पेरिस ओलंपिक 2024 में 30 जुलाई को भारत का चौथा दिन है। बीते 3 दिन में भारत ने एक मेडल हासिल किया है जो की युवा शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता था। आज यानी 30 जुलाई को भारत के पास शूटिंग में फिर से मेडल जीतने का मौका है।
एक और मनु भाकर अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ मेडल जीतने की कोशिश में उतरेंगे वहीं दूसरी ओर ट्रैप शूटर पृथ्वीराज तोंड ईमान पर भी नजरें होंगी। कौन-कौन से खिलाड़ी 30 जुलाई को एक्शन में रहने वाले हैं।
मनु भाकर के पास दूसरा मेडल जीतने का मौका
पृथ्वीराज के अलावा ट्रैप शूटर श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी भी अपने-अपने इवेंट राजेश्वरी कुमारी भी महिला ट्रैप इवेंट के क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स स्टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे। वहीं रोइंग में बलराज पंवार मेंस स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगे।
इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर एक्शन में होगी। ग्रुप राउंड के तीसरे मैच में वह आयरलैंड का सामना करने उतरेगी। भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत अहम है।
अमित पंघाल भी होंगे एक्शन में
वही बात करें बॉक्सिंग की तो भारत के दो दिग्गज बॉक्सर एक्शन में दिखाई देंगे। अमित पंघाल राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उतरेंगे। वहीं भारत की युवा बॉक्सर जैस्मिन राउंड ऑफ़ 32 का मैच खेलने उतरेंगी। भारतीय समय अनुसार 31 जुलाई को प्रीति पवार भी राउंड ऑफ 16 का मैच खेलने उतरेंगी।
समय | खेल | खिलाड़ी | इवेंट्स |
12:30 | शूटिंग | पृथ्वीराज तोंडाइमान | मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन दूसरा दिन |
12:30 | शूटिंग | श्रेयसी सिंह राजेश्वरी कुमारी | महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन पहला दिन |
13:00 | शूटिंग | मनु भाकर और सरबजोत सिंह | ब्रॉन्ज मेडल मैच |
13:40 | रोउिंग | बलराज पंवार | मेंस स्कल्स क्वार्टर फाइनल |
16:45 | हॉकी | भारत बनाम आयरलैंड | पुरुष टीम पूल मैच |
17:14 | आर्चरी | अंकिता भक्त भजन कौर | महिला इंडिविजुअल राउंड ऑप 64 |
18:20 | बैडमिंटन | अश्विनी पोनाप्पा और तनीषा क्रास्टो | महिला डबल्स ग्रुप राउंड |
19:16 | बॉक्सिंग | अमित पंघाल | राउंड ऑफ 16 |
21:24 | बॉक्सिंग | जैसमीन | राउंड ऑफ 32 |
22:46 | आर्चरी | धीरज | राउंड ऑफ 64 |
01:12 (31 जुलाई) | बॉक्सिंग | प्रीति पंवार | राउंड ऑफ 16 |