Paris Olmpics 2024 India Schedule and Results Day 12: पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन या 7 अगस्त का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन जाता क्योंकि पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गईं थीं, लेकिन बुधवार को फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब वह डिसक्वालिफाई हो गईं। वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अंतिम पंघाल भी अपना पहला ही मुकाबला 10-0 से हारीं।

भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू भी बेहद करीब आकर मौका चूक गईं। वह 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चौथे स्थान पर रहीं। मीराबाई ने स्नैच में 88 और क्लीन एवं जर्क में 111 से कुल 199 किग्रा का वजन उठाया। इससे वह महज एक किलोग्राम से पदक से चूक गईं।

यदि विनेश डिसक्वालीफाई नहीं हुई होती तो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान होतीं। विनेश फोगाट ने सबसे पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को हरा दिया। भारत की विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से मात दी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की खिलाड़ी को 7-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं सेमीफाइनल में गजमन को 5-0 से हराया।

Olympics 2024 India Medal Tally: Check Here

इसी बीच नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में क्वालिफाई कर लिया। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो क्वालिफाइंग के ग्रुप बी में अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर का किया। यह थ्रो उनके बेस्ट थ्रो से 0.60 मीटर कम है। पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचने के लिए आटोमेटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84 मीटर का है।

Live Updates
16:23 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारत की विनेश फोगाट ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच भी जीत लिया है। उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-4 से मात दी। विनेश फोगाट आज ही अपना सेमीफाइनल मैच भी खेलेंगी।

16:10 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम हारी

भारत की टेबल टेनिस टीम चीन के खिलाफ 0-3 से मैच हार गई। भारत पहले डबल्स मुकाबले के बाद अचंत शरत और मानव ठक्कर के सिंगल्स मुकाबला भी हारा। भारत का सफर यहीं पर खत्म हो गया।

15:35 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी किया क्वालिफाई

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी अपने पहले ही थ्रो के साथ क्वालिफाइ किया। उन्होंने 86.59 मीटर का थ्रो किया।

15:33 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: नीरज चोपड़ा ने किया फाइनल के लिए क्वालिफाई

भारत के जैवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में कमाल कर दिया। नीरज ने 89.34 मीटर का थ्रो किया जो कि क्वालिफाइंग मार्क 84.00 से ज्यादा था। वह सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं।

15:20 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: विनेश ने सुसाकी को मात देकर किया बड़ा उलटफेर

विनेश फोगाट ने सुसाकी के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद आखिरी चार सेकंड में अंक हासिल किए और मैच 3-2 से मात दी। सुसाकी लंबे समय से कोई मैच नहीं हारी है। यह उनकी बीते 14 सालों में पहली हार है.

15:19 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics, LIVE: विनेश फोगाट का सामना वर्ल्ड चैंपियन से

विनेश फोगाट जापान की दिग्गज पहलवान यू सुसाकी का सामना कर रही हैं। यू सुसाकी पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं। वह ओलंपिक चैंपियन हैं। वह टोक्यो में बिना कोई अंक गंवाए और गोल्ड मेडलिस्ट बनी थीं।

14:38 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: (टेबल टेनिस) अचंत शरत कमल भी हारे मुकाबला

भारत के अचंत शरत कमल भी सिंगल्स मुकाबला हार गए। भारत अब 0-2 से पीछ है। चीन के फैन जेनडॉन्ग ने शरत को उनके ओलंपिक करियर के आखिरी मैच में 9-11,11-7,11-7,11-5 से हराया। मैच के बाद शरत ने बांहें फैलाकर सभी का अभिवादन किया।

14:27 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: किशोर जेना का तीसरा थ्रो 80.73 का रहा

किशोर जेना ने अपने तीसरे थ्रो में 80.21 का डिस्टेंस हासिल किया। जेना का 80.73 का थ्रो काउंट होगा। वह अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर हैं। अभी दूसरा ग्रुप बचा हुआ है। जेना के टॉप 12 में बने रहने की उम्मीद बहुत कम है। फाइनल में जाने की राह बहुत मुश्किल है।

14:12 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: किशोर जेना का दूसरा थ्रो फाउल

किशोर जेना का दूसरा थ्रो फाउल रहा। जेना अपने थ्रो से निराश थे। उन्हें पता था कि यह 75 मीटर से आगे नहीं जा रहा है इसलिए उन्होंने पैर फाउल लाइन के बाहर निकाला।

14:09 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: चेक गणराज्य के याकुब वालडेच ने भी किया क्वालिफाई

जूलियन वेबर के बाद चेक गणराज्य के याकुब वालडेच ने भी क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने अपने पहले थ्रो में 85.63 का थ्रो डाला और पहले ही थ्रो से क्वालिफाई कर लिया।

14:02 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: भारतीय टीटी टीम हारी डबल्स मुकाबला, 0-1 से पीछे

भारत की ओर से डबल्स मुकाबले में मानव ठक्कर और हरमीत देसाई उतरे। उन्हें चीन की जोड़ी से 3-0 से मात मिली। चीन की ओर से डबल्स लॉन्ग और वैन चुकिन की जोड़ी ने 11-2,11-3,11-7 से मैच जीता।

13:59 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: किशोर जेना का पहला थ्रो 80.73 का रहा

किशोर जेना ने अपने पहले थ्रो में 80.73 का थ्रो फेंका। वह क्वालफाइंग मार्क से दूर हैं। हालांकि वह क्वालिफाइंग मार्क से दूर हैं। जूलियन वेबर ने अपने पहले ही थ्रो 87.76 की दूरी पार की और फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

13:51 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: किशोर जेना का क्वालिफाइंग राउंड शुरू

भारत के एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट किशोर जेना जैवलिन थ्रो के ग्रुप ए के क्वालिफायर में उतरने वाले हैं। क्वालिफाइंग मार्क 84.00 मीटर है। खिलाड़ी या तो 84.00 का थ्रो करें या फिर टॉप 12 में बने रहें। तभी वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएंगे।

13:41 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: पुरुष टेबल टेनिस टीम एक्शन में

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम अब एक्शन में हैं। उनके सामने चीन की टीम है। भारत के लिए दुनिया की सबसे ताकतवर टीम के खिलाफ जीतना आसान नहीं है।

13:11 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: भारतीय पुरुष टीम होगी एक्शन में

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम भी आज एक्शन में होगी। अब से कुछ देर बाद वह राउंड ऑफ 16 में चीन का सामना करने उतरेंगे। महिला टीम के बाद पुरुष टीम से भी जीत की उम्मीद है।

12:10 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: किशोर जेना भी होंगे एक्शन में

नीरज चोपड़ा के अलावा किशोर जेना भी आज क्वालिफाइंग राउंड में नजर आएंगे। जेना आज दोपहर 1:30 एक्शन में होंगे।

11:56 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी आज एक्शन में होंगे। नीरज आज क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे। नीरज का इवेंट आज शाम में तीन बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

11:19 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: हॉकी में मेडल पक्का हो सकता है

भारतीय हॉकी टीम पर निगाहें होंगी। सेमीफाइनल में उसका सामना जर्मनी से होगा। मैच जीतते ही पदक पक्का हो जाएगा। ऐसा न होने पर टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।

10:46 (IST) 6 Aug 2024
Paris Olympics 2024 Live Updates: पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन

पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन मंगलवार (6 अगस्त) को भारतीय हॉकी टीम के अलावा नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और विनेश फोगाट पर निगाहें होंगी।