Paris Olympics Day 6 India Schedule, Medals List, Tally, Results: पेरिस ओलंपिक का छठे दिन यानी 1 अगस्त 2024 भारत के लिए जितनी खुशी लाया उससे ज्यादा गम लाया। दिन की शुरुआत तो मेडल से हुई लेकिन दिन का अंत आते-आते भारत की मेडल की कई उम्मीद टूट गई।

एक के बाद एक दावेदार ओलंपिक से बाहर होते रहे और दिन के अंत में यह सवाल उठने लगा कि क्या भारत की मेडल संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाएगी। पेरिस ओलंपिक्स के छठे दिन स्वप्निल कुसाले ने भारत का खाता खोला। उन्होंने पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में कांस्य पदक जीता। कुसाले इस इवेंट में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाले और पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पूल बी में सामना मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम से हुआ। बेल्जियम ने भारत को 2-1 से मात दी। मुक्केबाजी में महिला 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में निकहत जरीन हार गईं।। तीरंदाजी में पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में प्रवीण जाधव भी हार गए।

Paris Olympics Medal Tally Watch Here

बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय का आमना-सामना हुआ। लक्ष्य सेन ने 2-0 से मैच अपने नाम किया और अगले राउंड में जगह पक्की की। वुमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में में पीवी सिंधु का सामना चीन की ही बिंग जियाओ से हुआ और उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।। मेंस डब्लस के क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग का चिया-सोह की मलेशियाई जोड़ी से हुआ जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओलंपिक मेडल की बड़ी उम्मीद टूटी।

Live Updates
13:23 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: नीलिंग राउंड के बाद छठे स्थान पर कुसाले

नीलिंग राउंड के बाद भारत के कुसाले छठे स्थान पर थे। उन्होंने दो शॉट्स 9.6 और 9.9 का उन्हें नुकसान होने वाला है।

13:11 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: कुसाले की अच्छी नहीं रही शुरुआत

कुसाले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नीलिंग (घुटने पर बैठकर) के पहले पांच शॉट के बाद वह छठे स्थान पर थे। नीलिंग और प्रोन (लेटकर) में हाई स्कोर हासिल करने के ज्यादा मौके होते हैं। नीलिंग राउंड खत्म होने के बाद भी वह उसी स्थान पर हैं।

13:06 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक खत्म

पुरुषों के 20 किमी रेस वॉक खत्म हो चुकी है। भारतीय खिलाड़ी टॉप 25 में भी नहीं थे।

विकास सिंह 1:22:36 के समय के साथ 30वें स्थान पर रहे।

परमजीत सिंह 1:23:48 के समय के साथ 37वें स्थान पर रहे

आकाशदीप सिंह रेस पूरी नहीं कर पाए

12:58 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: स्वप्निल कुसाले का इवेंट शुरू

50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन पुरुषों का फाइनल इवेंट शुरू हो गया। कुसाले पर सभी की नजरें होंगी। उन्होंने 590-38x के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। कुसाले ने देश के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

12:03 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: 20km रेस वॉक में एक्शन में खिलाड़ी

पुरुषों की रेस वॉक शुरू हो गई है। आकाशदीप सिंह, विकास सिंह और परमजीत सिंह एक्शन में हैं। पांच किमी बाद विकास 21वें, आकाशदीप 49वें स्थान पर हैं। फिलहाल चीन के के जैंग जुन सबसे आगे हैं।

11:57 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: श्रीजा अकुला को मिली हार

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला को देर रात खेले गए मैच में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी सुन यिंगशा से हार का सामना करना पड़ा। श्रीजा यह मुकाबला 12-10,12-10,11-8,11-3 से हारीं।

11:27 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: बारिश के कारण बदल गया इस इवेंट का समय

बारिश के कारण पुरुषों के मेंस 20km रेस वॉक इवेंट को रीशेड्यूल कर दिया गया है। विकास सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट और आकाश दीप सिंह इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।

11:13 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: निकहत जरीन आज होंगी एक्शन में

बॉक्सिंग में आज भारत की स्टार खिलाड़ी निकहत जरीन भी आज एक्शन में होंगी। वह चीन के वू यो का सामना करेंगी जिन्हें गोल्ड का दावेदार माना जा रहा है। यह मैच 2:30 बजे शुरू होगा।

10:58 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: बैडमिंटन खिलाड़ी होंगे एक्शन में

भारत के लिए बैडमिंटन के लिहाज से आज का दिन काफी है। सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन-एचएस प्रणॉय और पीवी सिंधु एक्शन में होंगे। सिंगल्स वर्ग के राउंड ऑफ 16 का मुकाबला खेलेंगे वहीं सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।

10:23 (IST) 1 Aug 2024
India at Olympics 2024 Day 6 Live: पदक की उम्मीद शूटर स्वप्निल कुसाले से

भारत को पदक की उम्मीद शूटर स्वप्निल कुसाले से होगी। वह 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन पुरुष फाइनल में एक्शन में होंगे। भारत के खाते में अबतक दो मेडल आए हैं। दोनों ही बॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं।

