Paris Olympics 2024, India Schedule, News, Medal Tally And More: पेरिस ओलंपिक 2024 के सातवें दिन भारत के पास मेडल जीतने का मौका तो नहीं होगा लेकिन कुछ खिलाड़ी मेडल के करीब जरूर पहुंचेंगे। दो अगस्त को भारत के निशानेबाज, शटलर, हॉकी टीम और तीरंदाजों पर नजरें होंगी।
दिन की शुरुआत गोल्फ से होगी जहां शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पुरुष स्ट्रोक प्ले राउंड 2 में नजर आएंगे। होगी शूटिंग जहां दो ओलंपिक मेडल जीत चुकीं मनु भाकर एक बार फिर एक्शन में दिखेंगी। मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टर क्वालिफिकेशन प्रीसिशन राउंड में नजर आएंगी। उनके अलावा इशा सिंह भी इस इवेंट में होंगी। तीरंदाजी में भारत की युवा जोड़ी अंकिता भक्त और धीरज बोमदवरा क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।
एचएस प्रणॉय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचें बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल मैच खेल उतरेंगी। एथलेटिक्स में एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट पारुल चौधरी भी 5000 मीटर में एक्शन में नजर आएंगी। भारतीय हॉकी टीम भी पूल राउंड के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी।
खेल | इवेंट | खिलाड़ी | समय (भारतीय समय अनुसार) |
गोल्फ | पुरुष इंडीविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 2 | शुभंकर शर्मा गगनजीत भुल्लर | 12:30 बजे से शुरू |
शूटिंग | 25मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन प्रीसिशन | इशा सिंह मनु भाकर | 12:30 बजे से शुरू |
तीरंदाजी | मिक्स्ड टीम इवेंट | अंकिता भक्त धीरज बोमदेवरा | 13:00 बजे से शुरू |
रोउिंग | पुरुष सिंगल स्क्लस फाइनल | बलराज पंवार | 13:00 बजे से शुरू |
जुडो | 78किलोग्राम वर्ग | तुलिका मान | 13:30 बजे से शुरू |
हॉकी | पूल भी | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | 16:45 बजे से शुरू |
बैडमिंटन | पुरुष सिंगल्स | लक्ष्य सेन | 18:30 बजे से शुरू |
एथलेटिक्स | महिला 5000 मीटर राउंड 1 | अंकिता पारुल चौधरी | 21:40 बजे से शुरू |
एथलेटिक्स | पुरुष शॉटपुट क्वालिफिकेशन | तजिंदरपाल सिंह तूर | 23:40 बजे से शुरू |
Paris Olympics 2024 Live streaming Details In Hindi: Watch Here
पेरिस ओलंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 3, स्पोर्ट्स18– 1 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 1, स्पोर्ट्स18– 2 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध।