पेरिस ओलंपिक का 11 दिन भारत के लिए काफी अहम है। 6 अगस्त को भारत के कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। ओलंपिक में भारत के मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ-साथ पुरुष जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग इवेंट में भारत के किशोर जेना भी नजर आएंगे।बात करें रेसलिंग की तो यहां भारत की दिग्गज खिलाड़ी और तीन बार की कॉमनवेल्थ चैंपियन विनेश फोगाट अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी।
इसके बाद उनका सेमीफाइनल मैच थी 6 अगस्त को ही खेला जाएगा। दिन के आखिर में होगा सबसे अहम और बड़ा मुकाबला जब भारतीय हॉकी टीम जर्मनी का सामना करने उतरेगी सेमीफाइनल मैच में। भारत के पास 44 साल बाद पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का करने का मौका होगा।
भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम भी मंगलवार को एक्शन में दिखाई देगी। टीम राउंड ऑफ 16 में चीन का सामना करेगी वहीं भारत की किरण पहल 400 मीटर रेस के रेपेचेज राउंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत के पास मौका होगा कि वह 6 अगस्त को मेडल की और बड़ा कदम बढ़ाए।
खेल | इवेंट | खिलाड़ी | समय |
टेबल टेनिस | टीम इवेंट | अचंत शरत कमल, हरमीत देसाई | 13:00 |
एथलेटिक्स | जैवलिन थ्रो | किशोर जेना | 13:50 |
रेसलिंग | महिला 50 किलोग्राम | विनेश फोगाट | 14:30 |
एथलेटिक्स | महिला 400 मीटर रेपचेज | किरण पहल | 14:50 |
एथलेटिक्स | पुरुष जैवलिन थ्रो | नीरज चोपड़ा | 15:20 |
हॉकी | सेमीफाइनल | भारत बनाम जर्मनी | 22:30 |
Paris Olympics 2024 Live streaming Details In Hindi: Watch Here
पेरिस ओलंपिक 2024 वैश्विक फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 3, स्पोर्ट्स18– 1 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत केंद्रित फीड (टीवी): स्पोर्ट्स18– 1, स्पोर्ट्स18– 2 और स्पोर्ट्स18– 1 एचडी।
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा (JioCinema) वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध।