पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार शूटर मनु भाकर का ऐतिहासिक सफर शनिवार (3 अगस्त) को समाप्त हो गया। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ‘बुलेट क्वीन’ मेडल नहीं जीत पाईं। हालांकि, उन्होंने दो मेडल जीतने के साथ-साथ एक ही ओलंपिक में 3 फाइनल में जगह बनाकर पहले ही इतिहास रच दिया था। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु चौथे स्थान पर रहीं।

इससे पहले मनु 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीती थीं। पेरिस खेलों में इस पदक से भारत का खाता खुला था। इसके बाद 10 मीटर मिक्सड टीम ब्रॉन्ज मेडल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने तीन पदक जीते हैं। तीनों पदक शूटिंग में मिले हैं। पेरिस खेलों में शूटिंग में एक मेडल स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन में कांस्य पदक जीता। मनु एक खेल में 2 मेडल जीतने वालीं भारत की तीसरी एथलीट हैं। उनसे पहले ऐसा बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पहलवान सुशील कुमार कर चुके हैं।

मनु से पहले पीवी सिंधु भी हैट्रिक से चूक गई थीं

मनु एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं भारत की पहली एथलीट हैं। उनके अलावा किसी और पुरुष या महिला एथलीट ने ऐसा नहीं किया है। मनु से पहले पीवी सिंधु भी हैट्रिक से चूक गई थीं। 2016 और 2021 ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद 2024 में उनके पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब मनु भी हैट्रिक नहीं लगा पाईं।

नीरज चोपड़ा और पीवी सिंधु आदर्श

शटलर पीवी सिंधु के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय एथलीट मनु शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और सिंधु आदर्श हैं क्योंकि उन्होंने ‘खुद को साबित किया है।’ मनु ने टोक्यो में ओलंपिक डेब्यू किया था। तब उनका सफर काफी खराब रहा था। उनके पिस्टल ने उन्हें धोखा दे दिया था। 3 साल बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे देश को गौरववान्वित किया।