Men’s Hockey Junior Asia Cup 2024, India Vs Chinese Tapei Hockey Match: मेन्स हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 में भारत का तीसरा मैच ताइपे के साथ हुआ। दोनों देशों के बीच ये मैच ओमान में खेला गया और इस मैच में भारत ने ताइपे को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली।
3 जीत के साथ भारत के 9 अंक हो गए और भारत पूल ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। इस मैच में भारत की तरफ से दिलराज सिंह ने 4 गोल, सौरभ आनंद और रोसन कुजूर ने 3-3 गोल किए जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 तो वहीं तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी और अरजीत सिंह ने 1-1 गोल किए।
भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
इस मैच के पहले क्वार्टर में भारत ने एक गोल किया जबकि दूसरे क्वार्टर में भारत ने कुल 4 गोल किए और स्कोर को 5-0 से आगे कर लिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए कुल 8 गोल दाग दिए और चाइनीज ताइपे को 0-13 से पीछे कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से कुल 3 गोल हुए और भारत ने आखिरकार मैच को 16-0 से जीत लिया। भारत ने इससे पहले इस टूर्नामेंट में थाइलैंड और जापान को हराया था।
भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले दो मुकाबले जीते थे जिसमें पहले मैच में इस टीम ने थाइलैंड को 11-0 से हराया था तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने जापान को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम रिकॉर्ड चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है। इस टीम ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था और रिकॉर्ड पांचवीं बार भारत की नजर चैंपियन बनने पर है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें पूल ए में भारत के साथ कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाईलैंड हैं जबकि पूल बी में पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश, ओमान और चीन हैं।
भारतीय टीम
गोलकीपर: प्रिंसदीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह
डिफेंडर: आमिर अली (कप्तान), तालेम प्रियोबार्ता, शारदानंद तिवारी, योगेम्बर रावत, अनमोल एक्का, रोहित (उप-कप्तान)
मिडफील्डर: अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह
फॉरवर्ड: गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल
भारत ने तीसरे मैच में चाइनीज ताइपे को 16-0 से हरा दिया और जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। इससे पहले भारत ने थाइलैंड को 11-0 से जबकि जापान को 3-2 से हराया था। लगातार तीसरी जीत के साथ भारत के 9 अंक हो गए और ये टीम पूल ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।
भारत का 16वां गोल 58वें मिनट में हुआ। इसके बाद भारत के गोल का अंतर 16-0 हो गया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पहले मैच में थाइलैंड को 11-0 से हराया था और इस मैच में उसने गोल की संख्या बढ़ाकर 16 तक पहुंचा दिया। ये मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। चाइनीज ताइपे एक गोल को भी तरस गई।
भारत ने इस मैच में 14वां गोल चौथे क्वार्टर में 54वें मिनट में किया जबकि 15वां गोल 57वें मिनट में किया गया। चाइनीज ताइपे ने आखिरी क्वार्टर में कुछ प्रयास जरूर किए, लेकिन वो एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाया। कुछ मिनट का खेल शेष है और भारत अब काफी आगे है।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने कुल 8 गोल दागे। पहले क्वार्टर में जहां एक गोल हुआ था तो वहीं दूसरे क्वार्टर में 4 गोल हुए तो वहीं तीसरे क्वार्टर में भारत ने और अटैकिंग गेम खेला और कुल 8 गोल दाग दिए। इस क्वार्टर के बाद भारत का स्कोर ताइपे के मुकाबले 13-0 रहा। भारत ने हालांकि 43वें मिनट में 11वां गोल दागा और इसी मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और ये गोल में नहीं बदल पाया, लेकिन इसके ठीक बाद भारत ने 44वें मिनट में गोल कर दिया और फिर 45वें मिनट में भारत ने 13वां गोल कर दिया।
भारत ने तीसरे क्वार्टर में 9वां गोल 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया, लेकिन इसके ठीक बाद यानी 40वें मिनट में भारत ने 10वां गोल दाग दिया। दिलराज ने बनाना किक के दम पर ये गोल दागा जो बेहद आकर्षक था।
