Neeraj Chopra Final, Indian Hockey Team (नीरज चोपड़ा भाला फेंक फाइनल, भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक) 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन गुरुवार 8 अगस्त को भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने दूसरे थ्रो में 89.45 मीटर की दूरी तय की। इसी दूरी ने उन्हें मेडल दिलाया।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। भारत की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए।
India vs Spain Hockey Bronze Medal Match Highlights In Hindi: Watch Here
पेरिस ओलंपिक में अब भारत के अब कुल 5 पदक हो गए हैं। इनमें से तीन मेडल निशानेबाजी से आए हैं। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पदक पक्का कर लिया था, लेकिन वजन बढ़ने के कारण वह डिस्क्वालिफाई हो गईं। उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान भी कर दिया।
पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के फाइनल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का लेखा-जोखा
| रैंक | एथलीट | देश | सर्वश्रेष्ठ थ्रो |
| 1 | अरशद नदीम | पाकिस्तान | 92.97 मीटर (ओलंपिक रिकॉर्ड) |
| 2 | नीरज चोपड़ा | भारत | 89.45 मीटर (सीजन बेस्ट) |
| 3 | एंडरसन पीटर्स | ग्रेनाडा | 88.54 मीटर |
| 4 | याकूब वाडलेच | चेकिया | 88.50 मीटर |
| 5 | जूलियस येगो | केन्या | 87.72 मीटर (सीजन बेस्ट) |
| 6 | जूलियन वेबर | जर्मनी | 87.40 मीटर |
| 7 | केशोर्न वाल्कोट | त्रिनिदाद एंड टोबैगो | 86.16 मीटर (सीजन बेस्ट) |
| 8 | लासी एतेलाटोला | फिनलैंड | 84.58 मीटर |
| 9 | ओलिवर हेलैंडर | फिनलैंड | 82.68 मीटर |
| 10 | टोनी केरानेन | फिनलैंड | 80.92 मीटर |
| 11 | लुईज मौरिसियो डासिल्वा | ब्राजील | 80.67 मीटर |
| 12 | एड्रियान मार्डेरे | मोलदोवा | 80.10 मीटर |
पेरिस ओलंपिक के 13वें अच्छी नहीं रही थी भारत की शुरुआत
पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महिला 100 हर्डल रेस रेपेचेज राउंड (हीट 1) में ज्योति याराजी उतरीं, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। ज्योति याराजी ने 13:17 सेकंड का समय निकाला और चौथे स्थान पर रहीं।
हालांकि, पहलवान अमन सेहरावत ने भारतीयों को मुस्कुराने की वजह दी। उन्होंने 57 किलोग्राम पुरुष कुश्ती के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि वह जापान के रेई के खिलाफ हार गए। अमन सेहरावत अब ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे।
अमन सेहरावत ने क्वार्टर फाइनल मैच में 2022 विश्व चैंपियन और 2023 के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अल्बानिया के अबकारोव को 12-0 से हराया। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मेसोडेनिया के व्लादिमीर ईगोरोव को 10-0 से हराया था।
पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन भारत की अंशु मलिक महिला 57 किलोग्राम कुश्ती के पहले राउंड में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता अमेरिका की हेलेन लुईस मारौलिस ने 7-2 से हराया। अंशु को रेपेचेज में उतरकर कांस्य पदक जीतने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि लुईस सेमीफाइनल में हार गईं।
महिला 57 किलोग्राम कुश्ती में अंशु मलिक एक्शन में हैं। हालांकि, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके सामने दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट अमेरिका की हेलेन लुईस मारौलिस हैं। हेलेन लुईस मारौलिस ने पहले राउंड में 2-0 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में अंशु मलिक ने 2 अंक जरूर हासिल किए, लेकिन हेलेन लुईस मारौलिस ने 5 अंक हासिल किए और 7-2 से मैच जीत लिया।
पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन भारत के अमन सेहरावत ने पुरुष 57 किलोग्राम कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अमन सेहरावत ने टेक्निकल सुपरियरिटी (तकनीकी श्रेष्ठता, 10-0) से जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मेसोडेनिया के व्लादिमीर ईगोरोव को एक भी अंक हासिल करने नहीं दिया। उन्होंने दूसरे राउंड खत्म होने से बहुत पहले ही मैच जीत लिया।
भारत की ज्योति याराजी गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 100 मीटर (13:17 सेकंड) बाधा दौड़ की रेपेचेज हीट एक में चौथे स्थान पर रहीं। इस कारण वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।
भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे भारत बनाम स्पेन के बीच पुरुष हॉकी का कांस्य पदक मैच खेला जाना है। भारत ने ओलंपिक में पुरुष हॉकी में आठ बार स्वर्ण पदक जीता है, जिसमें उसका आखिरी स्वर्ण पदक 1980 में आया था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद मेडल (कांस्य पदक) जीता था।
ओलंपिक इतिहास में छोटे से दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीप सिंगापुर से केवल एक ओलंपिक चैंपियन बना है। जोसेफ स्कूलिंग ने रियो 2016 में तैराकी का स्वर्ण पदक जीता था। सिंगापुर का यह रिकॉर्ड 8 अगस्त को मार्सिले मरीना में बदल सकता है, क्योंकि नौकायन की काइटबोर्डिंग में उसके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 14:10 बजे से (यदि परिस्थितियाँ अनुमति देती हैं तो) शुरू होगा।
पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन गुरुवार 8 अगस्त को कुल 27 स्वर्ण पदक इवेंट हैं। भारत एथलेटिक्स ओलंपिक में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेगा, क्योंकि गत चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक फ़ाइनल (रात 11:55 बजे) में उतरेंगे। टोक्यो में नीरज चोपड़ा 2008 के बाद से भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक चैंपियन और ट्रैक एंड फ़ील्ड में पहले चैंपियन बने। हालांकि, जैकब वैडलेज जैसे खिलाड़ियों से हमेशा की तरह कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, जबकि जर्मनी में जूलियन वेबर होंगे।
