पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान का खाता खुल गया। भारत को जैवलिन थ्रो इवेंट गुरुवार (8 अगस्त) को नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो किया। इसके साथ ही नीरज और भारत को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान सिर्फ 1 मेडल जीता है। भारत के 5 मेडल हो गए। शूटिंग में उसने 3 मेडल जीते। इसके अलावा हॉकी और जैवलिन में मेडल मिला। पदकों की संख्या ज्यादा होने के बाद भी भारत पीछे है। पाकिस्तान उसस 11 पायदान ऊपर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे ओलंपिक की रैंकिंग तय होती है।

क्या है रैंकिंग के फैसले का मानक

ओलंपिक खेलों में देशों की रैंकिंग का फैसला स्वर्ण पदक के आधार किया जाता है। कोई देश मेडल कितना भी जीता हो सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वाला देश ही शीर्ष पर रहता है। यही वजह है कि पाकिस्तान एक गोल्ड जीतकर भी भारत से 11 पायदान ऊपर है। शुक्रवार (9 अगस्त) को दोपहर 1.30 बजे तक पाकिस्तान 53वें और भारत 64 वें नंबर पर था। अमेरिका शीर्ष पर है। उसके और चीन के बीच सिर्फ 1 गोल्ड का अंतर है।

भारत अबतक 5 मेडल जीता

पेरिस खेलों में भारत अबतक 5 मेडल जीता है। शूटिंग में उसने 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खाता खोला। उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद स्वप्निल कुसाले ने पुरुष 50 मीटर 3P में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल आया। फिर जैवलिन में नीरज ने सिल्वर जीता। नीचे पदक तालिका में भारत-पाकिस्तान के अलावा नंबर-1 से लेकर नंबर-10 की जानकारी उपलब्ध है।

पेरिस ओलंपिक 2024 मेडल टैली

स्थानदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
64भारत0134
53पाकिस्तान1001
1अमेरिका303835103
2चीन29251973
3ऑस्ट्रेलिया18141345
4फ्रांस14192154
5ब्रिटेन13172151
6साउथ कोरिया138728
7जापान1371333
8नीदरलैंड्स116825
9इटली1011930
10जर्मनी98522
पेरिस ओलंपिक 2024 मेडल टैली