भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन बेहद अहम होने वाला है। इसी दिन भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे। नीरज के अलावा हॉकी टीम भी मेडल पर दावा पेश करने उतरेगी। भारत के लिए बुधवार का दिन कई हार्ट ब्रेक लेकर आया लेकिन 8 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी फैंस को खुश होने का मौका दें।
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपने इवेंट जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलने उतरेंगे। वहीं भारतीय हॉकी टीम स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेगी। भारतीय रेसलर्स भी एक बार फिर से एक्शन में दिखाई देंगे।
भारत Vs स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच मुफ्त में कैसे देखें, ये हैं लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
57 किग्रा में भारत के इकलौते पुरुष रेसलर अमन सहरावत मैट पर उतरेंगे। वहीं इसी वेट कैटेगरी के महिला वर्ग में भारत की अंशु मलिक भी चुनौती पेश करेंगी। भारत का कोई भी रेसलर अब तक मेडल हासिल नहीं कर पाया है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर खाता खोलने की कोशिश करेंगे।
खेल | इवेंट | खिलाड़ी | समय |
एथलेटिक्स | महिलाओं की 100 हर्डल दौड़ रेपेचेज राउंड (हीट 1) | ज्योति याराजी | भारतीय समयानुसार दोपहर 2:05 बजे |
कुश्ती | पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 | अमन सेहरावत | भारतीय समयानुसार 2:30 बजे |
कुश्ती | महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 | अंशु मलिक | भारतीय समयानुसार 2:30 बजे |
हॉकी | पुरुषों का कांस्य पदक मैच | भारत बनाम स्पेन | भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे |
एथलेटिक्स | पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल | नीरज चोपड़ा | भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे |
Paris Olympics 2024 Live streaming Details In Hindi: Watch Here
पेरिस ओलंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 3, स्पोर्ट्स18– 1 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 1, स्पोर्ट्स18– 2 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध।