयोन (गोलकीपर), ली युजिन, ली यूरी, पार्क मिह्यांग, पार्क मिरिम, पार्क सियोयोन, पार्क सेउंगे, पार्क येओंगिन, एसईओ दहये।
59वें मिनट में भारत को एक और गोल करने का मौका मिला। शर्मिला देवी और सुनेलिता ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन टीम का स्कोर नहीं बढ़ा पाईं। लेकिन मैच खत्म होने से दो सेकंड पहले कोरिया के पास स्कोर 3-3 करने का शानदार मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भारत ने कोरियाई टीम को 3-2 से हरा दिया।
दीपिका ने ड्रैगफ्लिक लिया लेकिन अंपायर ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर दिखाया। दीपिका ने फिर से शॉट मारा, इस बार वैष्णवी ने डिफ्लेक्शन की कोशिश की लेकिन गोलकीपर ने उसे रोक दिया। अब नवनीत पर फाउल के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस बार दीपिका ने स्पॉट से शॉट मारा और गोलकीपर को गलत दिशा में भेजकर गोल में बदल दिया। स्कोर लाइन भारत 3-2 साउथ कोरिया।
नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर से शॉट मारा, लेकिन गेंद गोल के सामने लालरेमसियामी के पास चली गई, क्योंकि वह डिफ्लेक्शन की कोशिश कर रही थी। कोरिया को फ्री हिट। बुरी खबर यह है कि लालरेमसियामी सहज नहीं दिख रही हैं, उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया है। अब सब कुछ भारत के खिलाफ जा रहा है। खेल खत्म होने में पांच मिनट से भी कम समय बचा है।
55वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर को मिला। भारत ने सर्कल में प्रवेश किया, नवनीत का शॉट ब्लॉक हो गया लेकिन कोरिया गेंद को क्लियर करने में विफल रहा। डी में थोड़ी गड़बड़ी हुई, नवनीत को एक और मौका मिला, लेकिन एक और ब्लॉक। सलीमा के पास दूर पोस्ट पर मौका था लेकिन गेंद चली गई। कुछ सेकंड बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया।
चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। खेल शुरू होने के एक मिनट बाद दीपिका ने गेंद को रिवर्स हिट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद लक्ष्य से काफी दूर चली गई। गोलपोस्ट सविता पूनिया अब बाहर हैं और बिचू देवी ने गोल में उनकी जगह ले ली। 49वें मिनट में लालरेम्सियामी ने गेंद को चुराने का अच्छा प्रयास किया। उन्होंने अटैक किया। बाएं फ्लैंक से नवनीत को गेंद देने की कोशिश की, लेकिन वह बहुत आगे निकल गईं और भारतीय फॉरवर्ड अपनी तेज दौड़ के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच पाईं।
तीसरे क्वार्टर खत्म होने में एक मिनट का समय बचा था कि भारत की शर्मिला देवी को रेफरी ने यलो कार्ड दिखा दिया। इसका मतलब है कि वह 5 मिनट तक फील्ड से बाहर रहेंगी। मतलब भारतीय टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही चौथे क्वार्टर की शुरुआत करनी होगी।
तीसरे क्वार्टर के 9वें मिनट में भारत को बैक टू बैक 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। कल मलेशिया के खिलाफ भी भारतीय टीम का पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का ratio बहुत अच्छा नहीं रहा था। यही कमी आज भी देखने को मिली। स्कोर अब भी 2-2 से बराबर।
भारत बनाम साउथ कोरिया मैच में स्कोर लाइन अब 2-2 से बराबर हो चुकी है। तीसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में भारत के खिलाफ साउथ कोरिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। भारत ने रेफरल लिया, लेकिन मान्य नहीं हुआ और साउथ कोरिया की चियोन इनूबी ने गोली की रफ्तार से गेंद को भारतीय गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। भारत बनाम साउथ कोरिया मैच का लाइव स्कोर 2-2
जैसाकि हमने बताया था कि साउथ कोरिया ने भी आक्रामक रणनीति अपनाई है और उसका उसे फायदा भी मिला। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से 3 मिनट पहले उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार कोरिया की ली यूरी ने रिबाउंड पर गेंद को भारतीय गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। खेल की शुरुआत में ही भारतीय खिलाड़ियों ने तेज मूव बनाए, लेकिन साउथ कोरिया की भी इस बार रणनीति कुछ बदली-बदली सी नजर आ रही है। तीन मिनट का खेल खत्म होने के बाद स्कोर लाइन अभी 2-0 ही है।
