Asian Games 2018 India Medal Tally Table, India vs Japan Women’s Hockey, एशियाई गेम्स २०१८ मैडल टैली: भारतीय महिला हॉकी टीम को 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को जापान के हाथों 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जापान के लिए शिहोरी ओइकावा ने 11वें, मोतोमी कावामुरा ने 44वें मिनट में गोल किए। वहीं भारतीय टीम के लिए नेहाल गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। भारत ने 1982 में नई दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।
स्वर्ण से चूकने के कारण भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का टिकट भी गंवाना पड़ा। टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लिए भारतीय टीम को अब क्वालिफाईंग मैच खेलने होंगे।
सेलिंग में 3 मेडल: वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगार के 49 ईआर एफएक्स महिला स्पर्धा में रजत और हर्षिता तोमर के ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक की बदौलत 18वें एशियाई खेलों में तीन पदक हासिल किए। वरुण ठक्कर अशोक और चेंगप्पा गणपति केलापंडा ने 49 ईआर पुरुष स्पर्धा की रेस 15 के बाद कुल 53 के स्कोर से कांस्य पदक जीता। बीस वर्षीय वर्षा और सत्ताईस वर्षीय श्वेता ने मिलकर यहां इंडोनेशिया नेशनल सेलिंग सेंटर में 15 रेस के बाद कुल 40 का स्कोर बनाया। सोलह साल की र्हिषता ने 12 रेस के बाद कुल 62 का स्कोर बनाया जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं।


भारतीय महिला हॉकी टीम को जापान के हाथों 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जापान के लिए शिहोरी ओइकावा ने 11वें और मोतोमी कावामुरा ने 44वें मिनट में गोल किए। वहीं भारतीय टीम के लिए नेहाल गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। भारत ने 1982 में नई दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण से चूकने के कारण भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का टिकट भी गंवाना पड़ा। टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लिए भारतीय टीम को अब क्वालिफाइंग मैच खेलने होंगे।
महिला हॉकी में जापान ने भारत को 2-1 से हराकर गोल्ड खिताब अपने नाम कर लिया है। भार को रजत पदक हासिल हुआ।
जापान ने मैच 45वें मिनट दूसरा गोल दागकर लीड बना ली है। भारत यहां से दबाव में दिख रहा है। जापान 2, भारत 1
मुकाबले के दूसरे हाफ में भारत गोल के लिए जूझता दिख रहा है। भारत का डिफेंस बेहद मजबूत रहा है। टूर्नामेंट में दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, सुनीता लाकड़ा और युवा खिलाड़ी रीमा खोकहर ने डिफेंस में अहम भूमिका निभाई है। भारत 1, जापान 1
दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। दोनों टीमें गोल की तलाश में जुटी हुई हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के मुकाबलों में इंडोनेशिया (8-0), कजाकिस्तान (21-0), दक्षिण कोरिया (4-1) और थाईलैंड (5-0) को करारी शिकस्त दी है।
भारत-जापान के बीच 1-1 से बराबरी हो चुकी है। भारत की नजरें इस वक्त गोल्ड जीतने पर है। भारत ने एशियन गेम्स 2018 में अब तक कुल 13 गोल्ड जीत सका है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच के 25वें मिनट गोल दागकर मुकाबले में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने इन खेलों अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस बार टीम ने ग्रुप स्तर के अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जिससे हर खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।
मैच के 12वें मिनट जापान ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए मैच का पहला गोल दागा। भारत मुकाबले में 1-0 से पिछड़ चुका है। बुधवार को चीन के खिलाफ हुए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 1-0 की जीत दर्ज करते हुए भारत ने फाइनल में जगह बनाई है। डिफेंडर गुरजीत कौर ने 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए मैच का एकमात्र गोल करते हुए भारत को वर्ष 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया है। भारत 0, जापान 1
मैच के 10वें मिनट भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे टीम भुना नहीं सकी। अगर भारतीय टीम सोने का तमगा हासिल करने में कामयाब होती है तो उसे लगातर दो बार ओलम्पिक में खेलेने का सम्मान भी प्राप्त होगा। भारत ने पहली बार 1982 में नई दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 1982 में भारतीय महिला टीम पहली बार एशियाई खेलों में उतरी थी।
महिला हॉकी में भारत और जापान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला शुरू हो चुका है, जिसमें पहले 3 मिनट तक कोई भी गोल नहीं देखने को मिला है। कोच शुअर्ड मरेन के मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम 36 साल बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा करना चाहेगी।
भारतीय पुरुष और महिला सॉफ्ट टेनिस टीमों को शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष टीम को ग्रुप-सी के पहले मैच में कंबोडिया से 3-0 से, दूसरे मैच में इंडोनेशिया से 3-0 से और तीसरे मैच में जापान से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने ग्रुप-ए के पहले मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें कोरिया से 3-0 से और तीसरे मैच में थाईलैंड से 3-0 से मात खानी पड़ी।
भारत के मुक्केबाज अमित पंघल ने पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अमित ने बेहद रोचक और कांटे के मुकाबले में फिलिपिंस के पालम कार्लो को 3-2 से मात दी। फाइनल में उनका सामना उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव से होगा।
भारत के प्रकांत शर्मा और ओइनाम जेम्सबॉय सिंह ने पुरुषों की कनोए की सी2, 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रकांत और जेम्सबॉय की टीम ने सेमीफाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह पक्की की।