09:49 (IST) 1 Aug 2024
Paris Olympics 2024 India Day 6 LIVE: पेरिस ओलंपिक का छठा दिन

पेरिस ओलंपिक का छठा दिन यानी 1 अगस्त 2024 भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। बॉक्सिंग, बैडमिंटन और शूटिंग के लिए आज का दिन काफी अहम है। एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत रेस वॉक से होगी।

21:39 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: सिंगल्स में मनिका का सफर समाप्त

पेरिस ओलंपिक में मनिका बत्रा का इतिहास रचने वाला सफर जापान की मिरू हिरानो के खिलाफ 47 मिनट तक चले मुकाबले में 6-11, 9-11, 14-12, 8-11, 6-11 से हारने के बाद खत्म हो गया। ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय पैडलर बनकर इतिहास रचने के बाद मनिका बत्रा सिंगल्स इवेंट से बाहर हो गईं। लेकिन पेरिस में उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है! वह जल्द ही महिला टीम इवेंट में नजर आएंगी।

21:27 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: मुश्किल में मनिका

चौथा गेम हारने के बाद मनिका बत्रा मुश्किल में फंस गई हैं, जिससे हिरानो को मैच में 3-1 की बढ़त मिल गई है। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मनिका को अब बाकी बचे तीनों गेम जीतने होंगे।

21:14 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: मनिका की वापसी

मनिका बत्रा ने तीसरे गेम में एक बार फिर शानदार बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन मिरू हिरानो ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। मिरू हिरानो गेम पॉइंट पर पहुंच गई। मनिका ने गेम पॉइंट बचाया। ऐसा दो बार और हुआ। इसके बाद मनिका आखिरकार गेम पॉइंट पर पहुंची और गेम अपने नाम किया। मनिका 1-2 से पीछे हैं।

21:03 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: मनिका बत्रा दो गेम गंवा चुकी हैं

राउंड ऑफ 16 में मनिका बत्रा का जापान की मिरू हिरानो के खिलाफ दो गेम गंवा चुकी हैं। मिरू हिरानो ने पहला गेम 11-6 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में टक्कर देखने को मिला मिरू के गेम अपने नाम करने से पहले 9-9 था।

18:16 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: दीपिका के लिए राउंड ऑफ 32 से आसान रहा राउंड ऑफ 16 का मुकाबला

दीपिका पहले मैच (राउंड ऑफ 32) में पहला सेट जीतने में कामयाब रहीं, लेकिन दूसरा हार गईं। तीसरे सेट में स्कोर बराबर था, जबकि चौथा सेट वह फिर हार गईं, लेकिन पांचवें में बराबरी की। इसके बाद मुकाबला शूटऑफ में गया। इसमें दीपिका कुमारी ने 9 और विरोधी ने 8 का स्कोर किया। दूसरा मैच आसान रहा और उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। दीपिका ने पहला सेट दो बार 10 और एक बार नौ स्कोर करके जीता। डच खिलाड़ी ने दूसरे सेट में वापसी की। तीसरे सेट में दीपिका ने एक बार खराब निशाना (सिर्फ 7 का स्कोर) लगाया, लेकिन फिर भी यह सेट जीता क्योंकि डच खिलाड़ी का पहला तीर एक भी अंक नहीं बना सका था। इसके बाद दीपिका ने चौथे सेट के आखिरी तीन तीर पर 10,9,9 स्कोर किया और उनकी विरोधी 7, 6, 10 का ही स्कोर कर सकीं।

18:14 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: दीपिका ने लिया टीम इवेंट का बदला

कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स से हार गई थी। उस इवेंट में दीपिका कुमारी के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, दीपिका ने महिला सिंगल्स में पहले एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6-5 से हराया। इसके बाद नीदरलैंड्स की क्विंटी रोफेन को 6-2 से मात दी। अब उनका सामना प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा।

17:16 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: महिला तीरंदाजी रिकर्व में दीपिका कुमारी राउंड ऑफ 16 में पहुंची

दीपिका कुमारी महिला तीरंदाजी रिकर्व के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गईं हैं। उन्हें पांचवां और अंतिम सेट खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। दीपिका ने चौथा सेट जीतकर 6-2 की बढ़त बनाई और प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथे सेट में उनके 12 तीरों में से केवल तीन 10 थे, इसलिए अभी यह बहुत ज्यादा आश्वस्त करने वाली जीत नहीं है, लेकिन ओलंपिक में जीत ओलंपिक में जीत ही होती है।

16:29 (IST) 31 Jul 2024
Olympics 2024 Live Updates Day 5: थोड़ी देर में फिर एक्शन में लौटेंगी दीपिका कुमारी

पेरिस ओलंपिक 2024 लाइव अपडेट: शीर्ष भारतीय तीरंदाज एस्टोनिया की रीना परनाट पर 6-5 की जीत के बाद महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 15 मिनट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए लौटेंगी।

16:23 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: दीपिका कुमारी ने मुश्किल से जीत हासिल की