भारत को दूसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट 10 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा, क्योंकि जब 12 मिनट 49 सेकंड में रेफरी ने ब्यूटी डुंगडुंग को ग्रीनकार्ड दिखाया। इसके बाद वह हाफ टाइम तक खेल से बाहर हो गईं। हाफ टाइम के समय भारत बनाम साउथ कोरिया का स्कोर 2-0 था। दूसरे हाफ में भारत की बढ़त और ज्यादा हो सकती थी, लेकिन उसकी तरह से कई मौके गंवाए गए।
20वें मिनट में भारत की दीपिका ने टीम की बढ़त दोगुनी की। उन्होंने फील्ड गोल किया। मिडफील्ड में सुनेलिता का शानदार प्रदर्शन। वह गेंद लेकर दौड़ी और दाएं किनारे पर ब्यूटी डुंगडुंग को पास की। ब्यूटी डुंगडुंग ने फिर गेंद को सेंटर में पास किया। दक्षिण कोरिया ने गेंद को इंटरसेप्ट नहीं किया और दीपिका ने नजदीकी रेंज से कोई गलती नहीं की। भारत बनाम साउथ कोरिया का स्कोर 2-0
पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे मिनट में संगीता के गोल की बदौलत भारत के लिए अच्छी शुरुआत। कोरिया मैच में अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
पहला क्वार्टर खत्म होने में पांच मिनट बचे हैं। भारत ने अब तक खेल पर नियंत्रण बनाए रखा है। लालरेमसियामी ने डी के अंदर संगीता को पास देने की कोशिश की, लेकिन साउथ कोरिया ने उसे रोक दिया। शर्मिला ने गेंद फिर से ले ली। उसने उसे बीच में पास किया लेकिन संगीता का शॉट ब्लॉक हो गया।
कल मलेशिया के खिलाफ संगीता कुमारी ने भारत का खाता खोला था। आज दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी संगीता ने ही भारत का खाता खोला। मैच के तीसरे मिनट में संगीता कुमारी ने भारत के लिए गोल किया, लेकिन कोरिया ने रिव्यू लिया। कोरिया ने बैकस्टिक की मांग की। हालांकि, संगीता ने बैकस्टिक नहीं किया, इसलिए गोल बरकरार रहा। भारत ने मैच में शुरुआती बढ़त ले ली है। तीसरे मिनट में मिडफील्ड में नेहा ने नवनीत को गेंद पास की, जिन्होंने डी के अंदर संगीता को गेंद दी। भारतीय फॉरवर्ड ने जगह बनाई और रिवर्स हिट के लिए गई, जो गोलकीपर को चकमा दे गई। शानदार बिल्ड अप और शानदार फिनिश।
भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया की चुनौती के लिए तैयार है। हालांकि, साउथ कोरिया के कोच को लगता है कि उनकी टीम आज रात मेजबानों को आश्चर्यचकित कर सकती है। दोनों देशों का राष्ट्रगान हो चुका है। पहले साउथ कोरिया का राष्ट्रगान हुआ। बाद में भारत का राष्ट्रगान।
बिहार के राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की स्टार्टिंग इलेवन यह है।
Presenting Team India’s Starting XI for today’s clash against Korea at the Bihar Women’s Asian Champions Trophy Rajgir 2024! ??
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 12, 2024
Let’s cheer loud and show our support! ???
Watch the match live on DD Sports, Sony Sports Ten 1 & Sony Liv. ?
Secure your FREE virtual passes now… pic.twitter.com/XvCFdb2xaI
चीन ने एक और बड़ी जीत दर्ज की है। इस बार उसने मलेशिया को 5-0 से हराया। चीन ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ 2 मैच में 20 गोल किए हैं। मलेशिया ने पहले हाफ तक चीन को रोके रखा लेकिन उसके बाद गोलों की बरसात शुरू हो गई।
भारत में इस मैच के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी/एसडी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम दक्षिण कोरिया मैच का प्रसारण करेगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा।
नमस्कार। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम दक्षिण कोरिया के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। मलेशिया के खिलाफ अच्छी जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम दक्षिण कोरिया को हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.45 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहे सकते हैं।