सेमीफाइनल में इन दोनों की टीम ने 40.838 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की टीम रही जिसने 41.460 अंक हासिल किए। तीसरा स्थान थाईलैंड के नाम रहा जिसने 42.592 का स्कोर किया। तजाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में जाने से चूक गई। इस टीम ने 46.525 का स्कोर किया।
भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हांगकांग ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से शिकस्त दी। सौरव घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, रमित टंडन, महेश मानगांवकर की भारतीय टीम फाइनल में जाने से चूक गई। भारत ने पूल-बी में लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
इंडोनेशिया के जकार्ता में 100 और 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला एथलीट दुती चंद का यहां स्वदेश लौटने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। दुती ने 200 मीटर के फाइनल में 23.20 सेकेंड और 100 मीटर के फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया था।
भारत के अशोक ठक्कर और के.सी. गणपति ने सेलिंग की पुरुषों की 49ईआर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अशोक और गणपति की जोड़ी ने कुल 53 का स्कोर कर पदक अपने नाम किया।
भारतीय खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने ओपन लासेर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने इस स्पर्धा में कुल 62 अंक और 50 नेट अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भारत के रामानंद शर्मा ने डाइविंग में पुरुषों की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रामानंद ने 346.15 का स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने नौवां स्थान हासिल किया।
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण विकास को कांस्य पदक हासिल हुआ है। विकास को शुक्रवार को कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था, लेकिन बाईं आंख की पलक में चोट लगने के कारण वह इस मैच को नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गनाशेखरन को पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार मिली। साथियान को जापान के केंटा मात्सुदीरा ने हराकर बाहर किया। केंटा ने साथियान को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 4-1 (9-11, 11-4, 11-9, 11-6, 12-10) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को13वें दिन चीनी ताइपे के खिलाफ शिकस्त झेलते हुए 10वें पायदान से ही संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को हुए एकतरफा मुकाबले में चीनी ताइपे ने भारत को 3-0 से हराकर नौवें पायदान पर कब्जा किया।
इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय तीरंदाज अमन सैनी का शुक्रवार को उनके घर नांगलोई में जोरदार स्वागत हुआ। 21 वर्षीय अमन ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और पदार्पण के साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया। अमन ने तीरंदाजी में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में रजत चौहान, अमन और अभिषेक वर्मा की टीम को फाइनल में शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार मिली और ऐसे में भारतीय टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस प्रवेश के साथ भारतीय महिलाओं ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा। मनिका को चीन की खिलाड़ी मानयु वांग ने मात दी। वांग ने 32 मिनट तक चले मुकाबले में मनिका को 4-1 (11-2, 11-8, 11-8, 6-11) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को पुरुषों की एकल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में हार का सामना करना पड़ा। शरथ को अंतिम-16 दौर में चीनी ताइपे के खिलाड़ी चिहयुआन चुआंग ने मात दी। चुआंग ने शरथ को 44 मिनट तक चले पांच गेमों के मुकाबले में 3-2 (11-7, 9-11, 12-10, 14-16, 11-9) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
| प्रकांत शर्मा और जेम्सबॉय सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की कनोए 200 मीटर युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल के लिए अंतिम सूची में नौवां स्थान हासिल किया।
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता रजविंदर कौर को महिलाओं की प्लस-78 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जूडो एथलीट रजविंदर को जापान की अकीरा सोने ने 0-10 से मात दी।
कीरो रागीना और नाओचा सिंह ने अच्छे प्रदर्शन के साथ अपनी-अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, भारत की एक अन्य एथलीट मीरा दास को हार का सामना करना पड़ा। रागीना ने कयाक की 200 मीटर एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। नाओचा ने पुरुषों की 200 मीटर एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। मीरा को महिलाओं की कनोए 200 मीटर स्पर्धा में हार मिली।
भारतीय जूडो एथलीट अवतार सिंह को पुरुषों के 100 किलोग्राम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार मिली। अवतार को संयुक्त अरब अमीरात के इवान रेमारेंको ने 0-10 से मात दी।
हॉकी में मौजूदा विजेता भारत की पुरुष टीम को मलेशिया ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए एक रोमांचक मुकाबले में 7-6 (2-2) से मात दी। भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा। इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका।
भारत ने गुरुवार को एथलेटिक्स में दो स्वर्ण सहित पांच पदक अपने नाम किए जिनमें दो कांस्य और एक रजत पदक भी शामिल हैं। 12 दिन खत्म होने के बाद भारत पदक तालिका में कुल 59 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।