भारत ने इस मैच में 8वां गोल 35वें मिनट में किया। भारत के लिए ये गोल अर्शदीप सिंह ने किया। भारत ने बड़ी बढ़त चाइनीज ताइपे पर बना ली है और इस टीम के लिए यहां से वापसी करना मुश्किल होगा। भारत ने पहला मैच 11-0 से जीता था तो क्या भारत को इससे भी बड़ी जीत मिलेगी।
भारत ने 7वां गोल 33वें मिनट में कर दिया और फिर 34वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ये गोल में नहीं बदल पाया। भारत बड़े अंतर से आगे है और पूरी तरह से टीम डोमिनेट कर रही है।
दूसरे क्वार्टर यानी पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद भारत ने इस मैच में 5-0 की बढ़त बना ली थी और फिर तीसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने अपना अटैक शुरू कर दिया। खेल के शुरू होने के एक मिनट के बाद ही यानी 31वें मिनट में ही भारत ने छठा गोल कर लिया और 6-0 की बढ़त हासिल कर ली।
पहले क्वार्टर में भारत ने जहां एक गोल किए थे तो वहीं दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 4 गोल ठोक दिए। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 5-0 की बड़ी बढ़त ताइपे पर हासिल कर लिया है। भारत के सामने चाइनीज ताइपे पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है। भारत अभी पूरी तरह से हावी है।
भारत का 5वां गोल दूसरे हाफ के खत्म होने से ठीक पहले आया। भारत की तरफ से 5वां गोल खेल के 28वें मिनट में किया गया। हालांकि इससे पहले ताइनीज ताइपे की तरफ से गोल का अच्छा प्रयास किया गया, लेकिन भारतीय डिफेंडरों और गोलकीपर ने विरोधी टीम को इसमें कामयाब नहीं होने दिया।
चाइनीज ताइपे के खिलाफ भारत का आक्रामक खेल जारी है और इस टीम ने मैच का चौथा गोल भी दूसरे हाफ में ही कर दिया। भारत ने चौथा गोल 23वें मिनट में कर दिया। 4 गोल के साथ भारत बड़ी बढ़त की तरफ बढ़ रहा है। ताइपे टीम पूरी तरह से बैकफुट पर दिख रही है और इस टीम के गोल का प्रयास काफी कम दिख रही है।
भारत ने दूसरे हाफ में 18वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर ठीक 2 मिनट के बाद ही यानी 20वें मिनट में भी भारत ने तीसरा गोल ठोक दिया और चाइनीज ताइपे पर 3-0 की बढ़त कायम कर ली। मैदान पर पूरी तरह से भारत का दबदबा कायम है।
भारत ने दूसरा गोल दूसरे हाफ की शुरुआत में ही दाग दिया और 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने ये गोल 18वें मिनट में कर दिया और ताइपे पर बढ़त कायम कर ली।
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने इसमें 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत को पहले हाफ में 12.30 मिनट पर भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन चाइनीज ताइपे ने इसे सेव किया और भारत का स्कोर नहीं बढ़ पाया। पहले हाफ में ताइनीज ताइपे पूरी तरह से डिफेंसिव नजर आई और भारत का आक्रमण जारी रहा।
भारत टीम ने पहला गोल कर लिया है और टीम 1-0 से आगे है। भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर 8.23 मिनट में मिला और इसका पूरा फायदा उठाते हुए भारत ने पहला गोल इस मैच में दाग दिया।
भारत और चाइनीज ताइपे के बीच मैच शुरू हो चुका है और भारत की तरफ से गोल का प्रयास लगातार जारी है। भारत ने पिछले 5 मिनट में शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल विरोधी टीम पर हावी दिख रही है। भारत का आक्रमण जारी है। भारत को इस दौरान एक कॉर्नर मिला, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई।
भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चार बार जीत दर्ज की है यानी ये टीम चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुकी है। भारत ने ये कमाल 2004, 2008, 2015 और 2023 में किया है। भारत अभी डिफेंडिंग चैंपियन है और अब इस टीम की नजर रिकॉर्ड पांचवीं जीत पर लगी है।
भारत पूल ए में अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। भारत ने 2 मैच खेले हैं जिसमें उसके 6 अंक हैं। हालांकि नंबर 1 पर जापान 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। जापान ने 3 में से अब तक 2 मैच जीते हैं जबकि एक मैच गंवाया है। जापान जीएफ में भारत से आगे है और इसकी वजह से ही वो अंकतालिका में भारत से आगे है। जापान का जीएफ 15 है जबकि भारत का 14 है।
मेन्स हॉकी जूनियर एशिया कप 2024 में भारतीय टीम को अपना तीसरा मैच चाइनीज ताइपे के साथ खेलना है। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच शाम 6.15 बजे से शुरू होगा। भारत ने इस मुकाबले से पहले दो मैच खेले हैं जिसमें उसे लगातार जीत मिली है। पहले मैच में भारत ने थाइलैंड को 11-0 से बड़े अंतर से हराया था तो वहीं दूसरे मैच में जापान पर 3-2 की करीबी जीत दर्ज की थी।