भारत के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में कमाल की शुरुआत हासिल की है। उन्होंने पहले राउंड में अपने पहले ही थ्रो में क्वालिफाइंग मार्क हासिल पार किया और आसानी से फाइनल में जगह बनाई। नीरज ने भले ही पहले थ्रो से फाइनल में जगह बनाई लेकिन उनकी गोल्ड की राह आसान नहीं है।

नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो से किया क्वालिफाई

नीरज चोपड़ा ग्रुप बी में एक्शन में उतने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने अपने पहले थ्रो में 89.34 मीटर का थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो था वहीं उनके बेस्ट थ्रो से महज 0.6 मीटर कम था। इस थ्रो के बाद उन्हें और कोई थ्रो लेने की जरूरत नहीं पड़ी। यही नीरज का स्टाइल है जो कि क्वालिफाइंग राउंड में दूसरा थ्रो लेने की स्थिति में जाते ही नहीं है। नीरज इस थ्रो के साथ दोनों ग्रुप में टॉप पर रहे। हालांकि फाइनल में उन्हें नए तरीके से शुरुआत करनी होगी।

नीरज के बेहद करीब रहे एंडर्स पीटर्स

नीरज के सबसे करीब रहे ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स जो सा 2022 के वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। उन्होंने पेरिस में 88.63 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज से डायमंड लीग का खिताब लेने वाले याकुब वालडेच ने भी पहले ही थ्रो में क्वालिफाइंग मार्क हासिल कर लिया था। उन्होंने 85.63 मीटर का थ्रो फेंका था। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर 87.76 मीटर का थ्रो फेंकने में कामयाब रहे।

अरशद नदीम भी देंगे टक्कर

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी 86.59 मीटर का थ्रो फेंक कर क्वालिफाई किया। हालांकि 90 मीटर का थ्रो करने वाले क्वालिफाई नहीं कर पाए। उनका बेस्ट थ्रो 79.24 का ही रहा। नीरज ने अपने 89.34 के थ्रो के साथ अपने तेवर दिखा दिए हैं। वह वह 90 मीटर मार्क के काफी करीब हैं।