कल रात भारतीय निशानेबाज धीरज ने शूटऑफ में 10 का स्कोर करके बहुत कम अंतर से मैच गंवा दिया, लेकिन आज दीपिका कुमारी ने शूटऑफ में मामूली 9 का स्कोर किया और यह उन्हें राउंड ऑफ 32 में ले जाने के लिए पर्याप्त था। आपको किसी भी खेल में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराना होता है और उन्होंने ऐसा ही किया। आखिरी सेट में 30 का स्कोर शानदार था।

16:17 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: क्वार्टर फाइनल में पहुंची लवलीना बोरगोहेन

जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। भारतीय बॉक्सर महिला 75 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में नार्वे की सुन्नीवा हॉफस्टैड को हराया। अब वह अपने दूसरे ओलंपिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को पदक दिया जाता है।

16:08 (IST) 31 Jul 2024
Olympics 2024 Live Updates Day 5: लवलीना ने दूसरा राउंड भी जीता

महिला मुक्केबाजी (75 किलोग्राम, राउंड ऑफ 16) में भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने दूसरा राउंड भी एकतरफा अंदाज में जीत लिया है। अब यदि तीसरा राउंड में यदि वह जीतती हैं तो मुकाबला जीत जाएंगी और क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी।

16:04 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्नीवा हॉफस्टैड का मैच शुरू

महिला मुक्केबाजी (75 किलोग्राम, राउंड ऑफ 16) में भारत की लवलीना बोरगोहेन और नार्वे की सुन्नीवा हॉफस्टैड के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतयी बॉक्सर लवलीना ने पहला राउंड अपने नाम किया।

15:37 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में श्रीजा अकुला ने रचा इतिहास

टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में बर्थडे गर्ल श्रीजा अकुला ने सिंगापुर की जेंग जियान के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। 26 साल की श्रीजा अकुला को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। छठे और अंतिम गेम में, उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बार अंक बराबर किए, लेकिन श्रीजा गेम पॉइंट को बदलने से पहले टाईब्रेकर में बढ़त बनाने में सफल रहीं। राउंड ऑफ 16 में अब एक नहीं, बल्कि दो भारतीय। यह ऐतिहासिक है। पेरिस 2024 से पहले, कोई भी भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में राउंड ऑफ 16 तक नहीं पहुंच पाया था। अब, हमारे पास दो हैं। मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला। बहुत ही शानदार खेल!

14:50 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-18, 21-12 से हराया

जैसाकि अपेक्षा थी कि लक्ष्य सेन दूसरे गेम में अपना दबदबा बनाएंगे तो वैसा ही हुआ। पहला गेम 21-18 से जीतने वाले लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ दूसरा गेम 21-12 से जीत लिया। इस जीत के साथ ही वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दूसरे गेम में जोनाथन क्रिस्टी ने अंक लेकर शुरुआत की, लेकिन इसके बाद वह लक्ष्य की चुनौती को पार नहीं पा पाए।

14:42 (IST) 31 Jul 2024
Paris Olympics 2024 India Day 5 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

इस बीच, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल मुकाबले में अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें उसने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ खेला था। पिछली रात (30 जुलाई की रात) बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

14:25 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: लक्ष्य सेन ने जीता पहला गेम

भारत के लक्ष्य सेन और इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के बीच कड़ा संघर्ष जारी है। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। लक्ष्य सेन ने पहला गेम जीत लिया है। हालांकि, अभी काम पूरा नहीं हुआ है। आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को दूसरा गेम भी जीतना होगा। पहले गेम की शुरुआत में जोनाथन क्रिस्टी आगे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बनाई। एक समय दोनों का स्कोर 14-14 से बराबर था। इसके बाद 16-16 से बराबर हुआ। इसके बाद 18-18 से स्कोर बराबर हुआ। हालांकि, इसके बाद लक्ष्य सेन ने लगातार तीन पॉइंट हासिल कर 21-18 से पहला गेम अपने नाम किया।

14:11 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: स्वप्निल कुसाले ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

राइफल 50 मीटर 3P (पोजिशन) क्वालिफिकेशन में भारत के स्वप्निल कुसाले ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने कुल 590 का स्कोर किया। इसमें उनके 38x भी शामिल हैं।

13:53 (IST) 31 Jul 2024
Olympics 2024 Live Updates Day 5: निशानेबाजी: स्वप्निल कुसाले का शानदार प्रदर्शन

दूसरी ओर स्वप्निल कुसाले शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टैंडिंग में 98 के स्कोर के बाद दूसरे में 10 में तीन शॉट। वह वर्तमान में छठे स्थान पर हैं। अगर वह परफेक्ट/लगभग परफेक्ट सेकंड सीरीज बनाए रख पाते हैं तो वह पुरुष 50 मीटर 3P फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय शूटर हो सकते हैं।

13:47 (IST) 31 Jul 2024
India at Olympics 2024 Day 5 Live: संघर्ष कर रहे ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

स्टैंडिंग सीरीज के पांच शॉट में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 10 रिंग में केवल अपना पहला और पांचवां शॉट लगाया। अपने ओलंपिक सपने को जीवित रखने के लिए अब उन्हें 10 का स्कोर बनाने की जरूरत है।