भारत की गोल्डन गर्ल हिमा दास इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। ऐसा हो भी क्यों ना। ढींग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर असम की इस 19 साल की लड़की ने इतिहास जो रचा है। वे 20 दिन में 5 गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट बन गई हैं। उन्होंने अपने सभी पांचों स्वर्ण पदक विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीते हैं। हिमा दास को बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने ट्विट कर लिखा, ‘आप एक मेहनती खिलाड़ी हैं जो दृढ़ संकल्प के साथ अपना काम करती हैं। युवा लड़कियों के लिए आप एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। अनुष्का के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हिमा की तारीफ की। सुनील शेट्टी ने हिमा को हिंदुस्तान की बेटी का नाम दिया। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी हिमा को शुभकामनाएं दीं। वहीं एक रेसलर ने हिमा को लेकर लिखा, ‘समझ में नही आ रहा है कि आप गोल्ड के पीछे भाग रही हो या गोल्ड आप के पीछे।’ अनुष्का शर्मा को रिप्लाई करते हुए हिमा ने खुद को उनकी बहुत बड़ी फैन बताया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमा दास को पिछले दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीतने पर रविवार को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर इस फर्राटा धाविका को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते। उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिये शुभकामनाएं। ’’
Thank you @SrBachchan sir for your kind words. https://t.co/7e2X0Bnx2R
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 22, 2019
बता दें कि हिमा ने यूरोप में इस महीने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने हाल में चेक गणराज्य में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री और कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर में दो स्वर्ण पदक हासिल किये थे। उन्होंने चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता और बुधवार को इसी देश में ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते थे।(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है।
Thank you @AnushkaSharma I am a big time fan of you. https://t.co/x8bl7tTbB4
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 22, 2019
Thank you @SunielVShetty sir. https://t.co/TZYt50Gtc4
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 22, 2019
Thank you @JeetRamaWWE sir https://t.co/49d8idDCkL
— Hima MON JAI (@HimaDas8) July 22, 2019